टैग: ED

  • पूर्व डीसी छवि रंजन 17 महीने बाद जेल से निकले

    पूर्व डीसी छवि रंजन 17 महीने बाद जेल से निकले

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    छवि रंजन को मिली जमानत: 17 महीने बाद रिहाई 🏛️

    रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें बरियातू जमीन घोटाले के मामले में 17 महीने तक जेल में बिताने के बाद रिहा किया गया है।2023 में गिरफ्तार छवि रंजन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उनकी गिरफ्तारी ने पूरे राज्य में हलचल मचाई थी। उनके वकीलों ने दलील दी थी कि रंजन के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है और उन्हें निराधार आरोपों में बंद रखा गया था।

    सुप्रीम कोर्ट का निर्णय 🚨

    सुप्रीम कोर्ट ने उचित सुनवाई के बाद रंजन की जमानत को मंजूरी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ मौजूद साक्ष्य की समीक्षा की जानी चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि लंबी हिरासत से व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन होता है।छवि रंजन की रिहाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है।रंजन का कहना है कि वे कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और न्यायालय के निर्णय का पालन करेंगे।

    भविष्य की संभावनाएं

    अब यह देखना है कि रंजन अपने खिलाफ चल रहे मामले में अपनी कानूनी लड़ाई किस तरह आगे बढ़ाते हैं। इस समय, उनकी रिहाई से कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिनमें प्रशासनिक सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाने के विषय शामिल हैं।

  • पंकज मिश्र को मिली ज़मानत

    पंकज मिश्र को मिली ज़मानत

    Gandiv Reporter

    Ranchi : साहिबगंज में अवैध खनन के जरिए मनी लॉउंड्रिंग के आरोपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया गया था, जिसे सोमवार को अदालत ने सुनाई है।

    पंकज को ईडी ने 18 जुलाई 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया था, पूछताछ के दौरान ही उसे ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में ही था। उसकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज थी। उसने दूसरी बार ईडी कोर्ट के बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जहां से उसे जेल में कटे अवधि को देखते हुए जमानत की सुविधा प्रदान की है।

  • मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और आईएएस मनीष रंजन पर ईडी का छापा

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और आईएएस मनीष रंजन पर ईडी का छापा

    पीएस और कई इंजीनियर के घर भी पहुँची ईडी की टीम

    गांडीव रिपोर्टर

    राँची। ईडी ने आज फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, उनके पीएस हरेंद्र सिंह और आईएएस मनीष रंजन के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक एक बार फिर सोमवार की सुबह कई ठिकानों पर ईडी की टीम की दबिश से हड़कंप मचा है। एजेंसी आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    जानकारी के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है उसमें रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी में भी छापेमारी चल रही है।सोमवार की सुबह एक साथ ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से निकलकर अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी में जुटी हुई है।

  • विष्णु अग्रवाल पहुंचे ईडी आफिस, देखें वीडियो …

    विष्णु अग्रवाल पहुंचे ईडी आफिस, देखें वीडियो …

    जमीन घोटाला मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन के साथ होगी पूछताछ

    रांची। न्यूक्लियस मॉल के मालिक और राज्य के बड़े जमीन कारोबारी विष्णु अग्रवाल आज सोमवार की सुबह 10.30 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे। हिनू स्थिति ईडी ऑफिस के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों ने उनसे तरह-तरह के सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। देखने से बीमार लग रहे विष्णु अग्रवाल को उनके एक सहयोगी हाथ पकड़ कर ईडी ऑफिस के अंदर तक ले गए, जहां उनसे आज जमीन मामले में की गई धोखाधड़ी को लेकर ईडी के अधिकारी पूछताछ करेंगे। गौरतलब है कि रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस छवि रंजन को भी ईडी ने रिमांड पर लेकर ईडी ऑफिस में रखा है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी छवि रंजन और विष्णु अग्रवाल को आमने-सामने रखकर सेना के जमीन के फर्जीवाड़े मामले में विभिन्न सवालों के जवाब तलाशेंगे।

  • छवि रंजन को पूछताछ के लिए जेल से ईडी ऑफिस लाया गया

    छवि रंजन को पूछताछ के लिए जेल से ईडी ऑफिस लाया गया

     रांची | निलंबित आईएएस छवि रंजन को आज रविवार को पूछताछ के लिए जेल से ईडी रांची जोनल ऑफिस लाया गया है. जहां ईडी के अधिकारियों के द्वारा छवि रंजन से पूछताछ की जायेगी. सेना  के कब्जे वाली भूमि और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार करने के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में ईडी छवि रंजन ने छह दिनों तक पूछताछ करेगी. शनिवार को कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है. शनिवार को  छवि रंजन को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था.

    इस दौरान ईडी की ओर से यह आग्रह किया गया  था कि छवि रंजन को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाये. लेकिन कोर्ट में सिर्फ छह दिनों की ही रिमांड की इजाजत दी. इससे पहले शुक्रवार को छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद रांची सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

  • छह दिनों तक ईडी करेगी छवि रंजन से पूछताछ

    छह दिनों तक ईडी करेगी छवि रंजन से पूछताछ

    स्पेशल कोर्ट ने रांची के पूर्व डीसी को भेजा रिमांड पर

    रांची। पूर्व डीसी छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आज शनिवार को PMLA कोर्ट ने उन्हें छह दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया है। यह रिमांड की अवधि 7 मई से 12 मई तक रहेगी। छवि रंजन को ईडी के अधिकारियों ने सेना जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी एक दौरान उन्हें सुनवाई के बाद शनिवार को दुबारा पेश होने के लिए कहा गया था। आज शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी हुई। ईडी ने 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी जिसपर कोर्ट ने सिर्फ 6 दिन रिमांड पर देने का निर्देश दिया।

  • रांची के पूर्व डीसी छविरंजन गिरफ्तार

    रांची के पूर्व डीसी छविरंजन गिरफ्तार

    रांची। ईडी ने आज गुरूवार की रात रांची के पूर्व डीसी और समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 10 घंटे पूछताछ की बाद जमीन फर्जीवाड़े मामले में आईएएस छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने छवि रंजन को आज दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद देर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पूर्व डीसी के अधिवक्ता ईडी कार्यालय पहुंचे लेकिन अधिकारियों ने छवि रंजन से उनको मिलने नहीं दिया। इससे पहले गुरुवार को हुई पूछताछ में करीब एक दर्जन जमीन के बारे में जानकारी लेने का ईडी ने प्रयास किया। इस दौरान कई जमीन दलालों के और छवि रंजन के बैंक अकाउंट से ट्रांजैक्शन होने के सबूत मिले है। आज की पूछताछ के दौरान छवि रंजन ने ईडी के अधिकारियों को बड़गलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनकी दाल नहीं गली और ईडी ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

  • राजधानी में आज फिर चार जगह ईडी के छापे


    चेशायर होम रोड में 4.83 एकड़ ज़मीन फर्जी दस्तावेज से बेचने का मामला

    रांची। आज बुधवार की सुबह से फिर चार अलग-अलग जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में हो रही है। चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले में यह कार्रवाई हो रही है।
    खेलगांव के पास गाड़ी गांव में जमीन दलाल शेखर कुशवाहा के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है।

    जानकारी के अनुसार कांट्रेक्टर बिपिन को ईडी ने नोएडा में ट्रैक किया था। इसके बाद ईडी टीम उसके रांची स्थित घर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार बुधवार सुबह सभी सामान के साथ निकल गया था। ईडी ने फ्लैट 402 के मालिक प्रभात पांडेय को बुलाया और फ्लैट को सील कर दिया है। इधर बिपिन को आज सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली ईडी कार्यालय में आत्मसमर्पण करने और उनके परिवार को रांची ईडी कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

  • इजहार अंसारी के यहां से ईडी को मिले तीन करोड़

    इजहार अंसारी के यहां से ईडी को मिले तीन करोड़

    हजारीबाग | ईडी की छापेमारी में तीन करोड़ बरामद। हजारीबाग में इजहार अंसारी के यहां से मिले पैसे। जेएसएमडीसी के रियायती कोल का फर्जी आवंटन करती थीं पूजा सिंघल। फिर आवंटित कोयले की होती थी तस्करी। इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां।

  • गांडीव ब्रेकिंग: अमित अग्रवाल मामले की जांच अब सीबीआई भी करेगी

    गांडीव ब्रेकिंग: अमित अग्रवाल मामले की जांच अब सीबीआई भी करेगी

    झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी ने दिया आदेश

    रांची। मनी लांड्रिंग केस में फंसे कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल के मामले की जांच अब ईडी के साथ ही साथ सीबीआई भी करेगी। बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी ने अमित अग्रवाल की क्वेशिंग याचिका को खारिज करते हुए यह आदेश सुनाया। जेल में बंद व्यवसायी अमित अग्रवाल ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर उनके खिलाफ ईडी द्वारा चलाया जा रहा मनी लांड्रिंग का केस निरस्त करने की मांग की थी।

    होटवार जेल में बंद है अमित अग्रवाल

    कोलकाता का व्यवसायी अमित अग्रवाल अभी रांची के होटवार जेल में बंद है। झारखंड हाई कोर्ट में दर्ज एक मामले में अपना नाम निकलवाने के लिए हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को 5000000 रुपए घूस देते हुए रंगे हाथ पकड़वाने वाले अमित अग्रवाल पर मनी लांड्रिंग का केस चल रहा है। उन पर आरोप है कि झारखंड सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर अवैध खनन तक से की जा रही उगाही के पैसे को वह देश और विदेश में इन्वेस्ट करते थे।

  • बादशाह बन बैठे हैं जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट जज की भी नहीं सुनते

    बादशाह बन बैठे हैं जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट जज की भी नहीं सुनते

    लापरवाही के लिए भवन निर्माण सचिव को हाईकोर्ट ने जमकर फटकारा

    अदालतों की सुरक्षा संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
    रांची। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की खंडपीठ ने आज राज्य के भवन निर्माण सचिव को जमकर फटकार लगाई। अदालत ने सचिव से पूछा की एक जूनियर इंजीनियर बादशाह बन बैठता है और डिस्ट्रिक्ट जज की भी जब नहीं सुनता है तो सरकार उस पर एक्शन लेने में क्यों कतराती है। राज्य की अदालतों की सुरक्षा को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही थी। मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान भवन निर्माण सचिव कोर्ट में उपस्थित हुए। कोर्ट ने उनसे जानना चाहा कि जब प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज, घाटशिला ने एक जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कंप्लेन किया था, तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन क्यों नहीं लिया गया। उसका ट्रांसफर तुरंत क्यों नहीं किया गया। इस पर भवन निर्माण सचिव की ओर से बताया गया कि बीते दिनों उसका ट्रांसफर कर दिया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि जब हाईकोर्ट इस विषय पर सख्त हुई है तब आनन-फानन में कार्रवाई की गई है। 4 माह पहले उस जूनियर इंजीनियर के खिलाफ शिकायत की गई थी। लेकिन एक्शन लेने में इतना समय क्यों लगाया गया। इस पर कोर्ट को बताया गया की ट्रांसफर करने से मैन पावर की कमी होती है। जिस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रांसफर के बाद नए लोग आते हैं। ऐसे में मैन पावर की कमी कैसे हो सकती है। भवन निर्माण विभाग में 3 साल से अधिक समय से अभियंता एक जगह पर जमे हैं, उनका ट्रांसफर क्यों नहीं किया जा रहा है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने पैरवी की।

  • कल सीएम के पीछे-पीछे ईडी आफिस जाएगी बड़ी रैली

    कल सीएम के पीछे-पीछे ईडी आफिस जाएगी बड़ी रैली

    रांची। कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समक्ष पेश होना है। सत्ताधारी दल जेएमएम ने राज्य में बड़ी रैली और विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले यूपीए विधायक दल की बैठक भी बुलायी है। यह बैठक राजनीतिक और रणनीतिक तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में भविष्य की रणनीति और संभावनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही बैठक में कई स्थितियों से निपटने पर भी चर्चा होगी।


    जानकारी के अनुसार रोड शो कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है। इसको लेकर सभी जिलों से झामुमो कार्यकतार्ओं को रांची पहुंचने का कहा गया है। रोड शो कार्यक्रम को लेकर रांची के मोराबादी मैदान में सभी कार्यकर्ता जुटेंगे। कल (17 नवम्बर) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय जाएंगे। रोड शो की शक्ल में सीएम के साथ-साथ सभी झामुमो विधायक और सांसद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चलेंगे। सीम हेमंत सोरेन 17 नवंबर की बजाय एक दिन पहले यानी 16 नवंबर को ईडी के समक्ष हाजिर होना चाहते थे। इसके लिए हेमंत सोरेन ने ईडी से अपील भी की थी, लेकिन ईडी ने इनकार कर दिया था।

  • सीएम को फिर सम्मन, अब 17 नवंबर को ईडी ने हर हाल में बुलाया

    सीएम को फिर सम्मन, अब 17 नवंबर को ईडी ने हर हाल में बुलाया

    रांची। ईडी ने मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए एक बार फिर से सम्मन भेजा है। इस बार ईडी ने 17 नवंबर 2022 को हेमंत सोरेन को तलब किया है। ईडी ने पूछताछ के लिए राँची क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हर हाल में उपस्थित होने कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

    गौरतलब है कि इससे पूर्व ईडी ने मुख्यमंत्री को सम्मन भेजकर 3 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने लेटर के माध्यम से उपस्थित नहीं होने का कारण व्यस्तता और जरूरी कार्यक्रमों का हवाला दिया था।

    पूजा सिंघल मामले में भी हो सकती है पूछताछ


    खान विभाग के मंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन के कार्यकाल में विभाग की सचिव रहते हुए पूजा सिंघल ने अवैध खनन से अकूत धन एकत्रित की थी। गत छह मई को पूजा सिंघल व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी, जिसमें पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकाने से 17.49 करोड़ रुपये नकदी मिले थे। चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार ने यह स्वीकार किया था कि बरामद अधिकांश राशि पूजा सिंघल के माध्यम से मिले थे, जिसमें अवैध खनन से मिले रुपये भी शामिल थे।

    पंकज मिश्रा के पास मिला था चेक बुक

    ईडी को पूर्व में छापेमारी के दौरान पंकज मिश्रा के घर से एक लिफाफा मिला था, इसमें मुख्यमंत्री के बैंक खाते से जुड़ा चेकबुक भी मिला था, जिसमें दो चेकबुक हस्ताक्षरित थे। पंकज मिश्रा पर ईडी की हिरासत में इलाजरत रहते हुए मुख्यमंत्री के नाम पर अधिकारियों को धमकाने का मामला भी सामने आ चुका है।

  • ईडी कार्यालय की बढ़ायी गई सुरक्षा

    ईडी कार्यालय की बढ़ायी गई सुरक्षा

    अवैध पत्थर खनन मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन जारी किया है. हेमंत सोरेन को आज यानी 3 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सीएम के हाजिर होने की संभावना को देखते हुए ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढायी गई है. बता दें कि इस मामले में ईडी के द्वारा पिछले कई दिनों से हो रही कार्रवाई में कई बड़े कारोबारी और राजनीतिक चेहरे सामने आये हैं.  ईडी के पदाधिकारियों ने अंदेशा जताया था कि सीएम से पूछताछ के दौरान कार्यकर्ता या समर्थकों के द्वारा विरोध किया जा सकता है. इसी को लेकर ईडी के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय को पत्र भेज कर सुरक्षा की मांग की थी. जिसके बाद आज भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

    सीएम 3 नवंबर को ईडी के समक्ष हाजिर नहीं होंगे. जानकारी के अनुसार सीएम इस मामले को लेकर कोर्ट का रुख कर सकते हैं. ईडी ने दिन के 11.30 बजे सीएम को हाजिर होने का समन दिया था. सोमवार की रात को सीएम हाउस में ईडी ने समन रिसीव कराया था. मुख्यमंत्री सचिवालय ने सीएम के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि 3 नवंबर को सीएम छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे. ऐसे में ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थिति को लेकर संशय है. हालांकि, ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, सीएम की तरफ से एजेंसी को कोई पत्राचार नहीं किया गया है. पत्र के जरिए वक्त की मांग भी सीएम के द्वारा नहीं की गयी है. ऐसे में एजेंसी सीएम के आने का इंतजार करेगी.

  • पूजा सिंघल को चेस्ट पेन, रिम्स में भर्ती

    रांची। होटवार जेल में बंद आईएएस पूजा सिंघल की तबियत आज रात अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर होटवार जेल प्रशासन ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया है। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ प्रकाश कुमार की देखरेख में पूजा सिंघल की जांच और इलाज हो रहा है। फिलहाल ईसीजी और ईको की जांच हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि बुधवार को कुछ और पैथोलॉजिकल जांच होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूजा सिंघल को होटवार जेल वापस नहीं भेज कर रिम्स के पेइंग वार्ड में एडमिट कर दिया गया है। पूजा सिंघल की जांच के समय रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ खुद मौके पर मौजूद थे।

  • तीन बसों में भरकर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे हैं झामुमो विधायक

    निशीकांत ने ट्वीट कर किया खुलासा

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को तीन बसों में भरकर झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह ट्वीट कर झारखंड के राजनीति में फिर खलबली मचाने की कोशिश की है। निशिकांत दुबे की यह सूचना कितनी सही है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इधर झामुमो सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के साथ ही कांग्रेस विधायकों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में गवर्नर द्वारा लिए गए फैसले की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर भी आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेगी। जानकारी के अनुसार झामुमो की बैठक में जाने से पूर्व कांग्रेस के विधायक बिरसा चौक स्थित एक होटल में बैठक कर अपने आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

  • प्रेम प्रकाश को ED ने लिया 6 दिनों की रिमांड पर

    प्रेम प्रकाश से ED अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार करने के बाद ED की टीम ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. इस दौरान ED की ओर से प्रेम प्रकाश को 14 दिनों की रिमांड पर लेने का आवेदन दिया गया. लेकिन कोर्ट ने सिर्फ छह दिनों के रिमांड की ही मंजूरी दी है. अब ED छह दिनों तक प्रेम प्रकाश से पूछताछ करेगी. प्रेम प्रकाश को कड़ी सुरक्षा के बीच ED की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया.

    बता दें कि अवैध खनन और मनरेगा घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अनुसंधान के दौरान प्रेम प्रकाश का नाम सामने आया था. इसके बाद ईडी ने लंबे समय तक प्रेम प्रकाश से पूछताछ भी की थी और पूर्व में बीते 25 मई उनसे जुड़े लगभग दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. तब ईडी को विदेशी नस्ल का कछुआ और करोड़ों के लेनदेन संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे थे. पूर्व में मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने उनके चल अचल संपत्ति को भी खंगाला था. प्रेम प्रकाश पर राजनेताओं व अफसरों की मिलीभगत से ट्रांसफर पोस्टिंग कराने से लेकर ठेका पट्टा दिलाने तक में भूमिका पर भी ईडी ने जांच की है.

  • हेमंत फंस गए जाल में

    • सीएम मामले को लेकर राजभवन से लेकर मुख्यमंत्री आवास में बढ़ी सरगर्मी
    • सत्ता के गलियारे के बिग बुल प्रेम प्रकाश है ईडी की गिरफ्त में
    • गवर्नर रमेश बैस पहुंचे रांची, राजभवन पर टिकी सबकी निगाहें
    • डेढ़ दर्ज़न लोगो पर चार्जशिट की तैयारी में ईडी

    झारखंड की राजनीति पूरे उफान पर है। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिछाए गए जाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुरी तरह से फंसे दिख रहे हैं। अनगड़ा स्टोन माइंस लीज मामले में निर्वाचन आयोग सुनवाई पूरी कर अपना फैसला गवर्नर को भेज चुका है।

    दिल्ली से गवर्नर रमेश बैस रांची पहुंच चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम 5:00 बजे तक वे निर्वाचन आयोग के फैसले को सार्वजनिक कर देंगे। सूत्रों के हवाले से यहां तक कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द की जा चुकी है और संभवत उनको 3 या 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से डीबार किया जा रहा है। हालांकि, सारा पत्ता अभी गवर्नर के हाथ में है।

    मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं मंत्री, बुलाए गए महाधिवक्ता

    राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में गहमागहमी बढ़ी हुई है। गवर्नर के फैसले सुनाए जाने के इंतजार में कई मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं और राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन भी सीएम हाउस बुला लिए गए हैं। कल देर रात ईडी ने सत्ता के गलियारे के बिगबुल प्रेम प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आज ईडी प्रेम प्रकाश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। भ्रष्टाचार के इन मामलों की जांच के लिए ईडी मुख्यालय दिल्ली से स्पेशल ज्वाइंट सेक्रेट्री स्तर के अफसर को कल ही राशि भेज दिया गया था।

    चार्जशीट तैयार कर रही है ईडी

    हीनू स्थित ईडी स्टेट ऑफिस में अधिकारी लगातार काम में जुटे हुए हैं। एक विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में ईडी लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। इधर राजनीतिक स्तर पर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार ट्वीट कर हेमंत सोरेन और झामुमो पर प्रहार किए जा रहे हैं। इसके जवाब में शाम 4:30 बजे झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो कार्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे।

  • प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार

    कल देर रात हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में करेंगे पेश

    रांची। कभी बड़े-बड़े आईएएस, आईपीएस को अपनी उंगलियों पर नचाने वाला प्रेम प्रकाश आज खुद हिरासत में आ गया है। सत्ता के गलियारे में भारी हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश को कल देर रात ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है ‌ आज उसे ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि इस मामले से जुड़े उसके कनेक्शन का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।

  • प्रेम प्रकाश के घर से मिला दो एके-47

    अलमारी में हथियार देख भौचक हुए ईडी के अधिकारी, ईडी ने जांच के लिए एनआईए को बुलाया

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले और माइंस घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश के घर से ईडी की टीम ने दो अत्याधुनिक एके-47 हथियार बरामद किया है। जांच के दौरान एक अलमारी खुलते ही ईडी की टीम भौचक रह गई जब उन्हें अलमारी में रखे 2 अत्याधुनिक हथियार दिखे। इसकी जानकारी तत्काल आला अधिकारियों को दी गई। हथियार मिलने के बाद ईडी ने एनआईए की टीम से संपर्क किया है, जो इस मामले की जांच करेगी कि यह हथियार कहां से आए। इस मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की है। हालांकि, ईडी या एनआईए की ओर से आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।

    यह भी देखें-

  • प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी का छापा

    माइंस घोटाले में ईडी की टीम कर रही है छापेमारी

    रांची। राजधानी में ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़े मामले पर ई़डी की टीम दल-बल के साथ राजधानी रांची में 11 समेत देश के करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। राजधानी के हरमू में ईडी की टीम पहुंची है जहां सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल रखा है। झारखंड के अलावे बिहार समेत देश के कई हिस्सों पर ईडी छापेमारी कर रही है।