टैग: Gandiv news

  • खलारी में एक सीसीएल कर्मी का शव घर में पड़ा मिला

    खलारी में एक सीसीएल कर्मी का शव घर में पड़ा मिला

    रांची। राजधानी रांची के खलारी में एक सीसीएल कर्मी का शव घर में पड़ा मिला है. दरअसल, मामला खलाली थाना क्षेत्र के मोहननगर आवासीय कॉलोनी का है बताया जा रहा है कि कर्मी का घर पिछले 4 दिनों से बंद था. वहीं जब घर के अंदर से सड़ने की बदबू आई तो लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

    मृतक सीसीएल कर्मी का नाम संतोष साहू बताया जा रहा है. वे मोहन नगर माइंस एमक्यू 312 कॉलोनी मे रहते थे. वहीं घर से बदबू आने की जानकारी लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जब मृतक कर्मी के घर के खिड़की-दरवाजे को तोड़ा गया तो मृतक का शव कुर्सी में पड़ा मिला.

  • रांची : लाइन टैंक तालाब के पास दिनदहाड़े दो लाख की लूट

    रांची : लाइन टैंक तालाब के पास दिनदहाड़े दो लाख की लूट

    रांची | कोतवाली थाना क्षेत्र के लाइन टैंक तालाब (चड़री) के पास से बाइक सवार दो अपराधियों ने दो लाख लूटकर फरार हो गये. लूना पर सवार व्यक्ति को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस पीड़ित व्यक्ति से घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रही है. वहीं आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.

  • दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या

    दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या

    अररिया/बिहार – दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार यादव की आज तड़के सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई पत्रकार संघ ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए बिहार पुलिस महानिदेशक से हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से परिजनों के लिए 25 लाख रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है।

  • बुढ़ाना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे, एक की मौत आठ महिलाएं घायल

    बुढ़ाना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे, एक की मौत आठ महिलाएं घायल

    कोयला ढोने वाली हाइवा और टाइल्स लदे ट्रेलर की बीच हुई जोरदार टक्कर

    हजारीबाग। बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित बुढ़ाना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मोड़ के पास त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड की कोयला ढोने वाली हाइवा जेएच 02 बीके 6864 और राजस्थान से टाइल्स लेकर आने वाली टेÑलर आरजे 19 जीएफ 5413 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे हाइवा 100 मीटर पीछे एक पहाड़ी से भी टकरा गयी। हाइवा का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, जबकि टेलर पलट गया। टेलर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण टेलर में बैठे मजदूर तिलेश्वर रजक (उम्र 40 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों वाहन के चालक व टेलर में बैठी 8 महिलाएं भी घायल हो गई है। घटना आज, सुबह करीब 9 बजे की है। घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल और हजारीबाग सदर अस्पताल में किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। इधर दोनों वाहन के चालकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल बड़कागांव थाना से 4 किलोमीटर दूर है।

  • मां मनसा पूजा मेला में चाट और चाऊमीन खाने से 24 बच्चें बीमार

    मां मनसा पूजा मेला में चाट और चाऊमीन खाने से 24 बच्चें बीमार


    खाने के बाद अचानक बच्चों और लोगों को उल्टियां होने से गंभीर हुए

    देवघर। मनसा पूजा के मेले में ठेले पर लगे चाट और चाऊमीन खाने से 24 बच्चों सहित कई लोग बीमार पड़ गए। जिसके बाद सभी को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना सारठ प्रखंड के बाउरी टोला में गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, सारठ बाउरी टोला में मां मनसा पूजा को लेकर गुरुवार रात को खोरठा गायक सतीश के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। यहीं पर मेला भी लगा था। जिसमें ठेले पर चाट और चाऊमीन बेचा जा रहा था. यहीं पर कई लोगों और बच्चों ने चाट और चाऊमीन खाया। खाने के बाद अचानक एक के बाद एक लोगों को उल्टियां होने लगीं और वे बीमार होने लगे। इसमें 24 बच्चे सहित कई लोग बीमार पड़ गए। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ सोनू आनंद, डॉ जितेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य कर्मी ने प्राथमिक उपचार किया। इसकी सूचना टाउन थाना प्र•ाारी शैलेश कुमार को जैसे ही मिली वे एएसआई विशंभर विश्वकर्मा के साथ सीएचसी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

    बीमार हुए बच्चों और लोगों का नाम
    बीमार पड़े बच्चों में राज मिर्धा 5 वर्ष, अंचल कुमारी 10, मनीशा कुमारी, कन्हैया कुमार 4 वर्ष, ज्योति कुमारी 5 वर्ष, कार्तिक बाउरी 11 वर्ष, घरी कुमारी 8 वर्ष, अरविंद कुमार 5 वर्ष, नैना कुमारी 10 वर्ष, मनी देवी 22 वर्ष, लक्ष्मी देवी 28 वर्ष, अर्चना कुमारी 27 वर्ष, पलक कुमारी 7 वर्ष, सकुंतला देवी 40 वर्ष, खुशी कुमारी 12 वर्ष, प्रियंका देवी 22 वर्ष, पिंटू बाउरी 27 वर्ष, निशा कुमारी 4 वर्ष, मदन सिंह 62 वर्ष, नीलू कुमारी 12 वर्ष, राहुल कुमार 12 वर्ष, शिवम 12 वर्ष, कृष्ण कुमार 10 शामिल हैं।

    अधिक खतरें की बात नहीं : डॉक्टर
    डॉक्टरों ने बताया कि कुछ लोगों का ज्यादा परेशानी नहीं थी। इसलिए उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही सारठ विधायक रणधीर सिंह सभी बीमार लोगों को देखने के लिए सीएचसी पहुंचे और सभी का हाल जाना। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज्यादा गंभीर बीमारी होने पर बेहतर इलाज के लिए उच्च अस्पताल भेजा जाएगा।

  • मोडिफाई बाइक गैंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की तेज, कई वाहन जब्त

    मोडिफाई बाइक गैंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की तेज, कई वाहन जब्त


    साइलेंसर से गोली या पटाखे जैसी आवाज, सड़कों पर तेज गति से चलाते है बाइक

    रामगढ़। शहर में बाइकर्स गैंग का आतंक सड़कों पर दिखता है। इससे शहर के सड़कों पर चलने वाले परेशान है। कोई गाड़ी में लगे हुए साइलेंसर को हटाकर अलग से मोडिफाई साइलेंसर लगा रहे हैं। जिससे तीव्र आवाज निकलती है। तो कोई अलग से बाइक का सेप चेंज कर शहरों में तेज गति से धूम मचा रहे है। इससे शहरवासियों और पर्यटकों को परेशानी का समाना करना पड़ता है। ये गैंग शहर में तो घूमते ही है इसके अलावा पर्यटक स्थलों पर भी इनका जमावड़ा लगा रहता है। इस तरह के साइलेंसर से गोली या पटाखे जैसी आवाज निकलती है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फर्राटा भरते हुए ये बाइकर्स निकल जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी तो हो ही रही है साथ ही इससे मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन भी होता है। इसी को लेकर पतरातू पुलिस ने मोडिफाई साइलेंसर के खिलाफ एक्शन लेना शुरू किया। पतरातू डैम के आसपास अभियान चलाकर पुलिस ने 18 बाइक को जब्त किया। पतरातू पुलिस ने सभी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभीग को पत्र लिखा है। इनसे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। इसकी सूचना से बाकी बाइकरों में हड़कंप मच गया। पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से राज्य का महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल पतरातू डैम और घाटी का पूरा इलाका है। कुछ लोग इस इलाके में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाए गए थे। जिनकी गाड़ियों से पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी और इन लोगों ने अपनी गाड़ियों में साइलेंसर को मोडिफाई कराया हुआ था। जिसके कारण सभी गाड़ियों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया और कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है।

  • ट्रक ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत

    ट्रक ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत


    डालटनगंज-पांकी रोड पर संगालिम के पिरी मोड़ के पास हुई दुर्घटना

    पलामू। संगालिम के पिरी मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौत हो गयी। हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। जबकि सह चालक फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद पांकी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिकों को पहचान नहीं हो पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नाबालिग आसपास ही रहते होंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि डालटनगंज पांकी रोड पर जैसे ही ट्रक ने बाइक को रौंदा, वहां ग्रामीण पहुंच गए और ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। हालांकि लोगों की भीड़ को देखकर खलासी वहां से फरार हो गया। ड्राइवर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसे मुखिया के पास रखा था। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में दोनों नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई। फिलहाल उनके पहचान की कोशिश की जा रही है। बाइक के नंबर के आधार पर दोनों ने मालिकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

  • खेत में काम करने जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    खेत में काम करने जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    गोड्डा। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के धरमुडीह गांव की है। घटना आज अहले सुबह की है, जब धरमुडीह गांव का ही एक युवक नीतीश कुमार महतो 17 वर्ष घर से खेत में काम करने के लिए जा रहा था। उसी क्रम में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस बल और गोड्डा नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इधर, घटना होने के बाद गोड्डा हसडिहा रेल लाइन पर तत्काल सभी रेल गाड़ी परिचालन बंद है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

  • बिनोद नगर में बंद घर पर चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों की संपत्ति ले उड़े

    बिनोद नगर में बंद घर पर चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों की संपत्ति ले उड़े

    धनबाद। नोएडा के आईटी कंपनी में कार्य करने वाले शायन मुखर्जी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। विनोद नगर के त्रिमूर्ति मंदिर के पास बंद घर से चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। बिनोद नगर के मकान में दो तीन महीनों से ताला लगा हुआ था। गृहस्वामी शायन मुखर्जी ने बताया कि वह बुधवार 16 अगस्त की रात 11 बजे दिल्ली से लौटे। तो घर के मेन गेट पर घर का समान बिखरा हुआ था। खिड़की टूटी हुई थी। घर के अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर, बैटरी, टीवी, म्यूजिक सिस्टम और कुछ ज्वेलरी के सामान गायब थे। उन्होंने बताया कि लगभग 1 लाख से ऊपर के समान की चोरी हुई है। शायन मुखर्जी ने बताया कि कमरे में शराब की भी बोतलें थी। फ्रिज में पानी भरा हुआ था। लगता है चोरो ने पूरी प्री प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया है।

  • कतरास के मोदीडीह में जामा मस्जिद के पिछले हिस्से में बना गोफ

    कतरास के मोदीडीह में जामा मस्जिद के पिछले हिस्से में बना गोफ

    तीन दिनों से हो रही बारिश से भू धंसान की दूसरी घटना, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    धनबाद। आज सुबह बीसीसीएल एरिया 4 के सिजुआ स्थित मोदीडीह कोलियरी के समीप तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती के निकट जामा मस्जिद के पीछे गोफ बनने से इलाके में भय व दहशत का माहौल है। वर्ष 2021 एवं 2022 में भी भू-धंसान से इस मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया था। बाद में स्थानीय प्रबंधन ने उस स्थल की भराई कर दी थी। इधर दो-तीन दिन से लगातार बारिश के बाद फिर उसी जगह गहरा गोफ बन गया। आज अहले सुबह जोरदार आवाज हुई। जिसे सुन कर लोग घबराकर नींद से उठे तो देखा कि जामा मस्जिद में जहां पहले मिट्टी आदि की भराई की गई थी, वहां जमीन धंस गई है। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर पुनर्वास के कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताते हैं कि सिजुआ 22/12 बस्ती क्षेत्र को प्रबंधन ने असुरक्षित क्षेत्र घोषित कर रखा है। सिजुआ 22/12 बस्ती, तेतुलमुड़ी आदि क्षेत्रों में प्राय: भूधंसान की घटनाएं होती रहती हैं। जान-माल की क्षति भी होती रही है।

  • एनटीपीसी में कार्य करने वाले कंपनी से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

    एनटीपीसी में कार्य करने वाले कंपनी से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

    चतरा। एनटीपीसी टंडवा में कार्य रही कंपनी सिम्प्लेक्स के कर्मचारी को जेजेएमपी के नाम पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित अगिया टोला निवासी फलेन्द्र गंझू उर्फ ठुपा गंझु के रूप में हुई। आरोपी के पास से धमकी देने में उपयोग में लाया गया दो मोबाईल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को टंडवा थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी टंडवा में कार्य रही कंपनी सिम्प्लेक्स द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें कहा गया कि उनके ही कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सब जोनल भीम जी के नाम से लेवी की मांग की गयी है। इस संबंध में ठंडवा थाना में मामला दर्ज कर टंडवा एसडीपीओ के निर्देश पर थाना प्रभारी ने एक छापामारी टीम का गठन किया। तत्काल कार्रवाई करते हुए छापामारी टीम एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से धमकी देने में उपयोग किया गया दो मोबाईल को बरमद कर लिया है। उससे पूछताछ कर पुलिस ने घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

  • रांची में सुपरस्टार रजनीकांत ने राज्यपाल से की मुलाकात

    रांची में सुपरस्टार रजनीकांत ने राज्यपाल से की मुलाकात

    रांची | दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत बड़े ही गुपचुप तरीके से रांची आये और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। झारखंड के महामहिम से हुई इस हाई प्रोफाइल मुलाकात के बाद झारखंड के राजनेताओं के कान खड़े हो गये हैं और उसको लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। बता दें, ये दोनों दिग्गज दक्षिण भारत से हैं और राजनीति में रहने के कारण भी एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। राज्यपाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो के साथ एक ट्वीट भी साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘रांची आगमन पर, अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान इंसान सुपरस्टार से मिलकर बहुत खुशी हुई।@रजनीकांत जी से कल राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात हुई। मैं झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं।

  • आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया झारखंड के गिरिडीह का लाल

    आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया झारखंड के गिरिडीह का लाल

    जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में आज सुबह आंतकियों किया हमला

    गिरिडीह। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में झारखंड का एक लाल शहीद हो गया। गिरिडीह का रहने वाला अजय कुमार राय को आज सुबह आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में गोली लग गयी। शहीद जवान देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह के रहने वाला है। अजय कुमार राय फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। सूचना के अनुसार आज सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। जिसमें अजय कुमार राय नामक जवान की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वह देश के लिए शहीद हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही अजय कुमार राय के परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर के बाद शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गया। बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी। हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी।

    घर और पूरे क्षेत्र में पसरा मातम
    देर रात 12 से अहले सुबह 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। जिसमें अजय कुमार राय शहीद हो गए। इधर, गिरिडीह में मौत की सूचना आने के बाद अजय कुमार राय के पिता राजू राय व पत्नी स्वाति के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूरा क्षेत्र में मातम पसर गया है। लोग शहीद परिवार को ढांढ़स दे रहे है।

  • चोरी करने जा रहे दो अपराधियों देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार

    चोरी करने जा रहे दो अपराधियों देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार

    खूंटी। पुलिस ने तोरपा रोड से दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपराधी हथियार लेकर तोरपा रोड में किसी घटना को अंजाम देने निकले थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बिहार के औरंगाबाद निवासी नरेन्द्र कुमार सिंह और खूंटी निवासी अभिजीत नाग उर्फ गुड्डु को एक देसी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अपराधी पीपल चौक इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने निकले थे। उधर अड़की पुलिस को भी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सरायकेला जिले के कपाली निवासी सरफराज एवं मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर इस कांड में चोरी किए हुए टावर के बैटरी को और कांड में उपयोग किए गए वाहन को बरामद किया गया। डीएसपी अमित कुमार ने खूंटी और अड़की थाना क्षेत्र से हुए चारों अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

  • सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दुसरा गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर

    सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दुसरा गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर


    बालूमाथ-बरियातू रोड पर देर रात घायल अवस्था में मिले थे दोनों युवक

    लातेहार। बालूमाथ-बरियातू रोड पर दुर्घटना में एक की मौत हो गयी। वहीं दुसरे व्यक्ति को गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस को शुक्रवार की देर रात गंभीर अवस्था में 2 लोग मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। मृतक की पहचान अजय उरांव के रूप में हुई, जबकि घायल शख्स का नाम उपेंद्र उरांव है। दोनों दरियालू थाना के हिसरी गांव के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया यह घटना सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। हिसरी गांव निवासी अजय उरांव और उपेंद्र उरांव अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए बालूनाथ जाने के लिए निकले थे। इसी बीच शुक्रवार की देर रात बालूमाथ बरियातू मुख्य पथ के किनारे दोनों को गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ देखकर कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान अजय उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपेंद्र उरांव को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा अस्पताल में घायल अवस्था में दो लोगों को लाया गया था। इनमें एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टया इस मामले में मोटरसाइकिल दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है. लेकिन दोनों युवकों के सिर, चेहरे और गले के पास गंभीर जख्म के निशान बने रहने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

  • मौर्यापुरी में बजरंगबली की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित

    मौर्यापुरी में बजरंगबली की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित

    घटना पर स्थानीय लोगों में भारी रोष, दोषियों की शीध्र गिरफ्तारी की मांग

    गिरिडीह। असामाजिक तत्वों ने सिहोडीह मौर्यापुरी में बजरंगबली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। घटना शुक्रवार की देर रात की है लेकिन लोगों को आज सुबह मामलें के बारे में जानकारी हुुई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह मौर्या पुरी की है। आज सुबह कुछ लोगों मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब प्रतिमा को खंडित पाया। खबर फैलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। आक्रोशित लोग दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास की सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले और असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। बजरंग बली की प्रतिमा खंडित की घटना से आसपास के क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों की मांग है कि घटना के दोषी लोगों को पुलिस शीध्र गिरफ्तार करे।

  • मनरेगा योजना की 51 लाख घोटाला करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    मनरेगा योजना की 51 लाख घोटाला करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार


    फर्जी दस्तावेज के आधार पर निकाली थी राशि, बीडीओ भी है अभियुक्त

    दुमका। मनरेगा घोटाला में वेंडर रहे भाजपा नेता कालेश्वर मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है। कालेश्वर मुर्मू भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं। जानकारी के अनुसार जामा थाना में कांड संख्या 24/18, भादवि की धारा 409, 406, 420, 467, 468 एवं 120 बी के तहत दर्ज हुई थी। इसमें कालेश्वर मुर्मू प्राथमिक अभियुक्त हैं। उनके विरुद्ध यह प्राथमिकी भटनिया, बेदिया एवं छैलापाथर पंचायत की मनरेगा योजना पशु शेड, बकरी शेड एवं डोभा निर्माण में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर 51 लाख 365 रुपये की अवैध निकासी को लेकर दर्ज करायी गयी थी। उक्त मामले में तत्कालीन बीडीओ विवेक कुमार सुमन सहित अन्य सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में गुरुवार को निश्चितपुर गांव के डाकपाल सनातन किस्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। मनरेगा घोटाला में जामा थाने की पुलिस ने दो दिनों के अंदर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें एक रोजगार सेवक भी है। घोटाला से संबंधित प्राथमिकी तत्कालीन बीडीओ शिशिर कुमार सिंह ने जामा थाने में दर्ज करायी थी।

  • चासनाला में सड़क हादसे में वेदाता स्टील के मैनेजर की दर्दनाक मौत

    चासनाला में सड़क हादसे में वेदाता स्टील के मैनेजर की दर्दनाक मौत


    अपनी अपाची बाइक से लौट रहे थे घर अज्ञात वाहन ने ले लिया चपेट में

    धनबाद। झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में वेदाता स्टील के मैनेजर संदीप सुमन राय (32 वर्ष) की मौत हो गई। संदीप सुमन रात को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे इसी क्रम में यह दुर्घटना हुई। कार्यालय में कार्य करने के बाद संदीप सुमन राय शुक्रवार की रात अपनी अपाची बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला स्थित मां कल्याणेश्वरी मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। गुस्से में लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। गुस्साये लोगों ने सड़क पर खड़े एक ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई। घटना के संबंध में उनके चचेरे भाई उदित राय ने बताया कि अपर कांड्रा मिडिल स्कूल के समीप निवासी पूर्व सेल चासनाला कर्मचारी सुशील राय के बड़े इजीनियर पुत्र संदीप सुमन बोकारो क्षेत्र के तेलगड़िया में वेदाता स्टील में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह अक्सर अपनी अपाची बाइक या किसी प्राइवेट वाहन से घर आना जाना करते थे। वह वेदाता स्टील से कार्य कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चासनाला स्थ्ति मां कल्याणेश्वरी पुल से पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

  • सर्च अभियान में रेरडाकोचा जंगल से पुलिस को मिला हथियार और कई सामान

    सर्च अभियान में रेरडाकोचा जंगल से पुलिस को मिला हथियार और कई सामान

    सामानों में मोर्टार से लेकर बम और रोजमर्चा की उपयोग व खाने पीने की चीजें मिली

    चाईबासा। टोंटो थाना क्षेत्र के रेरडाकोचा जंगल के समीप सुरक्षा बलों ने पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन चलाया। जिसमें प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा के कोर टीम के हथियार और कई सामान बरामद किये गये। बता दें शुक्रवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग आधे घंटे तक सीधी मुठभेड़ हुई। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि अग्रतर सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं दैनिक उपयोग का सामानों की बरामदगी की गई। नौ अगस्त को अग्रतर सर्च अभियान में नक्सलियों के उस क्षेत्र में बनाए गए कई बंकर सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया गया। सर्च में अलग-अलग स्थानों पर कुल 11 बंकर, जिसमें उनकी भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं दैनिकी उपयोग की सामग्री पाई गई। जिसको ध्वस्त किया गया है। जिसमें सबसे बड़े बंकर 50 फीट लंबा और 25 फीट चौड़ा था। अभियान के दौरान अभी तक कुल 17 आईईडी बरामद किए गए। इससे पहले अ•िायान के दौरान दिनांक 9 अगस्त को टॉटो थानान्तर्गत रेस्डाकोचा जंगल के समीप पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में माओवादियों के साथ मुठ•ोड़ हुई। प्रतिबंधित नक्सली संगठन •ााकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा की कोर टीम के साथ पांच वर्षों के बाद सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ एवं सरजामबुरू से विस्थापित होने के बाद उनका नया मुख्यालय ध्वस्त किया गया. इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए।
    बरामद सामानों में 84 एमएम इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार 1, 84 एमएम इम्प्रोवाइज्ड बम-6, 51 एमएम पैरा मोर्टार बम-1, इम्प्रोवाइज्ड एचई 04 एमएम मोर्टार-01, डाइरेक्शनल बम-1, नक्सल तीर और धनुष-1, तीर बम-36, केन आईईडी (10 किग्रा / 03 किग्रा)-4, गन पाउडर-15 किग्रा, विस्फोटक अमोनियम पाउडर (गन पाउडर/ यूरिया/ सल्फर)-45 किग्रा, कोर्डेक्स वायर-205 मीटर, डेटोनेटर-151, एएनएफओ-15 किग्रा, इलेक्ट्रिक वायर 150 मीटर, इलेक्ट्रिक वायर (केबल)-50 मीटर, बैटरी (12 वोल्ट)-1, बेटरी (9 वोल्ट)-23, पेंसिल बैटरी-1 पैकेट, आईईडी केन कंटेनर 15, लोहे के छरे 3 किग्रा, नक्सल यूनिफॉर्म-1 सहित अन्य सामान शामिल है।

  • सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेढ़ में एक जवान शहीद

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेढ़ में एक जवान शहीद

    चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेढ़ में घायल दो जवानों में से एक जवान शहीद हो गया. शहीद जवान का नाम सुशांत कुमार है, वे ओडिशा के रहने वाले थे. बता दें, नक्सलियों के साथ मुठभेड़ होने के बाद घायल की स्थिति में दो जवानों को इलाज के लिए चाईबासा से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था. जिनमें से जवान सुशांत कुमार को अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.

    बता दें, राज्य को नक्सल मुक्त बनाने को लेकर झारखंड पुलिस लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान चला रही है. इस बीच सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हमेशा मुठभेड़ की खबरें सामने आती है. ताजा खबर राज्य के चाईबासा जिले का है जहां सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर मिली थी जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था