टैग: died

  • खेलते समय क्रिकेटर को हार्ट अटैक, मैदान पर निधन

    खेलते समय क्रिकेटर को हार्ट अटैक, मैदान पर निधन

    रत्नागिरी में क्रिकेट मैच के दौरान हुई दिल का दौरा

    रत्नागिरी। भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच, रत्नागिरी जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना पेश आई है। यहां एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। यह घटना लाइव प्रसारण के दौरान हुई और इसका वीडियो भी सामने आया है। मृतक का नाम प्रवीण पवार बताया गया है।

    खेलते समय बैट्समैन की मौत

    रत्नागिरी के चिंचखारी में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। इस मैच में स्वराज प्रतिष्ठान और कोकण नगर की टीमें आमने-सामने थीं। स्वराज प्रतिष्ठान की ओर से बैटिंग कर रहे प्रवीण पवार ने खेलते समय अचानक हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया। यह घटना पूरी तरह से कैमरे में कैद हो गई।

    लाइव प्रसारण के दौरान घटना का वीडियो

    घटना के दौरान प्रवीण पवार नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे, जबकि स्ट्राइक पर पार्थ नामक एक अन्य खिलाड़ी मौजूद था। मैच के बीच प्रवीण गेंद फेंकने के बाद थोड़ा आगे दौड़े और जब वह वापस आ रहे थे, तभी वह अंपायर के पास पहुंचते ही लड़खड़ाए और जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद, उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया।

  • टीवी देख रहे BJP नेता की गोली मारकर हत्या

    टीवी देख रहे BJP नेता की गोली मारकर हत्या

    छोटे डोंगर थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात करीब आठ बजे भाजपा नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहे थे, इसी दौरान कुछ नक्सली अचानक घर के अंदर घुस आए और उन्होंने भाजपा नेता के सिर में गोली चला दी।

    नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की पुष्टि नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने की है।

    मिली जानकारी के अनुसार छोटे डोंगर थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात करीब आठ बजे भाजपा नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहे थे, इसी दौरान कुछ नक्सली अचानक घर के अंदर घुस आए और उन्होंने भाजपा नेता के सिर में गोली चला दी। 

    इसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए, इधर गोली चलने की आवाज सुनाई देते ही आसपास के लोग घर आ पहुंचे और आनन-फानन में घायल भाजपा नेता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

    नारायणपुर के एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो लोग सागर साहू के घर में घुसे और उन पर फायरिंग कर दी। साहू को नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नक्सलियों द्वारा हाल ही में साहू को धमकाने की कोई जानकारी  नहीं मिली है।