टैग: giridih

  • गिरिडीह में प्रतिबंध के बावजूद अवैध पत्थर खनन का जोरदार संचालन जारी

    गिरिडीह में प्रतिबंध के बावजूद अवैध पत्थर खनन का जोरदार संचालन जारी

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेरीडीह गांव में अवैध पत्थर खनन के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि “वारिश स्टोन” नामक खदान में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से खनन जारी है। बार-बार शिकायतों के बावजूद खनन रोकने में प्रशासन की विफलता ने ग्रामीणों को चिंतित कर दिया है।

    DGMS द्वारा पहले से है रोक

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोडरमा के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (DGMS) ने इस खदान के संचालन पर रोक लगा रखी है। इसके अतिरिक्त, गिरिडीह के खनन पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधनवार थाना अधिकारी और खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी को जांच के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद खनन का काम जारी रहने की सूचना है।

    नवीनतम जानकारी: विस्फोटक सामग्री का आरोप

    स्थानीय लोगों का कहना है कि 6 मार्च 2026 को खदान में लगभग पांच कार्टून विस्फोटक भेजे गए हैं, जिनका इस्तेमाल पत्थर तोड़ने के लिए किया जा सकता है। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी है और शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।

    ग्रामीणों का विरोध जारी

    खेरीडीह गांव के निवासियों ने बताया कि वे इस अवैध खनन के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। उनका कहना है कि खदान में होने वाले विस्फोट और भारी उपकरणों की आवाज से उन्हें अत्यधिक परेशानी होती है, साथ ही यह पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है। बावजूद इसके खनन का काम नहीं रुका है।

    अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स का गठन

    गिरिडीह के डीसी, राम निवास यादव ने जिले में अवैध खनन और बालू उत्खनन पर नकेल कसने के लिए एक टास्क फोर्स का निर्माण किया है। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन कई स्थानों पर अवैध खनन के जारी रहने की निरंतर शिकायतें सामने आ रही हैं।

  • गिरिडीह में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ पुलिस और CRPF का बड़ा अभियान

    गिरिडीह में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ पुलिस और CRPF का बड़ा अभियान

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    गिरिडीह पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने जोकाई नाला और चीरवाबेड़ा क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन संचालित किया। इस दौरान अनेक स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की, जिसमें 1 SLR राइफल, 1 .303 राइफल, 113 जिंदा कारतूस, 2 मैगज़ीन पाउच, लगभग 700 मीटर कोडेक्स वायर और 23 डेटोनेटर शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, और इलाके की निगरानी लगातार की जा रही है ताकि नक्सल गतिविधियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

  • पत्नी की हत्या कर शव को अपने दोस्त के घर में गाड़ दिया

    पत्नी की हत्या कर शव को अपने दोस्त के घर में गाड़ दिया

    गिरिडीह : झारखंड पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या और दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था और बाद में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी. डीएसपी गिरिडीह संजय राणा ने मीडिया को बताया कि आरोपी मनीष बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा, ”1 जनवरी 2022 को मनीष बरनवाल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के भागने या अपहरण का मामला दर्ज कराया. उसने बताया कि उसकी पत्नी 14 दिसंबर 2021 से लापता है.” पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने दोस्त के घर में गाड़ दिया। उन्होंने आगे कहा, “मौके से शव के अवशेष बरामद किए गए हैं। हम डीएनए टेस्ट कराकर शव की जांच कराएंगे। मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

  • 1932 अधारित स्थानीय नीति व ओबीसी आरक्षण पर निकाली गई आभार रैली

    गिरीडीह। झारखंड सरकार द्वारा 1932 के आधार पर स्थानीय नीति और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की खुशी में गांडेय विधानसभा में आभार रैली निकाली गई। गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में निकाली गई आभार रैली गांडेय बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से बाजार भ्रमण करते हुए महुदा मोड़ तक पहुंची। रैली के दौरान झामुमो कार्यकतार्ओं ने हेमंत सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए गए और एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर बधाइयां दीं। इस अवसर पर पार्टी कार्यकतार्ओं ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने झारखंड वासियों को उनकी पहचान देने का काम किया है। राज्य अलग होने के बाद 19 वर्षों तक जिस पार्टी की सरकार रही उन्होंने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। कहा कि जिस पार्टी की सरकार ने ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण को घटा कर 14 प्रतिशत किया था। आज उन्हीं के लोग 27 प्रतिशत आरक्षण और 1932 की मांग करते फिर रहे थे। हेमंत सरकार ने कैबिनेट में दोनों कानून को पारित कर साबित कर दिया कि उन्हें झारखंडियों के लिए काम करना है। अब भाजपा के लोग इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं। गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य गठन के बाद झारखंडियों के लिए जो अहम मुद्दे थे उसे भाजपा की सरकार ने दरकिनार कर रखा था। झामुमो की सरकार ने आज उन्हीं मुद्दों को प्रथमिमता देते हुए झारखंड के मूल निवासियों को उनका हक और पहचान देने का काम किया।

  • गांडेय में तेज रफ्तार कार ने खड़े 407 वाहन को मारा धक्का, एक की मौत

    गिरिडीह। गांडेय बाजार के समीप हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये। जिसमें से एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई। बताया कि रविवार देर रात गिरिडीह-जामताड़ा रोड में गांडेय बाजार के पास हुई इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी गांडेय लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गांडेय पावर हाउस में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भंडारा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में गिरिडीह बिजली विभाग के एक कर्मी चार पहिया वाहन संख्या जेएच 02बी एफ 9198 लेकर आये थे। इस बीच पावर हाउस के बिजली मिस्त्री शंभू वर्मा, सुनील कुमार और राजन मुर्मू उस वाहन से सामान की खरीदारी करने गांडेय बाजार के लिए निकल थे। इसी बीच कार ने नियंत्रित होकर खड़े एक 407 वाहन को धक्का मार दिया। इसमें वाहन में सवार तीनों युवक घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीण जुटे और घायल युवकों को इलाज के लिए गांडेय सीएचसी भेजा गया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया। जहां इलाज के क्रम में राजन मुर्मू (32 वर्ष) की मौत हो गयी। मृतक धनबाद के गोविंदपुर का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के घर आया था और विश्वकर्मा पूजा में शामिल होने गांडेय पावर हाउस पहुंच गया।

  • जवान का शव पुलिस लाइन के कमरे में मिला

    गिरिडीह। झारखण्ड के गिरिडीह जिला पुलिस बल के जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि जवान का शव पुलिस लाइन के कमरे में मिला है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह,डीएसपी संजय राणा मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।जवान का नाम अमित सिंह है जिसकी ड्यूटी वायरलेस में थी।अमित सिंह बिहार के भोजपुर का निवासी बताया जा रहा है।