छापेमारी में जुटी पुलिस
पाकुड़। आमरापाडा थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।महेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली इस महिला को बहला फुसला कर क़रीब 10 लोगों ने बीती रात पाडेरकोला हाई स्कूल मैदान में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल अमरापाड़ा पहुंचकर पीड़ित लड़की को लेकर आरोपियों की पहचान और खोज में जुट गए हैं। एसडीपीओ लिट्टीपाड़ा पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने करने का काम कर रहे हैं।
बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म
घटना की शिकार हुई महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अमरापाड़ा बाजार से एक मिठाई दुकान से आरोपियों ने बहला-फुसलाकर पाडेरकोला हाई स्कूल मैदान ले जाकर घटना करे अंजाम दिया है। महिला अपना उम्र 28 वर्ष बता रही है लेकिन आधार कार्ड के अनुसार उनका उम्र 36 वर्ष दिख रहा है। आमरापडा थाना क्षेत्र एक गांव के एक लड़का के द्वारा बुलाया गया। लड़की महेशपुर से बस के माध्यम से आई हैं उसे अमड़ापाड़ा क्षेत्र में बुलाया गया ओर बुलाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
