टैग: ind vs namibia world cup score

  • IND vs NAM T20 World Cup 2026: ईशान किशन और अभिषेक की भूमिका पर अनिश्चितता

    IND vs NAM T20 World Cup 2026: ईशान किशन और अभिषेक की भूमिका पर अनिश्चितता

    IND vs NAM T20 वर्ल्ड कप 2026: लाइव अपडेट

    नई दिल्ली: भारत और नामीबिया के बीच T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप A का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। भारत की नजरें इस मैच में लगातार दूसरी जीत पर हैं। वहीं, नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पहले मैच में यूएसए को हराया था। दोनों टीमें पहले भी T20 वर्ल्ड कप 2021 में आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां दुबई में भारत ने नामीबिया को नौ विकेट से पराजित किया था।

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव कर सकता है। पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को इसबार बाहर बैठना पड़ सकता है। अभिषेक शर्मा ने पेट में दिक्कत के कारण ट्रेनिंग नहीं की, जिससे उनकी स्थिति संदिग्ध बनी हुई है। इस मैच में संजू सैमसन को खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा ईशान किशन की भागीदारी पर भी सवाल है, क्योंकि कल बुमराह की गेंद पर चोटिल हो गए थे।