टैग: Jharkhand Ed raid

  • आज ईडी के सामने पेश होंगे सीएम…

    आज ईडी के सामने पेश होंगे सीएम…

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ व भावी कार्रवाई को लेकर रांची में सियासी हलचल तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि कोई विपरीत परिस्थिति पैदा हुई तो उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी यानी नया सीएम कौन होगा?

    झारखंड के बहुचर्चित अवैध खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन आज रांची स्थित ईडी कार्यालय में पेश होंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 17 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था। ईडी उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज कर सकता है। 

    मुख्यमंत्री सोरेन आज सुबह संभवत: करीब साढ़े ग्यारह बजे रांची में ईडी के दफ्तर पहुंचेंगे। ईडी अधिकारियों के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने से पहले सीएम सोरेन अपने निवास पर मीडिया से चर्चा कर सकते हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे इसमें कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। 

    पत्नी कल्पना सोरेन व पिता शिबू सोरेन के नाम चर्चा में
    रांची में कल सत्तारूढ़ दल झामुमो के विधायकों की बैठक हुई थी। इसके बाद से सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि यदि ईडी ने पूछताछ के बाद सीएम के खिलाफ कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की या उन्हें हिरासत में लेने जैसा कोई कदम उठाया तो तत्काल उनके सियासी उत्तराधिकारी को सरकार बागडोर सौंपी जा सकती है।

    उत्तराधिकारी के रूप में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और पिता शिबू सोरेन के नाम चर्चा में हैं। सीएम पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री के साथ इन दिनों सक्रिय रूप से नजर आती हैं। मंगलवार को झारखंड के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी वे मंचासीन थीं। 

    लालू-राबड़ी प्रयोग दोहराया जाएगा?
    बिहार में चारा घोटाले के वक्त जब सीबीआई ने तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था तो उन्होंने सत्ता अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सौंप दी थी। झारखंड में भी यह प्रयोग दोहराए जाने की संभावना है।

    उधर, झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का कहना है कि हम हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं। वहीं, प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश दिया।

    ईडी को कार्रवाई के लिए उठाने होंगे ये कदम

    ईडी की कार्रवाई के जानकारों का कहना है कि फिलहाल सीएम सोरेन से लंबी पूछताछ हो सकती है।
    इसके बाद उन्हें आगे भी फिर पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। जैसा कि नेशनल हेराल्ड मामले में हाल ही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को कई बार तलब किया गया था।
    प्रवर्तन निदेशालय सोरेन के खिलाफ उसे मिले सबूतों के आधार पर पूछताछ करेगा। इसमें धन की हेराफेरी की कड़ियां जुड़ने व अन्य सबूत मिलने पर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम उठाया जा सकता है।
    सीएम को गिरफ्तार करने से पहले ईडी को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट व राज्यपाल की अनुमति भी लेना होगी।

  • कल सीएम के पीछे-पीछे ईडी आफिस जाएगी बड़ी रैली

    कल सीएम के पीछे-पीछे ईडी आफिस जाएगी बड़ी रैली

    रांची। कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समक्ष पेश होना है। सत्ताधारी दल जेएमएम ने राज्य में बड़ी रैली और विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले यूपीए विधायक दल की बैठक भी बुलायी है। यह बैठक राजनीतिक और रणनीतिक तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में भविष्य की रणनीति और संभावनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही बैठक में कई स्थितियों से निपटने पर भी चर्चा होगी।


    जानकारी के अनुसार रोड शो कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है। इसको लेकर सभी जिलों से झामुमो कार्यकतार्ओं को रांची पहुंचने का कहा गया है। रोड शो कार्यक्रम को लेकर रांची के मोराबादी मैदान में सभी कार्यकर्ता जुटेंगे। कल (17 नवम्बर) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय जाएंगे। रोड शो की शक्ल में सीएम के साथ-साथ सभी झामुमो विधायक और सांसद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चलेंगे। सीम हेमंत सोरेन 17 नवंबर की बजाय एक दिन पहले यानी 16 नवंबर को ईडी के समक्ष हाजिर होना चाहते थे। इसके लिए हेमंत सोरेन ने ईडी से अपील भी की थी, लेकिन ईडी ने इनकार कर दिया था।

  • तीन बसों में भरकर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे हैं झामुमो विधायक

    निशीकांत ने ट्वीट कर किया खुलासा

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को तीन बसों में भरकर झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह ट्वीट कर झारखंड के राजनीति में फिर खलबली मचाने की कोशिश की है। निशिकांत दुबे की यह सूचना कितनी सही है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इधर झामुमो सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के साथ ही कांग्रेस विधायकों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में गवर्नर द्वारा लिए गए फैसले की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर भी आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेगी। जानकारी के अनुसार झामुमो की बैठक में जाने से पूर्व कांग्रेस के विधायक बिरसा चौक स्थित एक होटल में बैठक कर अपने आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

  • प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार

    कल देर रात हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में करेंगे पेश

    रांची। कभी बड़े-बड़े आईएएस, आईपीएस को अपनी उंगलियों पर नचाने वाला प्रेम प्रकाश आज खुद हिरासत में आ गया है। सत्ता के गलियारे में भारी हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश को कल देर रात ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है ‌ आज उसे ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि इस मामले से जुड़े उसके कनेक्शन का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।

  • प्रेम प्रकाश के घर से मिला दो एके-47

    अलमारी में हथियार देख भौचक हुए ईडी के अधिकारी, ईडी ने जांच के लिए एनआईए को बुलाया

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले और माइंस घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश के घर से ईडी की टीम ने दो अत्याधुनिक एके-47 हथियार बरामद किया है। जांच के दौरान एक अलमारी खुलते ही ईडी की टीम भौचक रह गई जब उन्हें अलमारी में रखे 2 अत्याधुनिक हथियार दिखे। इसकी जानकारी तत्काल आला अधिकारियों को दी गई। हथियार मिलने के बाद ईडी ने एनआईए की टीम से संपर्क किया है, जो इस मामले की जांच करेगी कि यह हथियार कहां से आए। इस मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की है। हालांकि, ईडी या एनआईए की ओर से आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।

    यह भी देखें-