टैग: elephant

  • पश्चिमी सिंहभूम: हाथी की रहस्यमयी मौत ने फैलाया हड़कंप, चोट के निशान और दांत गायब, वन विभाग जांच में जुटा।

    पश्चिमी सिंहभूम: हाथी की रहस्यमयी मौत ने फैलाया हड़कंप, चोट के निशान और दांत गायब, वन विभाग जांच में जुटा।

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    पश्चिमी सिंहभूम में हाथी की रहस्यमयी मौत से फैली सनसनी 🌳

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के सागरकट्टा रेमरा जंगल में स्थित बाईहातू गांव में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। इस घटना ने क्षेत्र में आशंका और अधर में लटके सवालों को जन्म दिया है।

    हाथी के शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत हाथी की शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि इसकी मौत किसी अप्राकृतिक कारण से हुई हो सकती है। इसके अलावा, हाथी के दांत भी गायब हैं, जो इस मामले के साथ एक महत्वपूर्ण सवाल खड़ा करता है।

    वन विभाग की जांच शुरू

    घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। विभाग ने बताया कि इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई का पता चल सके।

    स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएँ

    स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोगों का मानना है कि यह एक अवैध शिकार का मामला हो सकता है, जबकि अन्य इसे प्राकृतिक मौत के रूप में देख रहे हैं।

    एक कदम आगे बढ़कर सुरक्षा सुनिश्चत करना

    इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण में सुरक्षा का महत्व फिर से उजागर कर दिया है। वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि फिर से ऐसी घटनाएं न हों।

    इस तरह की घटनाओं का तेजी से हल निकालना और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

    🌿 इस मामले में आगे की जांच और अपडेट्स की प्रतीक्षा की जा रही है।

  • कुएं में गिरी बूढ़ी हथिनी, लोगों ने निकाला, देखें वीडियो…

    कुएं में गिरी बूढ़ी हथिनी, लोगों ने निकाला, देखें वीडियो…

    सोनाहातू के पंडाडीह-तिलाईपीडी का मामला


    डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद हथिनी को निकाला गया

    सोनाहातू। प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के पंडाडीह-तिलाईपीडी के बीच खेत में बने अर्धनिर्मित कुंआ में कल रात एक मादा हाथी गिर गयी। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे के बाद की है। ग्रामीणों के अनुसार शाम को जंगल से बूढ़ी हथिनी निकलकर पण्डाडीह और तिलाईपीड़ी के बीच विचरण कर रही थी। इसी दौरान अर्धनिर्मित कुंआ में गिर गयी। कुंआ पुराना और सूखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही उपप्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गोंझु, हाथी मित्र तापस कर्मकार, मलखान महतो ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग से तालमेल बना कर हाथी मित्र के द्वारा जेसीबी मशीन मंगवा कर कुंआ को खोदकर रास्ता बनाया गया, जिसके बाद बूढ़ी हथिनी बाहर निकल पायी। करीब डेढ़ घंटे की रेस्क्यू के बाद हथिनी को कुंआ से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के अनुसार हथिनी बूढ़ी हो चुका है और चलने -दौड़ने में परेशानी हो रही है।

    सूखे कुएं में गिरकर चिघार रही थी हथिनी
    ग्रामीणों ने जेसीबी बुलाकर रास्ता बनाया
    रास्ता बनने के बाद बाहर निकलने की कोशिश करती हथिनी
    बहुत मुश्किल से निकल पाई बाहर
  • भटका हाथी पहुंचा हजारीबाग… ली दो की जान

    भटका हाथी पहुंचा हजारीबाग… ली दो की जान

    दो व्यक्तियों को कुचल कर मार डाला

    हजारीबाग : ऐसे तो हाथियों के उत्पात की घटना आए दिन हमारे सामने आते रहते हैं, लेकिन हजारीबाग शहरी क्षेत्र में आज तड़के जिस तरह एक हाथी ने उत्पात मचाते हुए 2 व्यक्ति को कुचल कर मार दिया और एक अन्य युवती को घायल कर दिया है। इससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

    लोगों में उबाल इस कदर दिख रहा है कि हजारीबाग चतरा मार्ग को खिरगांव मैला टांड़ के समीप जाम कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दामोदर साव, धनेश्वर साव नाम का व्यक्ति आज अहले सुबह अपने  खेत में काम करने गया। जहां हाथी ने उसे अपने चपेट में ले लिया।

    वहीं पार नाला के पास की रहने वाली एक अन्य महिला 26 वर्षीय रिंकी कुमारी को भी हाथी ने घायल कर दिया है। जिसे सदर अस्पताल हजारीबाग इलाज के लिए भेजा गया है। जहां उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया है। मामले की जानकारी मिलते के साथ वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और हाथी को खदेड़ने का अभियान जारी है।

    लेकिन लोगों की भारी भीड़ और सड़क मार्ग को जाम कर देने के कारण वन विभाग के अधिकारियों को हाथी को खदेड़ने में काफी असुविधा हो रही है। वन विभाग की एसीएफ एके परमार ने बताया कि हाथी घायल है इस कारण वह उत्पात मचा रहा है घायल हाथी हजारीबाग के सरदार चौक तक पहुंचा था।

    जहां से वापस खीरगांव की ओर आया उन्होंने यह भी बताया कि हाथियों का यह बेहद पुराना रूट है जिस कारण हाथी रिहायशी इलाके में घुस आते हैं। मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे एवं सरकारी नौकरी की मांग रखी है। हजारीबाग के रेलवे स्टेशन के करीब कचरा डंप करने के मैदान यानी मैला टांड़ में अभी हाथी के होने की खबर आ रही है।