झारखंड के दुमका जिले में एक जिला परिषद सदस्य से साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित व्यक्ति के खाते से तीन लाख रुपये की राशि चुराई गई। यह राशि संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद निकाली गई, जो मोबाइल पर प्राप्त हुआ था।
घटना का विवरण
पीड़ित ने बताया कि उसे एक मोबाइल संदेश के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ था। जब उसने इस लिंक पर क्लिक किया, तो उसके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए राशि निकाल ली गई। इस ठगी के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक को सूचित किया और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया।
साइबर सुरक्षा के उपाय
इस घटना ने एक बार फिर से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और संदिग्ध संदेशों की पहचान करना सीखना चाहिए। साथ ही, बैंक खाते की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से पासवर्ड बदलने और दो-चरणीय प्रमाणीकरण का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया
स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और साइबर ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही इस संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित करेंगे, ताकि लोग इस तरह की ठगी से बच सकें।
झारखंड के दुमका से एक अत्यंत दुखद घटना की खबर आई है। शहर के गांधी मैदान के निकट स्थित सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के पास एक महिला और उसकी छोटी बेटी के शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे माहौल दुखदायी हो गया।
सुनसान स्थान पर मिले शव, पुलिस को किया सूचित
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास दो शव देखे। नजदीक जाकर देखने पर यह पता चला कि वहां एक महिला और एक बच्ची की लाश पड़ी थी। इस पर तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच प्रक्रिया शुरू की।
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
मौके पर मिले शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस के अनुसार यह संभावना जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है, और बच्ची की भी बेरहमी से हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि अंतिम स्थिति केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। दोनों शवों को जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शिनाख्त की प्रक्रिया जारी, पुलिस सक्रिय
महत्वपूर्ण यह है कि मृतक महिला और बच्ची की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच कर रही है। साथ ही, इलाके के निवासियों से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतकों की पहचान हो सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ विजय कुमार भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की प्रत्येक पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
पुलिस CCTV फुटेज की कर रही है जांच
पुलिस ने मौके के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए जा सकें। पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और उन्होंने जल्दबाजी में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इंकार किया है।
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव से दहेज प्रताड़ना को लेकर एक 19 वर्षीय नव विवाहिता की मौत की घटना सामने आया है। घटना को लेकर मृतका की पिता राज किशोर शर्मा ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री 19 वर्षीय शालू कुमारी की शादी सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव की सदानंद शर्मा के साथ जून 2022 में हुई थी। जिसके बाद दहेज में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग को लेकर नव विवाहिता को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की देर रात्रि में संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका के पिता राज किशोर शर्मा ने आरोपी सदानंद शर्मा,रघुवीर शर्मा, अंजली देवी, अनिल शर्मा, एवं गायत्री देवी के विरुद्ध कार्रवाई मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट पुलिस मंडलडीह गांव पहुंची एवं आरोपी पति व ससुर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। घटना के बाद सरैयाहाट पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री ने गोंडा और साहिबगंज में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए की घोषणा
बोआरीजोर, गोड्डा। राज्य के हर व्यक्ति के सुख-दुख की चिंता सरकार को है । इस मोर्चे पर हर वक्त हम आपके साथ खड़े हैं । आपकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है ।अलग राज्य गठन के बाद पिछले 20 वर्षों से व्याप्त समस्याओं के उलझन से राज्य को निकाल कर विकास को गति देने का काम कर रहे हैं । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड स्थित डुमरिया में आयोजित विकास मेला -सह -जनता दरबार को संबोधित करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब और जरूरतमंद को मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जा जा रहा है।
*_सुखाड़ से निपटने के लिए कर ली है तैयारी_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 वर्षों तक कोरोना से जंग होती रही और इसमें हमने कामयाबी हासिल की । अब कम बारिश से सुखाड़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं । ऐसे में सुखाड़ से जंग की तैयारी भी सरकार ने शुरू कर दी है ।सूखे की वजह से किसानों- मजदूरों का पलायन नहीं हो । उन्हें अपने ही घर में रोजगार मिले, इसके लिए सरकार कई योजनाएं बना रही है । हम ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कोरोना की तरह ही सुखाड़ पर भी जीत हासिल करेंगे।
*_योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बड़ी आबादी गांवों में रहती है। ऐसे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को हम मजबूती देने का काम कर रहे हैं ।सरकार की ज्यादातर योजनाएं ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस सिलसिले में सरकारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि अगर कोई व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आए तो उस पर सहानुभूति और संजीदगी दिखाते हुए उसे योजना का लाभ दें , ताकि हमारी व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हो । इस सिलसिले में जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
*_लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का हो रहा समाधान_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी झारखंड की गिनती पिछड़े राज्य में होती है । इसकी वजह पिछले 20 सालों के दौरान यहां की व्याप्त समस्याएं हैं । पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा विकास को हाशिए पर पर छोड़ना है ।लेकिन, हमारी सरकार कई योजनाओं को तेजी से लागू करने का काम कर रही है। हम एक ऐसी कार्य योजना बना रहे हैं, जिसके माध्यम से यहां के लोगों को मान -सम्मान के साथ उनको उनका हक -अधिकार भी मिले और राज्य में विकास की धार तेज हो सके।
*_राज्य और राज्य वासियों के हित में ले रहे हैं निर्णय_*
मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार राज्य और राज्यवासियों के हित में लगातार कई अहम निर्णय ले रही है । हमारी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांग पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने का निर्णय लिया है ।वही, पुलिसकर्मियों के क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग पर भी सहमति दे दी गयी है ।आंगनबाड़ी सेविका,- सहायिका के लिए सेवा शर्त नियमावली बनाने की मांग पूरी कर ली गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का भी निर्णय ले चुकी है । हमारी सरकार सभी की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उसका समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।
*_गरीबों और जरूरतमंदों की फिक्र कर रही सरकार_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की फिक्र सरकार को है । ऐसे में अधिकांश योजनाएं उनके हित को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी बुजुर्ग, विधवा , दिव्यांग , परित्यक्ता और एकल महिला को पेंशन देंगे सुनिश्चित कर रहे हैं । गरीबों को 10 रुपए में धोती- साड़ी -लूंगी दिया जा रहा है। इसके अलावा नए ग्रीन राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं, ताकि गरीबों को अनाज दे सके। इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जिसके माध्यम से गरीबों ,-जरूरतमंदों को राहत देने का काम हो रहा है।
*_रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीर है । बहुत जल्द 50 हज़ार शिक्षकों के पद पर बहाली प्रक्रिया शुरू होने जा रही है ।जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । जबकि, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वरोजगार के लिए सरकार अनुदान आधारित लोन दे रही है। युवा वर्ग इसका लाभ उठाएं और खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दें।
*_मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें_* ================= योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2734. 54 लाख रुपए की लागत से 15 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 40 योजनाओं की आधारशिला रखी । इन योजनाओं पर 18020 .05 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण मुख्यमंत्री ने 5625 लाभुकों के बीच 2701. 65 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया । इसके अंतर्गत 3560 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 178.5 लाख रुपया का चेक सौंपा गया।
नियुक्ति पत्र का वितरण
मुख्यमंत्री ने 18 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने लाभुकों को प्रधानी पट्टा भी प्रदान किया।
लाभुकों का गृह प्रवेश और आवास का स्वीकृति पत्र सौंपना
मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण और डॉ भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत 521 लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा। इन दोनों योजनाओं के कई लाभुकों का गृह प्रवेश भी कराया गया।
इस मौके पर सांसद श्री विजय हांसदा, विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय और जिला परिषद के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष और गोड्डा के उपायुक्त समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
दुमका। उपराजधानी में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे है। लूटपाट के क्रम में अपराधियों द्वारा एक पुलिस कॉन्स्टेबल को पैर में गोली मारने का मामला सामने आया है। कुछ सड़क कॉन्स्टेबल को लुटने का प्रयास कर रहे थे। कॉन्स्टेबल ने जब विरोध किया तो अपराधी ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे कॉन्स्टेबल के पैर में गोली लग गई है। घायल अवस्था में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दुमका नगर थाना का है, जहां कोर्ट रोड के नजदीक घर से बैग लेकर लौट रहे एक कॉन्स्टेबल को बाइक सवार एक लुटेरे ने लूटने का प्रयास किया। कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार दुमका के रामगढ़ थाना में पदस्थापित हैं और वे अपने घर चाईबासा से लौट रहे थे। वे बस पड़ाव में उतरे और पैदल ही एसडीओ आवास में रखी अपनी बाइक को लेने जा रहे थे। तभी दुमका एसपी के आवास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर रास्ते में एक बाइक सवार लुटेरे ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरे ने सीधे पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सिपाही सुजीत कुमार के पैर में लगी। जिसके बाद लुटेरा फरार हो गया। फिलहाल घायल कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश लड़की की स्थिति नाजुक, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी पड़ोसी शाहरूख को
दुमका। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की। इससे युवती गंभीर रूप से जल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले की है। घटना के बाद आनन फानन में युवती को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करने के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और एसडीपीओ नुर मुस्तफा ने हॉस्पिटल पहुंच कर पूछताछ की है। लड़की दुमका के एक व्यवसायी की बेटी है। व्यवसायी संजीव सिंह की बेटी अंकिता को पड़ोस में ही रहने वाला शाहरूख काफी समय से परेशान कर रहा था। अंकिता के घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी 12 वीं कक्षा की छात्रा है। शाहरूख ने कहीं से अंकिता का नंबर हासिल कर लिया था। तभी से वह एकतरफा प्यार में अंकिता पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था। आरोप है कि अंकिता जब राजी नहीं हुई और उसे झिड़क दी, तो शाहरुख ने आपा खो दिया। उस समय धमकी दी कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा। परिजनों ने बताया कि आज सुबह अंकिता घर में सोई हुई थी। इसी बीच शाहरूख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल फेंक दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने माचिस जला कर उसको आग लगा दी। इधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अंकिता के परिजनों से पूछताछ की है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि हम लोग इस मामले की जांच करने पहुंचे थे। मामला एकतरफा प्यार का है और शाहरूख ने अंकिता जलाकर मारने का प्रयास किया है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।