झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। क्योकि विधानसभा के अंदर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें विधानसभा से निकाला गया है और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया । बताया जा रहा है कि पारस हॉस्पिटल में जगन्नाथ महतो को भर्ती किया गया है। फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिस वजह से उनको तुरंत से हॉस्पिटल के लिए रवाना किया गया है।
कोलकाता । जनहित याचिका लगाकर व्यवसायियों को ब्लैकमेल करने और करोड़ों की वसूली करने के आरोपित रांची हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने सोमवार को बताया कि पेशे से वकील और रांची निवासी राजीव कुमार को 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कोलकाता के एक व्यवसायी के खिलाफ रांची उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की और जनहित याचिका वापस लेने के लिए 10 करोड़ मांग रहे थे। शुरुआती बातचीत में वह घटकर चार करोड़ और अंत में एक करोड़ पर आ गया। कल 50 लाख की पहली किस्त का भुगतान किया गया, जहां उसे रंगे हाथों पकड़ा गया।
अपराधियो की गोली से घायल जेवर व्यव्साय की मौत रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था इलाज रातू थाना क्षेत्र के आमटांड निवासी जेवर व्यव्साय ओम प्रकाश सोनी की रविवार की रात मौत हो गयी उनका इलाज रांची मेडिका में चल रहा था। ज्ञात हो कि 29 जुलाई की शाम 7 बजे बाइक में सवार अज्ञात अपराधियो ने श्री सोनी को संडे मार्किट स्थित उसके घर के पास ही गोली मार दी थी। दिवंगत सोनी के पेट मे अपराधियो ने तीन गोली मारी थी। गोली मारने के बाद जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गये थे। गंभीर रूप से घायल श्री सोनी को मेडिका में भर्ती कराया गया था। तीन दिन जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे श्री सोनी रविवार की रात जिंदगी की बाजी हार गये। मेडिका के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रांची: अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में संचालित प्रारम्भिक विद्यालय जहा शत-प्रतिशत उर्दू भाषी छात्र पढ़ते है उन विधालयों में रविवार के बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी दिये जाने और हाथ जोड़कर प्रार्थना नही करने के मामले पर सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा किये जा रही कार्रवाई के विरोध में आमया संगठन ने आज दिनांक 31 जुलाई 2022 को मौलाना आज़ाद कांफ्रेंस हाॅल रांची में परिचर्चा कर इसकी निंदा किया। संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि वर्षों से इन विधालयों में शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को विधालय का संचालन कि परम्परा रही है, सभी विधालयों में प्रार्थना होती है लेकिन हाथ जोड़कर करने के लिए बाध्य नही किया जा सकता, मुम्बई हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 में इसपर फैसला भी दिया है। उनहोंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के लिए उर्दू शिक्षकों के 3712 रिक्त पड़े पदों को स्नातक टेट उत्तीर्ण से भरने, +2 विधालयों में उर्दू शिक्षक के पद सृजित करने, हाई-स्कूल के बैकलाॅग उर्दू शिक्षकों के पदों को भरने, प्रारम्भिक विधालयों में उर्दू लिपि में विज्ञान, गणित और समाजिक विज्ञान की किताबें देने, की मांग वर्षों से की जा रही लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नही किया गया।
सरकार उर्दू और अल्पसंख्यक के प्रति उदासीन है ढाई वर्षों में भी 15 सुत्री कमिटी, वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, उर्दू एकेडेमी आदि का गठ़न नही किया गया है। इन सभी सवालों को लेकर 23 अगस्त 2022 को राजभवन रांची सहित संथाल परगना एवं दूसरे प्रमंडल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर आमया संगठन के पदाधिकारी मो फुरकान, लतीफ आलम, जियाउद्दीन अंसारी, इमरान अंसारी, नौशाद आलम, एकराम हुसैन, शाहिद अफरोज, मो सईद, अरशद जिया, मो जावेद , अब्दुल गफ्फार, अब्दुल बारीक, तहमीद अंसारी, ज़ियारत अंसारी, अफताब गद्दी, एकराम अंसारी, अफजल खान, मोईज अहमद, उमर साज़िद, अफसर अंसारी, डां एकबाल, दानिश आय़ाज, वारिस अंसारी, अशजद रज़ा आदि शामिल थे।
राँची : झारखंड कैश कांड में बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुमार जयमंगल सिंह के अरगोड़ा पुलिस थाना में शिकायत किया है कि झारखंड में सरकार गिराने की साजिश में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के शामिल है। साथ ही साथ हावड़ा में पकड़े गए तीन कांग्रेस विधायकों पर आरोप लगाया है पार्टी के विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाना में रविवार को जीरो एफआईआर दायर किया है. इसकी कॉपी हावड़ा ग्रामीण एसपी को भी भेज दी गयी है. FIR में अनूप सिंह ने विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी पर सरकार गिराने के लिये 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया था. इसमें लिखा है कि राजेश कच्छप और विक्सल कोंगाड़ी मुझे कोलकाता बुला रहे थे और प्रति एमएलए 10 करोड़ रुपये देने की बात कह रहे थे. एफआइआर में अनूप सिंह ने बताया है कि इरफान अंसारी और राजेश कच्छप चाहते थे कि मैं कोलकाता आऊं. वे लोग मुझे गोवाहाटी लेकर जाते. उनके अनुसार वे मेरी मुलाकात असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा से कराते और मंत्री पद के लिये आश्वस्त करते. इरफान अंसारी ने मुझे कहा कि नई सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाने का वचन दिया गया है. यह भी कहा कि कल दोपहर वे कोलकाता पहुंच रहे हैं. साथ ही यह भी कहा कि उनके लोगों को पैसे भी ट्रांसफर किये गये हैं. असम के सीएम यह काम अपनी पार्टी के टॉप नेताओं के कहने पर कर रहे हैं जो दिल्ली में बैठे हुए हैं. अनूप ने अपने FIR में बताया है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और 1206 आईपीसी की धारा (सी) और इस तरह इनके द्वारा उन्हें एक अवैध कार्य के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. अन्य लोगों के साथ सक्रिय मिलीभगत में लाने की कोशिश की गयी है. ऐसे लोग झारखंड की वर्तमान सरकार को गिराने के लिए काम कर रहे हैं.
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ उसी की पार्टी के विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाना में रविवार को जीरो एफआईआर दायर किया है. इसकी कॉपी हावड़ा ग्रामीण एसपी को भी भेज दी गयी है. FIR में अनूप सिंह ने विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी पर सरकार गिराने के लिये 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया था. इसमें लिखा है कि राजेश कच्छप और विक्सल कोंगाड़ी मुझे कोलकाता बुला रहे थे और प्रति एमएलए 10 करोड़ रुपये देने की बात कह रहे थे.
एफआइआर में अनूप सिंह ने बताया है कि इरफान अंसारी और राजेश कच्छप चाहते थे कि मैं कोलकाता आऊं. वे लोग मुझे गोवाहाटी लेकर जाते. उनके अनुसार वे मेरी मुलाकात असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा से कराते और मंत्री पद के लिये आश्वस्त करते. इरफान अंसारी ने मुझे कहा कि नई सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाने का वचन दिया गया है. यह भी कहा कि कल दोपहर वे कोलकाता पहुंच रहे हैं. साथ ही यह भी कहा कि उनके लोगों को पैसे भी ट्रांसफर किये गये हैं. असम के सीएम यह काम अपनी पार्टी के टॉप नेताओं के कहने पर कर रहे हैं जो दिल्ली में बैठे हुए हैं. अनूप ने अपने FIR में बताया है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और 1206 आईपीसी की धारा (सी) और इस तरह इनके द्वारा उन्हें एक अवैध कार्य के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. अन्य लोगों के साथ सक्रिय मिलीभगत में लाने की कोशिश की गयी है. ऐसे लोग झारखंड की वर्तमान सरकार को गिराने के लिए काम कर रहे हैं.
कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने दर्ज करवाई शिकायत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी साथ
मामला जामताड़ा विधायक की गाड़ी से बेहिसाबी नकदी बरामद
विधायकों के नाम राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी कल झारखंड के जामताड़ा से तीन कांग्रेसी विधायकों को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है. ये सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे. शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया. गाड़ी की तलाशी की गयी. बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी रखा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को रोका गया. गाड़ी पर चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिसमें जामताड़ा के तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी भी थे. स्वाति ने बताया कि गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है. उन्होंने कहा कि नकदी कितना है, यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है. बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है. काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जायेगी. उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है. गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था. मामले की जांच जारी है.इसी को लेकर आज कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ मिलकर कांग्रेस के तीनो विधायको के खिलाफ अरगोडा थाना में शिकायत दर्ज कारवाई है ..
रिम्स पहुंचकर रमेश बैस इलाजरत पद्मश्री सिमोन उरांव से मिले शीध्र स्वास्थ्य होने की कामना, कहा सेहत में हो रहा है सुधार
रांची। बेड़ो निवासी पद्मश्री जलपुरुष सिमोन उरांव को लकवा की शिकायत के बाद रिम्स में भर्ती किया गया है। अस्पताल के साइकोलॉजी विभाग के दूसरे तल्ले पर स्थित न्यूरोलॉजी वार्ड में उनका इलाज डॉ गोविंद माधव की देखरेख में चल रहा है। आज सिमोन उरांव से मिलने राज्यपाल रमैश बैस रिम्स पहुंचे। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उनका हाथ थाम कर उन्हें अपनी उपस्थिति का एहसास दिलाया। राज्यपाल ने कहा कि आप जल्द स्वस्थ होंगे। राज्यपाल ने उनके परिजनों से इलाज की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली है। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि जैसे ही मुझे जानकारी मिली की पद्मश्री सिमोन उरांव को लकवा मार दिया है। मैं उनसे मिलने के लिए रिम्स पहुंच गया। उन्होंने कहा कि दो दिन के इलाज में उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द स्वास्थ्य होकर हम सबके बीच आए। मौके पर रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, डीन डॉ विवेक कश्यप सहित विभाग के चिकित्सक मौजूद थे।
पद्मश्री सिमोन उरांव की सेहत में हो रहा सुधार वही पद्मश्री सिमोन उरांव का इलाज कर रहे न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ गोविंद माधव ने कहा कि चक्कर आने के बाद उनकी आवाज लड़खाने लगी थी। वह बोल भी नहीं पा रहे थे। उनका दाहिना हाथ और दाहिना पैर कमजोर हो कर काम करना बंद कर दिया था। यह समस्या बीपी बढ़ने के कारण हुई। ब्रेन में ब्लड क्लॉट कर गया था। जिस कारण स्ट्रोक की समस्या हुई। उन्होंने कहा कि सिटी स्कैन कराने के बाद इलाज शुरू किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में सेहत में और सुधार होगा। जिसके बाद उन्हें निरंतर दवाइयां लेनी पड़ेगी।
टाटा। जमशेदपुर शहर शुक्रवार सुबह एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी, जहाँ सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड, वेस्ट ले आउट मे अपराधियों ने एक युवक अजय शाह पर गोलियां चलाई। घायल युवक को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। हालांकि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक खुटाडीह क्षेत्र का निवासी था।
अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग बताया जाता है कि घायल अजय शाह घटना के वक्त सी रोड मे मौजूद था। अचानक बाईक सवार अपराधी वहां आ पहुंचे और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक चार से पांच गोलियां चलाई गई, जो अजय को लगी। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अजय को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहाँ डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वैसे पुलिस इस हत्याकांड के जाँच मे जुट गई है।
रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों की वस्तुस्थिति की शीघ्र जाँच करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी निजी विश्वविद्यालय यू.जी.सी. एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनकी मान्यता रद्द करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ करें। उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि राज्य में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक में पाया गया था कि इनकी स्थिति ठीक नहीं है और उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों को अति शीघ्र यू.जी.सी. एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करने एवं आधारभूत संरचना विकसित करने का निदेश दिया था। राज्यपाल ने कहा कि निजी विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्रदान करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उसके पास पर्याप्त भूमि, भवन एवं आधारभूत संरचना उपलब्ध है। पूर्व के नियम जिसमें यह वर्णित था कि संचालन के 3 वर्ष में अपना भवन एवं आधारभूत संरचना की उपलब्धता में संशोधन करने हेतु एक मॉडल एक्ट निर्माण करने के लिए आदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रहित में निजी विश्वविद्यालयों को संचालन के लिए सभी अहर्ताओं का पालन करना जरूरी है। राज्यपाल ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट निर्माण की अद्यतन समीक्षा करते हुए कहा कि दिनांक 23 मई, 2022 को आहुत बैठक में भी इसे अमल में लाने का निदेश दिया गया था। राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट निर्माण की संचिका कार्मिक विभाग में है, शीघ्र ही यह निर्मित हो जाएगा। राज्यपाल महोदय ने नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का हस्तांतरण की अद्यतन समीक्षा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को शीघ्र ही भवन हस्तांतरित करें।
राज्यपाल द्वारा झारखंड खुला विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक स्टैच्यूट का गठन करने का निदेश दिया गया। वर्ष 2010-2018 अवधि के लिए स्टैच्यूट के गठन की अद्यतन समीक्षा के क्रम में कहा गया कि इस संबंधी संचिका में वित्त विभाग की सहमिति प्राप्त कर ली गई है। वर्ष 2018 में गठित स्टैच्यूट में संशोधन के संदर्भ में भी चर्चा की गई और इसे जल्द ही मंजूरी दे दी जायेगी। राज्यपाल महोदय ने यह भी कहा कि झारखंड खुला विश्वविद्यालय के पास काम करने की कोई जगह नहीं है तो अगस्त माह से कैसे अधिकारी काम करेंगे। उन्होंने निदेश दिया कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैम्पस में एक भवन है जो किसी उपयोग में नहीं है, उसकी जल्द से जल्द आवश्यक मरम्मत करके उसे 3-4 माह के अंदर झारखंड खुला विश्वविद्यालय को दिया जाय ताकि वहां से उनका कार्य सुचारु रूप से चलाया जा सके। गवर्नर आज राज भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा श्री के०के० खंडेलवाल, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
धनबाद: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा को धारा 302 और 201 में दोषी करार दिया है। छह अगस्त को अदालत सजा की बिंदु पर अपना फैसला देगी। सीबीआई की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने ठीक एक साल के बाद जज उत्तम आनंद मामले में अपना फैसला सुनाया है।
आज के दिन ही हुई थी हत्या
28 जुलाई 2021 को सुबह न्यायाधीश उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर हुई थी। जिसके बाद जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी। धनबाद के सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में इस मामले का स्पीडी ट्रायल हुआ। पांच महीने में 58 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के बाद 28 जुलाई 2022 की तारीख जजमेंट के लिए निर्धारित कर दी थी।
जानबूझकर जज को मारी थी टक्कर
सुनवाई के दौरान सीबीआई की क्राइम ब्रांच के स्पेशल पीपी अमित जिंदल ने आरोप पत्र के कुल 169 गवाहों में से 58 गवाहों का बयान दर्ज कराया था। सीबीआई ने दावा किया है कि आरोपित लखन वर्मा एवं राहुल वर्मा ने जानबूझकर जज उत्तम आनंद को टक्कर मारी थी, जिनसे उनकी मौत हुई।
मोर्चा के आवाहन पर आज राज्य के 1250 संस्थानों में इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय,मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में शैक्षणिक हड़ताल रहा। उनमें ताले लटके रहे। शैक्षणिक हड़ताल के चलते 200000 से जायदा छात्रों के पठन-पाठन बाधित रहा। शैक्षणिक हड़ताल में वित्त रहित संस्थानों के 10000 से अधिक शिक्षक एवं कर्मी स्कूल- कॉलेजों में ताला लगा कर मुख्य द्वार पर मांगों को लेकर नारेबाजी किए और मुख्यमंत्री से इन संस्थानों के सदन में अपने आश्वासन के आलोक में अधिग्रहण करने और समान काम के बदले समान वेतन की मांग कर रहे थे। वे उपवास पर भी रहे। हड़ताल के कारण छात्र संस्थान आये, परंतु स्कूल- कॉलेज में ताला लटके देखकर लौट गए।
क्या है इनकी मुख्य मांगे
1) सरकार सदन में अपने आश्वासन एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पत्र के आलोक में सरकारी कर्मियों के समान काम के लिए समान वेतन दे।
2) कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, वित्त रहित सांसथाओं के नियमावली बनाकर वेतनमान दे। शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के सदन में आश्वासन के आलोक में कार्यवाही करने के लिए कार्मिक विभाग को दिनांक 11-10-2021 को पत्र लिखा था, परंतु कार्मिक विभाग आज तक कार्यवाही नहीं कर रही है।
3) वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुदान के लिए ऑनलाइन भरने की तिथि सितंबर माह तक बढ़ाई जाए।
4) जब पूर्व में राज्य के सभी वित्त रहित स्कूल -कॉलेजों का जांच उपायुक्त द्वारा कराई जा चुकी है, तो पुनः जिला शिक्षा पदाधिकारी से जांच कराने का क्या औचित्य है ?
5) जांच के नाम पर स्कूल- कॉलेज के आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जाता है। इसलिए सरकार जांच को अभिलंब रुकवाये।
6) 25-30 वर्षों से कार्यरत शिक्षकों पर B.Ed की अनिवार्यता नहीं थोपी जाएं। क्योंकि इन शिक्षकों की नियुक्ति बिहार नियमावली से हुई थी। जिसमें B.Ed की शर्त नहीं थी।
7) जैक द्वारा जांच कराने एवं बी.एड. के शर्त पर मोर्चा माननीय उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करेगा।
8) प्लस टू स्कूलों में अनलिमिटेड नामांकन पर रोक लगाई जाए।
आज मोर्चा कार्यालय में अध्यक्ष मंडल के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि शैक्षणिक हड़ताल आज पूर्णता सफल रहा। यह मोर्चा के एकता के कारण सफल हुआ। मोर्चा के सुरेंद्र झा, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, डॉक्टर देवनाथ सिंह, सुखदेव महतो, गणेश महतो, संजय कुमार, नरोत्तम सिंह एवं मनीष कुमार आदि बैठक में उपस्थित थे।बैठक में राज्य के सभी शिक्षकों से विधानसभा के सामने 3 अगस्त को महा धरना में पहुंचने का आव्हान किया गया।
सांसद संजय सेठ के सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री का जवाब
इस वर्ष भी 2000 किमी नई सड़क के निर्माण का है लक्ष्य
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019 से 2022 तक, इन 3 वर्षों में झारखंड में 1767 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, जिसकी लंबाई 4417 किलोमीटर है। इन सड़कों के निर्माण में 2994 करोड़ रुपए खर्च हुए। उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति में लोकसभा में दी। लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान सांसद श्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लक्ष्य और उद्देश्य के साथ ही, झारखंड में सड़कों के निर्माण और सड़क निर्माण के तय किए गए लक्ष्य को लेकर सवाल किया था। सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जनसंख्या की पात्र और संपर्क विहीन बसावटो को बारहमासी सड़क के माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। अभी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज II के तहत काम चल रहा है। वर्ष 2019 में सरकार ने इसमें सुधार किया और ग्रामीण क्षेत्र के हाट बाजारो, स्कूलों और अस्पतालों को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य आरंभ हुआ। इसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 को लेकर 125000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया। इससे पूर्व वर्ष 2016 में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों का संपर्क मुख्य सड़क के माध्यम से हो, इस दिशा में भी काम किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सभी सड़कें बारहमासी सड़के हैं और आबादी के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर इन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया जाता है।
केंद्रीय मंत्री ने सांसद को दिए जवाब में बताया कि इसके तहत 250 से अधिक जनसंख्या श्रेणी वाले क्षेत्र में 6177 सड़कों का निर्माण हुआ है। वही 100 से 249 की आबादी वाले क्षेत्रों में देशभर में 1782 सड़कों का निर्माण किया गया है। इन दोनों ही श्रेणी में झारखंड में 17 और 320 सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। बीते 3 वर्ष में झारखंड में ऐसी 1767 सड़क पूर्ण कर ली गई है, जिसकी लंबाई 4417 किलो मीटर है।
वही पूरे देश की बात करें तो देश भर में बीते 3 वर्षों में 20798 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है, जिनकी लंबाई 105962 किलोमीटर है। इसके निर्माण में 73484 करोड रुपए खर्च भी हुए हैं। सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 तक यानी चालू वित्तीय वर्ष में पूरे देश भर में 47171 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें झारखंड में लगभग 2000 किलोमीटर की सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जाएगी।
धमकी वाले फोन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, केस दर्ज नालंदा का रहने वाला है फोन करने वाला रितेश
रांची। आज दोपहर 12 बजे के करीब एक फोन कॉल की वजह से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार झारखंड के बाहर से एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि हमारे चार साथी एयरपोर्ट के भीतर मौजूद हैं। उनके पास बैग है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। जिसने फोन किया था। उसके बारे में बताया जा रहा है कि उसका नाम रितेश है और वह नालंदा का रहने वाला है। एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने सिर्फ इतना बताया कि एक धमकी भरा फोन आया था। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता ने पूरे एयरपोर्ट क्षेत्र की जांच की। लेकिन बम होने की कोई बात सामने नहीं आयी। यह बात पूरी तरफ अफवाह साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
रांची। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। उन्होंने आज ट्वीट कर खुद यह जानकारी सार्वजनिक की। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि सामान्य लक्षणों के कारण जांच करवाने पर आज उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने पिछले दिनों अपने संपर्क में आनेवाले लोगों से कोरोना जांच करवा लेने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार श्री मरांडी की हालात सामान्य है और कोरोना लक्षण के अनुसार वे दवाएं ले रहे हैं।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को ईडी ने सम्मन भेजा है। अवैध कमाई, टेंडर मैनेज करने और अवैध खनन से हुई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी की टीम ने अभिषेक प्रसाद पिंटू को पूछताछ के लिए बुलाया है। 1 अगस्त को उनको ईडी ऑफिस में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
पंकज मिश्रा हो चुके हैं गिरफ्तार
गौरतलब हो कि इस मामले की जांच कर रही ईडी ने अभिषेक प्रसाद पिंटू से पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को समन भेजकर बुलाया था। ईडी के बुलावे पर उसके कार्यालय पहुंचे पंकज मिश्रा को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में पंकज मिश्रा कोई डी में रिमांड पर ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
सरयू राय दिन में कर चुके हैं ट्वीट
राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय मैं आज सुबह 10:45 बजे ट्वीट कर यह सूचना सार्वजनिक की थी कि ईडी की टीम मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार को बुलाना चाहती है। सरयू राय की ट्वीट के बाद यह अंदेशा जताया जा रहा था कि अभिषेक प्रसाद पिंटू के खिलाफ कभी भी संबंध जारी हो सकता है और शाम होते होते यह आशंका सच साबित हो गया। हालांकि, सरयू राय ने अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर भी इशारा किया था।
सरैयाहाट बाजार में महिला का उसके घर में ही लटकता मिला शव
दुमका। एक युवक ने मां की मौत के लिए पिता को जिम्मेवार ठहराते हुए गिरफ्तार कराया। मां की मौत की सूचना पर नानी के घर से पहुंचे युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पिता पर हत्या का आरोप लगाया। बाद में उसने पिता के खिलाफ एफआईआर करा दी। इस पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। सरैयाहाट बाजार के शीतला मंदिर के निकट एक महिला का उसके घर में ही शव लटकता मिला। घटना के वक्त महिला का नाबालिग बेटा ऋषभ कुमार अपने नानी घर दुमका शहर गया था। जैसे ही उसे मां की मौत की सूचना मिली वह फौरन अपने गांव सरैयाहाट पहुंच गया। यहां ऋषभ ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों से चिल्लाते हुए कहा कि मेरे पिता सुरेंद्र प्रसाद ने ही मेरी मां की हत्या की है। और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है। ऋषभ ने इस संबंध में अपने पिता के खिलाफ बयान देते हुए एफआईआर करा दी। ऋषभ ने पुलिस को बताया कि घर का खर्च देने को लेकर पिताजी हमेशा मां से झंझट और मारपीट करते थे। कुछ दिनों से पिताजी मेरे पढ़ाई का खर्च भी नहीं देते थे। इस कारण उसकी अपने मां से नोकझोंक होती थी। उसका कहना है कि उसके पिताजी ने ही उसकी मां को मार दिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा हो पाएगा कि मौत का क्या कारण है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित सुरेद्र प्रसाद साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मारीकुट्टी में विष्णु यादव के भाई का क्रशर ईडी की टीम ने किया फ्रीज पंकज मिश्रा का करीब है विष्णु यादव, कार्रवाई से क्रशर कारोबारियों में हड़कंप
साहिबगंज। ईडी ने सोमवार की रात मारीकुट्टी में स्थित मां अंबा स्टोन वर्क्स को भी फ्रीज कर लिया। यह क्रशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है। सोमवार दोपहर वहां से स्टोन चिप्स ला रहे ट्रक चालकों को पुलिस ने पकड़ा था। वाहन चालकों से लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया था। विष्णु यादव का क्रशर को 8 जुलाई को ईडी ने फ्रीज कर दिया था। बाद में वहां सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया था। सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तक ईडी ने मारीकुट्टी में स्थित पवित्र कुमार यादव के क्रशर की जांच-पड़ताल की। दोपहर दो बजे के करीब ईडी अधिकारी वहां पहुंचे थे। 10 घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। ईडी की टीम अभी साहिबगंज में जमी हुई है। वह वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है। टीम आज भी क्रशरों की जांच-पड़ताल करेगी। फिलहाल जांच के लंबा खींचने की आशंका है। टीम के आज मिर्जा चौकी, बाकुड़ी व बरहड़वा जाने की उम्मीद है। इधर, ईडी की धमक से साहिबगंज पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वैध रूप से चल रहे क्रशरों में भी काम बंद कर दिया गया है। ईडी ने आठ जुलाई को पंकज मिश्रा समेत एक दर्जन से अधिक पत्थर कारोबारियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पांच करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया था। बाद में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
गुमला। जिले के किसान शिवनाथ उरांव की पत्नी समेत तीन लोगों की महज छह दिनों में बारी-बारी से असमय मौत से गांव में दहशत का माहौल है। घटना गुमला जिला अंतर्गत सिसई ब्लॉक स्थित नगर पंचायत के गोखुलपुर पतराटोली गांव की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को परिवार की एक बेटी अमृता कुमारी (13 वर्ष), शनिवार को मां तेतरी देवी (40 वर्ष) और सोमवार को दूसरी बेटी शांति कुमारी (8 वर्ष) की अचानक मौत हो गयी। मौत से पूर्व सभी ने बुखार, पेट दर्द और बदन दर्द की शिकायत की थी। पिता ने भी कर ली थी आत्महत्या उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व फरवरी 2019 में पीड़ित परिवार के मुखिया शिवनाथ उरांव ने आर्थिक तंगी और कर्ज में डूबकर पत्नी के अलावा पांच बेटी एवं एक बेटा को छोड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिवनाथ उरांव के आत्महत्या करने पर तत्कालीन सिसई विधायक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, पूर्व शिक्षा मंत्री सह मांडर विधायक बंधु तिर्की, पूर्व विधायक सह शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव सहित कई लोग गांव आकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, आवास, पेंशन सहित अन्य सरकारी मदद दी थी। भूत-प्रेत, जादू टोना की चर्चा घटना को लेकर गांव के कुछ लोग जादू टोना, भूत प्रेत व अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ ग्रामीण महामारी, दूषित जल पीने व चिकित्सा सुविधा की कमी को लेकर जोड़कर देख रहे हैं। अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जतायी है।
1987 की बात है। Italy के रोम नगर में Athletics की World Championships चल रही थीं। 1500 मी की दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व कश्मीरा सिंह कर रहे थे। 1500 मीटर की दौड़ में ट्रैक के कुल पौने चार चक्कर लगाने होते हैं। यानी पहले राउंड में कुल 300 मीटर और बाकी 3 राउंड में कुल 1200 मी। दौड़ शुरू हुई… .. . ..कश्मीरा सिंह ने दौड़ शुरू होते ही बढ़त बना ली। ट्रैक पर लगभग 40 से ज़्यादा धावक दौड़ रहे थे। पर कश्मीरा सिंह सबसे आगे थे। कमेंटेटर ने बताया.. … ..India का Athlete सबसे आगे चल रहा है.. … .
पलट गया पासा 3rd Round तक कश्मीरा सिंह सबसे आगे चले। पर कमेंटेटर उनकी इस दौड़ से कतई इम्प्रेस नहीं था। वो पीछे चल रहे किन्ही दो अन्य धावकों पे निगाह रखे थे । बहरहाल चौथा और आखिरी राउंड शुरू हुआ। एक धावक बढ़ के कश्मीरा सिंह से आगे आ गया। और उसके बाद कश्मीरा सिंह उस भीड़ में खो गए और फिर कभी नहीं दिखे । बाद में जब हम लोगों ने Record Book देखी तो पता चला की शायद कश्मीरा सिंह 40 में से 38वें स्थान पे रहे ।
अद्भुत है जिंदगी की दौड़
ज़िन्दगी की दौड़ में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले राउंड में आगे हैं कि नहीं। फर्क इस बात से पड़ता है कि Finishing लाइन पर सबसे पहले कौन पहुंचा। उस दौड़ में सोमालिया के Abdi Bile फिनिशिंग लाइन पर सबसे पहले पहुंचे और उन्होंने Gold Medal जीता । इतिहास में नाम Abdi Bile का दर्ज है न कि कश्मीरा सिंह का।
मित्रों.. … .अभी तो ज़िन्दगी की Marathon दौड़ का बमुश्किल पहला राउंड पूरा हुआ है. … ..फिनिशिंग लाइन पे न जाने कौन पहुंचेगा सबसे पहले। शुरू में बहुत तेज़ दौड़ने वाले ज़रूरी नहीं की इसी दमखम से लगे रहे। सबसे आगे वो आएगा जो धैर्य-पूर्वक लगा रहेगा। जो बिना हार माने दौड़ता रहेगा। वो जिसकी निगाह लक्ष्य पर रहेगी।
अक्सर 60 % भी जीतते हैं जीतना ज़रूरी भी नहीं। मज़ा दौड़ पूरी करने में भी है ।
ज़िन्दगी की दौड़ में अक्सर 60 % भी जीतते हैं।
*याद रखना Chinese Bamboo.. . …सबसे देरी से उगता है पर उगते ही 7 हफ्ते में 40 फुट का हो जाता है।*
इस लिये दौड़ते रहो. … .. .रुकना मत. … .
और एक अंतिम विनती कि आप अपने बच्चों की तुलना किसी और से न करे…क्योकि हर एक बच्चा अद्वितीय है।
द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी
द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इसके साथ ही उन्होंने शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला होने का गौरव भी हासिल किया है. पहले संबोधन की शुरुआत ‘जोहार ! नमस्कार ! से की और गरीबी में हुई प्रारंभिक शिक्षा से लेकर राजनीति की शुरुआत और राष्ट्रपति बनने के सफर को याद किया. इस दौरान उन्होंने खासतौर से महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात की और इस उपलब्धि को गरीबों को समर्पित किया. कहा, मेरे इस निर्वाचन में देश के गरीब का आशीर्वाद शामिल है. देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है.
आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है
राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी सियासी पारी और नए पद की जिम्मेदारी के समय का खास जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है, जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा.’ उन्होंने कहा, ‘ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का पर्व मना रहा था, तभी मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी. और आज आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है
कल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है
उन्होंने कहा, ‘मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है.’ इससे पहले प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थीं. बोलीं- आजाद भारत में जन्मी मैं पहली राष्ट्रपति हूं. देश के गरीब आदिवासी इसमें अपना प्रतिबिंब देख सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘कल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है. ये दिन, भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम, दोनों का ही प्रतीक है. मैं आज, देश की सेनाओं को तथा देश के समस्त नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं.’
सबका प्रयास और सबका कर्तव्य
इस दौरान उन्होंने देश के सेनानियों को याद किया और उनकी इच्छाएं पूरी करने की बात की. मुर्मू ने कहा, ‘हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने आजाद हिंदुस्तान के हम नागरिकों से जो अपेक्षाएं की थीं, उनकी पूर्ति के लिए इस अमृतकाल में हमें तेज गति से काम करना है. इन 25 वर्षों में अमृतकाल की सिद्धि का रास्ता दो पटरियों पर आगे बढ़ेगा- सबका प्रयास और सबका कर्तव्य.
मैंने अपनी जीवन यात्रा ओडिशा के एक छोटे से आदिवासी गांव से शुरू की थी
पुराने दौर को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने अपनी जीवन यात्रा ओडिशा के एक छोटे से आदिवासी गांव से शुरू की थी. मैं जिस पृष्ठभूमि से आती हूं, वहां मेरे लिये प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना भी एक सपने जैसा ही था. लेकिन अनेक बाधाओं के बावजूद मेरा संकल्प दृढ़ रहा और मैं कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली बेटी बनी
गरीब घर में पैदा हुई बेटी
मुर्मू ने कहा, ‘मैं जनजातीय समाज से हूं, और वार्ड कौन्सिलर से लेकर भारत की राष्ट्रपति बनने तक का अवसर मुझे मिला है. यह लोकतंत्र की जननी भारतवर्ष की महानता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये हमारे लोकतंत्र की ही शक्ति है कि उसमें एक गरीब घर में पैदा हुई बेटी, दूर-सुदूर आदिवासी क्षेत्र में पैदा हुई बेटी, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकती है.’ राष्ट्रपति ने अपनी उपलब्धि देश के गरीबों के नाम की है. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए बहुत संतोष की बात है कि जो सदियों से वंचित रहे, जो विकास के लाभ से दूर रहे, वे गरीब, दलित, पिछड़े तथा आदिवासी मुझ में अपना प्रतिबिंब देख रहे हैं
देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है
राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन के दौरान सबसे खास जिक्र महिलाओं का रहा. उन्होंने कहा, ‘मेरे इस निर्वाचन में देश के गरीब का आशीर्वाद शामिल है, देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं आज समस्त देशवासियों को, विशेषकर भारत के युवाओं को तथा भारत की महिलाओं को ये विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर कार्य करते हुए मेरे लिए उनके हित सर्वोपरि होंगे.’ मुर्मू ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि हमारी सभी बहनें व बेटियां अधिक से अधिक सशक्त हों तथा वे देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ाती रहें
आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक समय में जब भारत अगले 25 वर्षों के विजन को हासिल करने के लिए पूरी ऊर्जा से जुटा हुआ है, मुझे ये जिम्मेदारी मिलना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है. उन्होंने कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है
खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि उनके इस शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचन में पुरानी लीक से हटकर नए रास्तों पर चलने वाले भारत के आज के युवाओं का साहस भी शामिल है तथा वह ऐसे प्रगतिशील भारत का नेतृत्व करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद से लेकर रामनाथ कोविन्द तक, अनेक विभूतियों ने इस पद को सुशोभित किया है और इस पद के साथ साथ देश ने इस महान परंपरा के प्रतिनिधित्व का दायित्व भी उन्हें सौंपा है
“मो जीवन पछे नर्के पड़ी थाउ, जगत उद्धार हेउ”
उन्होंने कहा कि मैं आज समस्त देशवासियों को, विशेषकर भारत के युवाओं को तथा भारत की महिलाओं को ये विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर कार्य करते हुए मेरे लिए उनके हित सर्वोपरि होंगे. मुर्मू ने कहा कि संविधान के आलोक में वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी और उनके लिए भारत के लोकतांत्रिक-सांस्कृतिक आदर्श और सभी देशवासी हमेशा ऊर्जा के स्रोत रहेंगे. राष्ट्रपति ने कहा कि जगन्नाथ क्षेत्र के एक प्रख्यात कवि भीम भोई की कविता की एक पंक्ति है: “मो जीवन पछे नर्के पड़ी थाउ, जगत उद्धार हेउ”. अर्थात, अपने जीवन के हित-अहित से बड़ा जगत कल्याण के लिए कार्य करना होता है. उन्होंने कहा कि जगत कल्याण की भावना के साथ, मैं आप सब के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा व लगन से काम करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी.