टैग: durga puja

  • हो रही मां की विदाई, सड़क पर उतरे डीसी एसएसपी

    राजधानी के अधिकतर पंडालों में आज हो रहा है मूर्ति का विसर्जन

    विसर्जन जुलूस के कारण राजधानी की सभी मुख्य सड़कें जाम

    विधि व्यवस्था संभालने सड़क पर घूम रहे हैं रांची के डीसी और एसएसपी

    मेन रोड में रैफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    रांची। राजधानी के अधिकतर पूजा पंडालों का विसर्जन गुरुवार होने के बावजूद आज ही हो रहा है। बड़ा तालाब, चडरी तालाब समेत कई बड़े तालाबों में मां दुर्गा को विसर्जित किया जा रहा है। पूजा पंडालों से निकले विसर्जन जुलूस के कारण राजधानी के अधिकतर प्रमुख सड़कें जाम है। सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स समेत भारी संख्या में अर्धसैनिक बल और झारखंड पुलिस के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।

    रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार अंशुमन संग खुद सड़क पर उतर कर विधि व्यवस्था की देखरेख में जुटे हुए हैं। मूर्ति विसर्जन के दौरान भी अलबर्ट एक्का चौक और बड़ा तालाब पहुंचे और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिये। कभी पैदल, तो कभी बाइक से दोनों अधिकारियों ने रांची के ज्यादतर पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। साथ ही एसएसपी लगातार वायरलेस से अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी देते देखे गये।

  • पूजा पंडाल संभालेंगी महिला दस्ता


    रांची । राजधनी के सभी पूजा स्थलों व पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। पूजा के मौके पर निगरानी करने के लिए उन्होंने दस्ता के सभी महिला पुलिस को स्कूटी मुहैया कराया है।

    और इसे भी पढ़े :- सपने के चक्कर में चाची की ले ली जान