टैग: Border 2 Sunny Deol

  • ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर देख फैंस ने कहा, ब्लॉकबस्टर तय है

    ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर देख फैंस ने कहा, ब्लॉकबस्टर तय है

    मुंबई: ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 15 जनवरी 2026 को जारी इस ट्रेलर ने कुछ ही घंटों में लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सनी देओल की वापसी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की प्रभावशाली उपस्थिति ने फैंस में उत्साह भर दिया है। यह फिल्म 1997 की चर्चित फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारतीय-पाकिस्तानी युद्ध पर आधारित है।

    ‘बॉर्डर 2’ एक संभावित ब्लॉकबस्टर…

    निर्देशक अनुराग सिंह ने इस बार सेना, एयर फोर्स और नेवी के बहादुरों की कहानी को एक नई दृष्टि से पेश किया है, जो देशभक्ति की भावना से भरी हुई है। ट्रेलर की शुरुवात सनी देओल की गूंजती आवाज से होती है, जिसमें वे अपने जवानों को समझाते हैं – ‘फौजी के लिए बॉर्डर केवल नक्शे पर खींची हुई रेखा नहीं है, बल्क‍ि यह अपने देश से एक वचन है कि जहां वह खड़ा है, उसके आगे कोई नहीं जाएगा।’ यह डायलॉग सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

    सनी देओल का कैरेक्टर एक बार फिर सेना का लीडर नजर आता है, जो दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए तत्पर है। एक सीन में उनका ख़ुद से पूछने का अंदाज है – ‘जंग हथियारों से नहीं, जुर्रत से जीती जाती है?’ जो स्पष्ट रूप से पाकिस्तान को चुनौती देता है। फैंस इसे ‘शेर की दहाड़’ करार दे रहे हैं। ट्रेलर में वरुण धवन आर्मी ऑफिसर बने हैं, जो दुश्मनों से मुकाबला करते हैं। उनका एक डायलॉग है – ‘हम पूजा राम की करते हैं और तेवर…’ जो उनकी बहादुरी का प्रदर्शन करता है।

    दिलजीत दोसांझ एयर फोर्स के पायलट की भूमिका में हैं, जो आसमान से दुश्मन को चुनौती देते हैं। उनकी भावपूर्ण एक्टिंग और एक्शन सीक्वेंस का ट्रेलर में खास स्थान है। अहान शेट्टी नेवी ऑफिसर के रोल में हैं, जो समुद्र में बॉर्डर की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा – ‘हम भारतीय बॉर्डर इन वॉटर्स में हैं, दुश्मन किसी भी हालात में इस रेखा को पार नहीं कर सकता।’ ट्रेलर के सबसे चर्चित डायलॉग्स में एक है – ‘तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहाँ ईद पर बकरे काटे जाते हैं…’ फैंस ने प्रतिक्रिया दी है कि ये लाइन सुनकर पाकिस्तान ने हिलने की स्थिति में आ गया होगा।

    ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर लाखों व्यूज पार कर चुके हैं। फैंस सनी देओल की एक्टिंग को ‘लेजेंडरी’ और डायलॉग्स को दिल को छूने वाला बता रहे हैं। VFX, बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन दृश्य भी उत्कृष्ट हैं। पहले टीजर पर कुछ आलोचनाएँ थीं, लेकिन ट्रेलर में सब कुछ साफ और प्रभावशाली नजर आ रहा है।

    यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज होने जा रही है, जो इसे और भी खास बनाता है। प्रोड्यूसर भूषण कुमार, जेपी दत्ता और अन्य हैं। इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं। ट्रेलर देखकर यह स्पष्ट होता है कि ‘बॉर्डर 2’ न केवल एक्शन से भरपूर होगी, बल्कि इमोशन और देशभक्ति का तड़का भी देने वाली है। सनी देओल का जादू अभी भी बरकरार है।