टैग: heart ataack

  • नहीं रहें पूर्व गवर्नर सैयद सिब्ते रजी

    लखनऊ के किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में हुआ निधन

    रांची। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थे। किंग जार्ज मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांसे ली। स्वर्गीय रजी 2004 से 2009 तक झारखंड के राज्यपाल थे। झारखंड का राज्यपाल रहते हुए उन्होंने सरकार पर दबाव डालकर कई जनहित योजनाओं को शुरू कराया था।

    वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में थी पहचान

    कांग्रेस से जुड़े सैयद सिब्ते रजी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जन्मे थे। सात मार्च 1939 को जन्म लेने वाले श्री रजी ने 20 अगस्त 2022 को अंतिम सांस ली। उन्होंने रायबरेली के हुसेनाबाद हायर सेकेंडरी स्कूल से दसवीं करने के बाद शिया कालेज में प्रवेश लिया। वह छात्र राजनीति में उतरे और पढाई के साथ जेब खर्च निकालने के कई होटल में अकाउंट का काम भी देखते थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम किया था। वे राज्य सभा के तीन बार सदस्य रहे। बाद में उन्हें झारखंड और असम का राज्यपाल भी बनाया गया।

  • कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में आया हार्ट अटैक

    नई दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को  जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े और उन्हें एम्स  में भर्ती कराया गया हैl राजू श्रीवास्तव एक कॉमेडियन के तौर पर जाने जाते हैंl उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया हैl इसके अलावा वह कई कॉमेडी शो में भी नजर आ चुके हैंl

    राजू श्रीवास्तव के बारे में बताया जा रहा है कि वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे थेl इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़ेl इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश वन विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैंl इसके अलावा वह एक लोकप्रिय कॉमेडियन भी हैl वह अक्सर समसामयिक विषयों पर कॉमेडी करते रहते हैंl दैनिक जागरण से बातचीत में राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने भी बताया है कि वह करीब 12 बजे दिल्ली में जिम में वर्क आउट कर रहे थे, तभी बेहोश होकर गिर पड़े थे। एम्स में उनकी तबीयत अब ठीक है, डाक्टर इलाज कर रहे हैं।

    खबरों के अनुसार उन्हें बुधवार को दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमिल पर कसरत करते हुए गिर पड़ेl सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत पर डॉक्टर नजरें बनाए हुए हैंl राजू श्रीवास्तव की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैl फैन उनके अटैक की खबर से चिंतित हैl वह उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैl वहीं कई लोग उनकी सेहत पर नजरें जमाए हुए हैl