टैग: Dhoni

  • धोनी इस सीजन के बाद IPL को कहेंगे अलविदा, इरफान का सीएसके पर बयान

    धोनी इस सीजन के बाद IPL को कहेंगे अलविदा, इरफान का सीएसके पर बयान

    आईपीएल 2026: धोनी का आखिरी सफर? इरफान पठान की राय

    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज़ होने वाला है और इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी खेलने के लिए तैयार हैं। इस टूर्नामेंट में सभी के मन में एक सवाल गूंज रहा है: क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा? इस संदर्भ में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने विचार साझा किए हैं। इरफान का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सोच धोनी के बिना अधूरा है और यह उनका अंतिम सीजन हो सकता है।

    धोनी की नेतृत्व भूमिका

    इरफान ने कहा कि धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना कठिन है। उनकी भूमिका अब टीम का सामंजस्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण होगी। धोनी अब युवा खिलाड़ियों, जैसे संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ को तैयार करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, “हालांकि मुझे यह नहीं पता कि धोनी कितने मैच खेलेंगे, लेकिन उनकी उपस्थिति ड्रेसिंग रूम में महत्वपूर्ण होगी। संजू और ऋतुराज को इसका लाभ मिलेगा।” इरफान ने यह भी बताया कि कुछ युवा खिलाड़ी भविष्य के लिए तैयार किए जा रहे हैं।

    सीएसके के सफलतम कप्तान

    धोनी सीएसके के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पाँच बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई है। हाल ही में सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा कि धोनी सभी मैच खेलेंगे, लेकिन उनकी भूमिका का निर्धारण टीम प्रबंधन करेगा। धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं और उनकी पहचान CSK की पीली जर्सी से जुड़ी हुई है। इस सीजन में धोनी अपना 19वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। आंकड़ों के अनुसार, धोनी ने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं, जिसमें 158 कैच और 47 स्टंपिंग शामिल हैं।

  • रिंकू सिंह ने शानदार फिनिशर बनते हुए धौनी से 94 गेंदें कम खेलकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

    रिंकू सिंह ने शानदार फिनिशर बनते हुए धौनी से 94 गेंदें कम खेलकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

    रिंकू सिंह: भारतीय क्रिकेट का नया फिनिशर

    भारतीय क्रिकेट में फिनिशर का नाम सुनते ही सबसे पहले याद आते हैं एमएस धोनी। हालांकि, धोनी के रिटायर होने के बाद, रिंकू सिंह ने इस महत्वपूर्ण भूमिका में खुद को साबित किया है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में रिंकू ने उस तरह का प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें धोनी के रिकॉर्ड के करीब ला खड़ा किया।

    धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

    रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल के 20वें ओवर में जो रिकॉर्ड स्थापित किया, वह सचमुच काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने धोनी द्वारा बनाए गए आंकड़े को छूते हुए, सिर्फ 38 गेंदों में 12 छक्के जड़ दिए। वहीं, धोनी ने इस उपलब्धि को पाने के लिए 132 गेंदों का सामना किया था। यह उनके फिनिशर के रूप में उभरने का प्रमाण है।

    हार्दिक पंड्या के साथ मुकाबला

    वर्तमान में टी20 इंटरनेशनल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम है, जिन्होंने 99 गेंदों में 15 छक्के लगाए हैं। अब जब धोनी क्रिकेट से विदा ले चुके हैं, तो रिंकू Singh और हार्दिक पंड्या के बीच इस क्षेत्र में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

    नागपुर में शानदार पारी

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में रिंकू ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाते हुए अपनी काबिलियत को साबित किया। इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे, जिसमें से 21 रन उन्होंने केवल अंतिम 20वें ओवर में बनाए। रिंकू ने अब तक टी20 इंटरनेशनल के एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल तीन बार किया है, जिनमें से 2 बार तो उन्होंने 20वें ओवर में ऐसा किया।

  • रांची में सात एकड़ में फैला है धोनी का फार्महाउस

    रांची में सात एकड़ में फैला है धोनी का फार्महाउस

    Team India : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सफलता और लोकप्रियता दोनों के ही शिखर पर रहे हैं. बता दें कि भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची में एक बेहतरीन फार्म हाउस है. धोनी के इस फार्म हाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है. धोनी का रांची वाला फार्म हाउस सात एकड़ में फैला है. एमएस धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.

    धोनी का यह फार्म हाउस बेहद खूबसूरत

    महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है. यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है. इससे पहले धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में छोटे-छोटे कमरों में गुजारा है.

    खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं सभी क्रिकेटर

    धोनी, अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं. टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं.

    रांची के रिंग रोड पर बना है धोनी का फार्म हाउस

    महेंद्र सिंह धोनी देश में सबसे अधिक लोकप्रिय खिलाड़ी हैं. विज्ञापन की दुनिया में भी धोनी आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड हैं. रांची के रिंग रोड पर बना है धोनी का ‘कैलाशपति फार्म हाउस’. 

    फार्म हाउस में इंडोर स्टेडियम

    इस भव्य फार्म हाउस को बनवाने में तीन साल का समय लगा है. हरियाली के प्रति धोनी का प्यार इस फा हाउस में भी दिखाई पडता है. ‘कैलाशपति’ में हर चीज भव्य और शाही है. इस फार्म हाउस इंडोर स्टेडियम है, स्वीमिंग पूल है, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान है, अल्ट्रा मार्डन जिम है. 

    मॉडर्न सुविधाओं की भरमार

    महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर में सफलता हासिल करने के बाद इस मकान को छोड़कर 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था. यहां धोनी लगभग 8 साल रहे. 2017 में वह कैलाशपति फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए. महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित इस फार्म हाउस में हर तरफ हरियाली ही नजर आती है. पूरे फार्म हाउस में अलग-अलग किस्म के पेड़-पौधे लगे हैं. वुडन और मार्बल का इस फार्म हाउस में बेहद नजाकत के साथ इस्तेमाल है. धोनी के इस फार्म हाउस में उनकी पार्किंग भी हैं, जहां उनकी पसंद की गाड़ी और बाइकों का कलेक्शन है.

    खूबसूरत फर्निशिंग का इस्तेमाल

    इस पूरे फार्म हाउस में खूबसूरत फर्निशिंग का इस्तेमाल किया गया है. फार्म हाउस में इस्तेमाल क्रीम कलर के अलग-अलग शेड्स, सॉफ्ट येलो और ग्रे से इसे वेस्टर्न लुक मिलता है. 

    फार्म हाउस में पेट्स को ट्रेनिंग देते हैं धोनी 

    धोनी के इस फार्म हाउस के लॉन में उनके फेवरेट पेट्स (डॉग्स) दिखाई पड़ते हैं. धोनी इसी फार्म हाउस में अपने इन पेट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं. धोनी ने कई बार अपने डॉग्स को ट्रेनिंग देते हुए वीडियो भी शेयर किए हैं.

  • नहीं रहें क्रिकेट किंग अमिताभ चौधरी

    मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरे, हॉस्पिटल में हुई डेथ

    रांची। पूर्व आइपीएस अफसर सह पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है। अमिताभ चौधरी का निधन मंगलवार सुबह 3 बजे सेंटेविटा अस्पताल में हुआ। जानकारी के मुताबिक अमिताभ चौधरी मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान वह गिर गये, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ड अटैक से हुआ है।

  • महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है

    नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है. आम्रपाली ग्रुप और एमएस धोनी के बीच लेनदेन का एक मामला चल रहा है, जिसको लेकर सर्वोच्च अदालत में सुनवाई हुई थी. एमएस धोनी को आम्रपाली ग्रुप की तरफ से 150 करोड़ रुपये का बकाया लेना है, दूसरी ओर ग्रुप के ग्राहकों को उनके फ्लैट्स नहीं मिल रहे हैं ऐसे में यह मामला सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है. आम्रपाली ग्रुप और महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा यह केस पहले दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा था,

    जहां पर हाईकोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया था. रिटायर्ड जस्टिस वीणा बीरबल की अगुवाई में बनी इस कमेटी के जिम्मे मामले को सुलझाने का काम था. जब कमेटी का गठन किया गया, उसके बाद ही पीड़ितों द्वारा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया था. सर्वोच्च अदालत में हुई सुनवाई के दौरान पीड़ितों की ओर से यह तर्क दिया गया है कि आम्रपाली ग्रुप के पास फंड की कमी है, इसलिए उनके द्वारा बुक करवाए हुए फ्लैट नहीं मिल पा रहे हैं.

    पीड़ितों का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जिस कमेटी का गठन किया गया है, उसके सामने महेंद्र सिंह धोनी अपने बकाए 150 करोड़ रुपये का मामला ले गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर थे, इसके ही उन्हें 150 करोड़ रुपये मिलने हैं. अब पीड़ितों की ओर से तर्क दिया गया है कि अगर आम्रपाली ग्रुप एमएस धोनी के बकाये को देने में पैसे खर्च करेगा तो उनके फ्लैट नहीं मिल पाएंगे. इसी बाबत अब सुप्रीम कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली ग्रुप को नोटिस जारी किया है और अपना पक्ष रखने को कहा है. हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने अभी मध्यस्थता कमेटी की सुनवाई या किसी तरह के एक्शन पर रोक नहीं लगाई है.

    आगे पढ़े :

    जोहार बोलकर द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ