टैग: hazaribagh accident

  • हजारीबाग हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने ऑटो और बस को टक्कर मार, फल विक्रेता की मृत्यु

    हजारीबाग हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने ऑटो और बस को टक्कर मार, फल विक्रेता की मृत्यु

    हजारीबाग में भयानक सड़क हादसा

    झारखंड के हजारीबाग जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक बेकाबू ट्रेलर ने ऑटो और बस को टक्कर मार दी। यह घटना चरही क्षेत्र में घटित हुई और इसके परिणामस्वरूप अनेक दुकानों को भी गंभीर क्षति पहुंची।

    घटना का विवरण

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ट्रेलर ने यातायात के बीच अचानक ही नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते उसने ऑटो और एक बस को टकरा दिया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के ऊपर की ओर तेजी से दुकानों की ओर बढ़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    फलों के दुकानदार की मृत्यु

    इस दुखद घटना में एक फल विक्रेता की मौत हो गई, जो कि हादसे के समय अपनी दुकान पर उपस्थित था। साथ ही, हादसे में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

    पुलिस की जांच शुरू

    हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी एकत्रित की और आवश्यक कार्रवाई की।

    स्थानीय निवासियों की प्रतिक्रिया

    इस हादसे से इलाके के निवासियों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • हजारीबाग :  बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 30 से अधिक घायल

    हजारीबाग जिले के कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां गया से उड़ीसा जा रही यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गये. यह हादसा शनिवार देर रात 2:30 बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शव को बस से बाहर निकाला. वहीं घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा,7 लोगों की हुई मौत अन्य घायल

    हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के सिवाने नदी पुल प भीषण सड़क दुर्घटना हुई है गिरिडीह से सिख समुदाय के लोगों के द्वारा रांची गुरुद्वारा अरदास कीर्तन में जाने के लिए निकले थे । बताया जाता है कि तीखे मोड़ के कारण बस पुल से नीचे जा गिरी जिसमें कुल 60 लोग सवार थे जिसमे अब तक 7 लोगों की मौत हो गई  है ।

    वही कई लोग अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हैं . बस में अन्य लोग भी घायल हैं। जिनकी स्थिति को देखते हुए कुछ घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया । वहीं अन्य घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है । कुछ यात्रियों के गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रांची के रिम्स अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही है । इस भीषण सड़क हादसे में स्थानीय लोग पुलिस एवं पत्रकारों ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । वही हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर में सिख समुदाय के साथ साथ भारी संख्या में आम शहरी मदद के लिए पहुंचे हैं ।

    मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था करवाने में लगे हुए नजर आए सड़क हादसा के बाद हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय मौके पर पहुंचकर जहां घायलों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था देखने में जुटी हैं वही पुलिस अधीक्षक भी साथ में मौजूद रहे आपको बता दें कि नैंसी सहाय ने बताया कि 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है वहीं हजारीबाग के निजी अस्पताल क्षितिज एवं आरोग्य में भी लोगों का इलाज करवाया जा रहा है हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगभग 3 दर्जन लोगों का इलाज जारी है