टैग: Gandiv

  • जमशेदपुर में मर्डर

    गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर

    टाटा। जमशेदपुर शहर शुक्रवार सुबह एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी, जहाँ सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड, वेस्ट ले आउट मे अपराधियों ने एक युवक अजय शाह पर गोलियां चलाई। घायल युवक को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। हालांकि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक खुटाडीह क्षेत्र का निवासी था।

    अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
    बताया जाता है कि घायल अजय शाह घटना के वक्त सी रोड मे मौजूद था। अचानक बाईक सवार अपराधी वहां आ पहुंचे और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक चार से पांच गोलियां चलाई गई, जो अजय को लगी। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अजय को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहाँ डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वैसे पुलिस इस हत्याकांड के जाँच मे जुट गई है।

  • प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर गिरेगी गाज, गवर्नर ने दिया निर्देश

    रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों की वस्तुस्थिति की शीघ्र जाँच करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी निजी विश्वविद्यालय यू.जी.सी. एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनकी मान्यता रद्द करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ करें। उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि राज्य में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक में पाया गया था कि इनकी स्थिति ठीक नहीं है और उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों को अति शीघ्र यू.जी.सी. एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करने एवं आधारभूत संरचना विकसित करने का निदेश दिया था।
    राज्यपाल ने कहा कि निजी विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्रदान करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उसके पास पर्याप्त भूमि, भवन एवं आधारभूत संरचना उपलब्ध है। पूर्व के नियम जिसमें यह वर्णित था कि संचालन के 3 वर्ष में अपना भवन एवं आधारभूत संरचना की उपलब्धता में संशोधन करने हेतु एक मॉडल एक्ट निर्माण करने के लिए आदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रहित में निजी विश्वविद्यालयों को संचालन के लिए सभी अहर्ताओं का पालन करना जरूरी है।
    राज्यपाल ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट निर्माण की अद्यतन समीक्षा करते हुए कहा कि दिनांक 23 मई, 2022 को आहुत बैठक में भी इसे अमल में लाने का निदेश दिया गया था। राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट निर्माण की संचिका कार्मिक विभाग में है, शीघ्र ही यह निर्मित हो जाएगा। राज्यपाल महोदय ने नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का हस्तांतरण की अद्यतन समीक्षा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को शीघ्र ही भवन हस्तांतरित करें।


    राज्यपाल द्वारा झारखंड खुला विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक स्टैच्यूट का गठन करने का निदेश दिया गया। वर्ष 2010-2018 अवधि के लिए स्टैच्यूट के गठन की अद्यतन समीक्षा के क्रम में कहा गया कि इस संबंधी संचिका में वित्त विभाग की सहमिति प्राप्त कर ली गई है। वर्ष 2018 में गठित स्टैच्यूट में संशोधन के संदर्भ में भी चर्चा की गई और इसे जल्द ही मंजूरी दे दी जायेगी।
    राज्यपाल महोदय ने यह भी कहा कि झारखंड खुला विश्वविद्यालय के पास काम करने की कोई जगह नहीं है तो अगस्त माह से कैसे अधिकारी काम करेंगे। उन्होंने निदेश दिया कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैम्पस में एक भवन है जो किसी उपयोग में नहीं है, उसकी जल्द से जल्द आवश्यक मरम्मत करके उसे 3-4 माह के अंदर झारखंड खुला विश्वविद्यालय को दिया जाय ताकि वहां से उनका कार्य सुचारु रूप से चलाया जा सके।
    गवर्नर आज राज भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा श्री के०के० खंडेलवाल, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • बिग ब्रेकिंग: जज हत्याकांड में रिकॉर्ड एक साल में आया फैसला

    धनबाद: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा को धारा 302 और 201 में दोषी करार दिया है। छह अगस्त को अदालत सजा की बिंदु पर अपना फैसला देगी। सीबीआई की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने ठीक एक साल के बाद जज उत्तम आनंद मामले में अपना फैसला सुनाया है।

    आज के दिन ही हुई थी हत्या

    28 जुलाई 2021 को सुबह न्यायाधीश उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर हुई थी। जिसके बाद जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी। धनबाद के सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में इस मामले का स्पीडी ट्रायल हुआ। पांच महीने में 58 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के बाद 28 जुलाई 2022 की तारीख जजमेंट के लिए निर्धारित कर दी थी।

    जानबूझकर जज को मारी थी टक्कर

    सुनवाई के दौरान सीबीआई की क्राइम ब्रांच के स्पेशल पीपी अमित जिंदल ने आरोप पत्र के कुल 169 गवाहों में से 58 गवाहों का बयान दर्ज कराया था। सीबीआई ने दावा किया है कि आरोपित लखन वर्मा एवं राहुल वर्मा ने जानबूझकर जज उत्तम आनंद को टक्कर मारी थी, जिनसे उनकी मौत हुई।

  • झारखंड के 1250 स्कूल-कॉलेजों में आज लटके रहे ताले

    200000 से जायदा छात्रों का पठन-पाठन बाधित

    मोर्चा के आवाहन पर आज राज्य के 1250 संस्थानों में इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय,मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में शैक्षणिक हड़ताल रहा। उनमें ताले लटके रहे। शैक्षणिक हड़ताल के चलते 200000 से जायदा छात्रों के पठन-पाठन बाधित रहा।
    शैक्षणिक हड़ताल में वित्त रहित संस्थानों के 10000 से अधिक शिक्षक एवं कर्मी स्कूल- कॉलेजों में ताला लगा कर मुख्य द्वार पर मांगों को लेकर नारेबाजी किए और मुख्यमंत्री से इन संस्थानों के सदन में अपने आश्वासन के आलोक में अधिग्रहण करने और समान काम के बदले समान वेतन की मांग कर रहे थे। वे उपवास पर भी रहे। हड़ताल के कारण छात्र संस्थान आये, परंतु स्कूल- कॉलेज में ताला लटके देखकर लौट गए।

    क्या है इनकी मुख्य मांगे

    1) सरकार सदन में अपने आश्वासन एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पत्र के आलोक में सरकारी कर्मियों के समान काम के लिए समान वेतन दे।

    2) कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, वित्त रहित सांसथाओं के नियमावली बनाकर वेतनमान दे।
    शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के सदन में आश्वासन के आलोक में कार्यवाही करने के लिए कार्मिक विभाग को दिनांक 11-10-2021 को पत्र लिखा था, परंतु कार्मिक विभाग आज तक कार्यवाही नहीं कर रही है।

    3) वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुदान के लिए ऑनलाइन भरने की तिथि सितंबर माह तक बढ़ाई जाए।

    4) जब पूर्व में राज्य के सभी वित्त रहित स्कूल -कॉलेजों का जांच उपायुक्त द्वारा कराई जा चुकी है, तो पुनः जिला शिक्षा पदाधिकारी से जांच कराने का क्या औचित्य है ?

    5) जांच के नाम पर स्कूल- कॉलेज के आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जाता है। इसलिए सरकार जांच को अभिलंब रुकवाये।

    6) 25-30 वर्षों से कार्यरत शिक्षकों पर B.Ed की अनिवार्यता नहीं थोपी जाएं। क्योंकि इन शिक्षकों की नियुक्ति बिहार नियमावली से हुई थी। जिसमें B.Ed की शर्त नहीं थी।

    7) जैक द्वारा जांच कराने एवं बी.एड. के शर्त पर मोर्चा माननीय उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करेगा।

    8) प्लस टू स्कूलों में अनलिमिटेड नामांकन पर रोक लगाई जाए।


    आज मोर्चा कार्यालय में अध्यक्ष मंडल के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि शैक्षणिक हड़ताल आज पूर्णता सफल रहा। यह मोर्चा के एकता के कारण सफल हुआ। मोर्चा के सुरेंद्र झा, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, डॉक्टर देवनाथ सिंह, सुखदेव महतो, गणेश महतो, संजय कुमार, नरोत्तम सिंह एवं मनीष कुमार आदि बैठक में उपस्थित थे।बैठक में राज्य के सभी शिक्षकों से विधानसभा के सामने 3 अगस्त को महा धरना में पहुंचने का आव्हान किया गया।

  • 3000 करोड़ से बनी झारखंड की 1767 सड़कें

    सांसद संजय सेठ के सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री का जवाब

    इस वर्ष भी 2000 किमी नई सड़क के निर्माण का है लक्ष्य

    प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019 से 2022 तक, इन 3 वर्षों में झारखंड में 1767 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, जिसकी लंबाई 4417 किलोमीटर है। इन सड़कों के निर्माण में 2994 करोड़ रुपए खर्च हुए।
    उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति में लोकसभा में दी। लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान सांसद श्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लक्ष्य और उद्देश्य के साथ ही, झारखंड में सड़कों के निर्माण और सड़क निर्माण के तय किए गए लक्ष्य को लेकर सवाल किया था।
    सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जनसंख्या की पात्र और संपर्क विहीन बसावटो को बारहमासी सड़क के माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। अभी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज II के तहत काम चल रहा है।
    वर्ष 2019 में सरकार ने इसमें सुधार किया और ग्रामीण क्षेत्र के हाट बाजारो, स्कूलों और अस्पतालों को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य आरंभ हुआ। इसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 को लेकर 125000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया। इससे पूर्व वर्ष 2016 में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों का संपर्क मुख्य सड़क के माध्यम से हो, इस दिशा में भी काम किया गया।

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सभी सड़कें बारहमासी सड़के हैं और आबादी के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर इन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया जाता है।

    केंद्रीय मंत्री ने सांसद को दिए जवाब में बताया कि इसके तहत 250 से अधिक जनसंख्या श्रेणी वाले क्षेत्र में 6177 सड़कों का निर्माण हुआ है। वही 100 से 249 की आबादी वाले क्षेत्रों में देशभर में 1782 सड़कों का निर्माण किया गया है। इन दोनों ही श्रेणी में झारखंड में 17 और 320 सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
    बीते 3 वर्ष में झारखंड में ऐसी 1767 सड़क पूर्ण कर ली गई है, जिसकी लंबाई 4417 किलो मीटर है।

    वही पूरे देश की बात करें तो देश भर में बीते 3 वर्षों में 20798 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है, जिनकी लंबाई 105962 किलोमीटर है। इसके निर्माण में 73484 करोड रुपए खर्च भी हुए हैं।
    सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 तक यानी चालू वित्तीय वर्ष में पूरे देश भर में 47171 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें झारखंड में लगभग 2000 किलोमीटर की सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जाएगी।

  • रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

    धमकी वाले फोन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, केस दर्ज
    नालंदा का रहने वाला है फोन करने वाला रितेश

    रांची। आज दोपहर 12 बजे के करीब एक फोन कॉल की वजह से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार झारखंड के बाहर से एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि हमारे चार साथी एयरपोर्ट के भीतर मौजूद हैं। उनके पास बैग है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। जिसने फोन किया था। उसके बारे में बताया जा रहा है कि उसका नाम रितेश है और वह नालंदा का रहने वाला है। एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने सिर्फ इतना बताया कि एक धमकी भरा फोन आया था। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता ने पूरे एयरपोर्ट क्षेत्र की जांच की। लेकिन बम होने की कोई बात सामने नहीं आयी। यह बात पूरी तरफ अफवाह साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

  • बाबूलाल मरांडी हुए कोरोना पॉजिटिव

    रांची। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। उन्होंने आज ट्वीट कर खुद यह जानकारी सार्वजनिक की। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि सामान्य लक्षणों के कारण जांच करवाने पर आज उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने पिछले दिनों अपने संपर्क में आनेवाले लोगों से कोरोना जांच करवा लेने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार श्री मरांडी की हालात सामान्य है और कोरोना लक्षण के अनुसार वे दवाएं ले रहे हैं।

  • गांडीव ब्रेकिंग : ईडी ने सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू को किया सम्मन

    अवैध खनन और मनी लांड्रिंग में होगी पूछताछ

    एक अगस्त को होना होगा उपस्थित

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को ईडी ने सम्मन भेजा है। अवैध कमाई, टेंडर मैनेज करने और अवैध खनन से हुई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी की टीम ने अभिषेक प्रसाद पिंटू को पूछताछ के लिए बुलाया है। 1 अगस्त को उनको ईडी ऑफिस में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

    पंकज मिश्रा हो चुके हैं गिरफ्तार

    गौरतलब हो कि इस मामले की जांच कर रही ईडी ने अभिषेक प्रसाद पिंटू से पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को समन भेजकर बुलाया था। ईडी के बुलावे पर उसके कार्यालय पहुंचे पंकज मिश्रा को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में पंकज मिश्रा कोई डी में रिमांड पर ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

    सरयू राय दिन में कर चुके हैं ट्वीट

    राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय मैं आज सुबह 10:45 बजे ट्वीट कर यह सूचना सार्वजनिक की थी कि ईडी की टीम मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार को बुलाना चाहती है। सरयू राय की ट्वीट के बाद यह अंदेशा जताया जा रहा था कि अभिषेक प्रसाद पिंटू के खिलाफ कभी भी संबंध जारी हो सकता है और शाम होते होते यह आशंका सच साबित हो गया। हालांकि, सरयू राय ने अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर भी इशारा किया था।

    इसे भी पढ़ें –

    मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत 12 व्यवसायियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

    ईडी की गिरफ्त में मायूस दिखे सीएम के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा

    सीएम प्रतिनिधि के करीबी का क्रशर सील

  • बेटे ने बाप को कराया गिरफ्तार

    सरैयाहाट बाजार में महिला का उसके घर में ही लटकता मिला शव

    दुमका। एक युवक ने मां की मौत के लिए पिता को जिम्मेवार ठहराते हुए गिरफ्तार कराया। मां की मौत की सूचना पर नानी के घर से पहुंचे युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पिता पर हत्या का आरोप लगाया। बाद में उसने पिता के खिलाफ एफआईआर करा दी। इस पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। सरैयाहाट बाजार के शीतला मंदिर के निकट एक महिला का उसके घर में ही शव लटकता मिला। घटना के वक्त महिला का नाबालिग बेटा ऋषभ कुमार अपने नानी घर दुमका शहर गया था। जैसे ही उसे मां की मौत की सूचना मिली वह फौरन अपने गांव सरैयाहाट पहुंच गया। यहां ऋषभ ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों से चिल्लाते हुए कहा कि मेरे पिता सुरेंद्र प्रसाद ने ही मेरी मां की हत्या की है। और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है। ऋषभ ने इस संबंध में अपने पिता के खिलाफ बयान देते हुए एफआईआर करा दी। ऋषभ ने पुलिस को बताया कि घर का खर्च देने को लेकर पिताजी हमेशा मां से झंझट और मारपीट करते थे। कुछ दिनों से पिताजी मेरे पढ़ाई का खर्च भी नहीं देते थे। इस कारण उसकी अपने मां से नोकझोंक होती थी। उसका कहना है कि उसके पिताजी ने ही उसकी मां को मार दिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा हो पाएगा कि मौत का क्या कारण है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित सुरेद्र प्रसाद साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • सीएम प्रतिनिधि के करीबी का क्रशर सील

    मारीकुट्टी में विष्‍णु यादव के भाई का क्रशर ईडी की टीम ने किया फ्रीज
    पंकज मिश्रा का करीब है विष्णु यादव, कार्रवाई से क्रशर कारोबारियों में हड़कंप

    साहिबगंज। ईडी ने सोमवार की रात मारीकुट्टी में स्थित मां अंबा स्टोन वर्क्स को भी फ्रीज कर लिया। यह क्रशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है। सोमवार दोपहर वहां से स्टोन चिप्स ला रहे ट्रक चालकों को पुलिस ने पकड़ा था। वाहन चालकों से लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया था। विष्णु यादव का क्रशर को 8 जुलाई को ईडी ने फ्रीज कर दिया था। बाद में वहां सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया था। सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तक ईडी ने मारीकुट्टी में स्थित पवित्र कुमार यादव के क्रशर की जांच-पड़ताल की। दोपहर दो बजे के करीब ईडी अधिकारी वहां पहुंचे थे। 10 घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। ईडी की टीम अभी साहिबगंज में जमी हुई है। वह वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है। टीम आज भी क्रशरों की जांच-पड़ताल करेगी। फिलहाल जांच के लंबा खींचने की आशंका है। टीम के आज मिर्जा चौकी, बाकुड़ी व बरहड़वा जाने की उम्मीद है। इधर, ईडी की धमक से साहिबगंज पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वैध रूप से चल रहे क्रशरों में भी काम बंद कर दिया गया है। ईडी ने आठ जुलाई को पंकज मिश्रा समेत एक दर्जन से अधिक पत्थर कारोबारियों के विभिन्‍न ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पांच करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया था। बाद में ईडी ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

  • एक ही परिवार के तीन की मौत, दहशत में लोग

    गुमला। जिले के किसान शिवनाथ उरांव की पत्नी समेत तीन लोगों की महज छह दिनों में बारी-बारी से असमय मौत से गांव में दहशत का माहौल है। घटना गुमला जिला अंतर्गत सिसई ब्लॉक स्थित नगर पंचायत के गोखुलपुर पतराटोली गांव की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को परिवार की एक बेटी अमृता कुमारी (13 वर्ष), शनिवार को मां तेतरी देवी (40 वर्ष) और सोमवार को दूसरी बेटी शांति कुमारी (8 वर्ष) की अचानक मौत हो गयी। मौत से पूर्व सभी ने बुखार, पेट दर्द और बदन दर्द की शिकायत की थी।
    पिता ने भी कर ली थी आत्महत्या
    उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व फरवरी 2019 में पीड़ित परिवार के मुखिया शिवनाथ उरांव ने आर्थिक तंगी और कर्ज में डूबकर पत्नी के अलावा पांच बेटी एवं एक बेटा को छोड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिवनाथ उरांव के आत्महत्या करने पर तत्कालीन सिसई विधायक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, पूर्व शिक्षा मंत्री सह मांडर विधायक बंधु तिर्की, पूर्व विधायक सह शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव सहित कई लोग गांव आकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, आवास, पेंशन सहित अन्य सरकारी मदद दी थी।
    भूत-प्रेत, जादू टोना की चर्चा
    घटना को लेकर गांव के कुछ लोग जादू टोना, भूत प्रेत व अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ ग्रामीण महामारी, दूषित जल पीने व चिकित्सा सुविधा की कमी को लेकर जोड़कर देख रहे हैं। अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जतायी है।

  • दौड़ते रहो… रुकना मत…

    1987 की बात है। Italy के रोम नगर में Athletics की World Championships चल रही थीं। 1500 मी की दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व कश्मीरा सिंह कर रहे थे। 1500 मीटर की दौड़ में ट्रैक के कुल पौने चार चक्कर लगाने होते हैं। यानी पहले राउंड में कुल 300 मीटर और बाकी 3 राउंड में कुल 1200 मी।
    दौड़ शुरू हुई… .. . ..कश्मीरा सिंह ने दौड़ शुरू होते ही बढ़त बना ली। ट्रैक पर लगभग 40 से ज़्यादा धावक दौड़ रहे थे। पर कश्मीरा सिंह सबसे आगे थे। कमेंटेटर ने बताया.. … ..India का Athlete सबसे आगे चल रहा है.. … .

    पलट गया पासा
    3rd Round तक कश्मीरा सिंह सबसे आगे चले। पर कमेंटेटर उनकी इस दौड़ से कतई इम्प्रेस नहीं था। वो पीछे चल रहे किन्ही दो अन्य धावकों पे निगाह रखे थे ।
    बहरहाल चौथा और आखिरी राउंड शुरू हुआ। एक धावक बढ़ के कश्मीरा सिंह से आगे आ गया। और उसके बाद कश्मीरा सिंह उस भीड़ में खो गए और फिर कभी नहीं दिखे । बाद में जब हम लोगों ने Record Book देखी तो पता चला की शायद कश्मीरा सिंह 40 में से 38वें स्थान पे रहे ।

    अद्भुत है जिंदगी की दौड़

    ज़िन्दगी की दौड़ में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले राउंड में आगे हैं कि नहीं। फर्क इस बात से पड़ता है कि Finishing लाइन पर सबसे पहले कौन पहुंचा। उस दौड़ में सोमालिया के Abdi Bile फिनिशिंग लाइन पर सबसे पहले पहुंचे और उन्होंने Gold Medal जीता ।
    इतिहास में नाम Abdi Bile का दर्ज है न कि कश्मीरा सिंह का।

    मित्रों.. … .अभी तो ज़िन्दगी की Marathon दौड़ का बमुश्किल पहला राउंड पूरा हुआ है. … ..फिनिशिंग लाइन पे न जाने कौन पहुंचेगा सबसे पहले। शुरू में बहुत तेज़ दौड़ने वाले ज़रूरी नहीं की इसी दमखम से लगे रहे।
    सबसे आगे वो आएगा जो धैर्य-पूर्वक लगा रहेगा। जो बिना हार माने दौड़ता रहेगा। वो जिसकी निगाह लक्ष्य पर रहेगी।

    अक्सर 60 % भी जीतते हैं
    जीतना ज़रूरी भी नहीं। मज़ा दौड़ पूरी करने में भी है ।

    ज़िन्दगी की दौड़ में अक्सर 60 % भी जीतते हैं।

    *याद रखना Chinese Bamboo.. . …सबसे देरी से उगता है पर उगते ही 7 हफ्ते में 40 फुट का हो जाता है।*

    इस लिये दौड़ते रहो. … .. .रुकना मत. … .

    और एक अंतिम विनती कि आप अपने बच्चों की तुलना किसी और से न करे…क्योकि हर एक बच्चा अद्वितीय है।

    (और ज्यादा…)