टैग: latehar

  • Latehar : जिला परिषद के बड़ा बाबू 65,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Latehar : जिला परिषद के बड़ा बाबू 65,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

    लातेहार से एक महत्वपूर्ण खबर आई है, जहाँ जिला परिषद के बड़े बाबू संतोष सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 65,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासनिक विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदमों का हिस्सा है।

    गिरफ्तारी की जानकारी 📅

    संतोष सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक ठेकेदार से घूस की राशि प्राप्त कर रहा था। यह मामला तब सामने आया जब ठेकेदार ने एसीबी से शिकायत की, जिसके बाद विभाग ने सटीक योजना बनाकर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, इस गिरफ्तारी से पूरे क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश भेजा गया है।

    भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई ✊

    यह घटनाक्रम लातेहार में प्रशासनिक सुधार और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। एसीबी के अधिकारियों ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे। इस गिरफ्तारी के बाद, विभाग की छवि में सुधार होगा, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

  • लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा में फंसा ड्राइवर का शव

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा में फंसा ड्राइवर का शव

    लातेहार ऐक्सीडेंट (Latehar Accident) : लातेहार जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। बारियातू थाना क्षेत्र के बरनी यादव पेट्रोल पंप के पास एनएच-22 पर दो हाईवा में टक्कर हो गई।

    हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान केरेडारी निवासी मोहम्मद सोहैल अंसारी के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। जिसे बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों परखच्चे उड़ गये। सोहैल का शव हाईवा में फंस गया था।

    ये भी पढ़े: Palamu Accident: 2 बाइक की टक्कर में 2 की मौत

    जिसे जेसीबी और हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, एक हाईवा केडी पांडु से कोयला लेकर टोरी साइडिंग जा रहा था, जबकि दूसरा वाहन टोरी साइडिंग से खाली होकर केडी की ओर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। 

  • खेत से संदिग्ध हालत में मिला टुल्लू का शव

    खेत से संदिग्ध हालत में मिला टुल्लू का शव

    लातेहार : जिला मुख्यालय के चंदनडीह मोहल्ला निवासी टुल्लू पांडेय का शव गुरुवार की रात घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में संदिग्ध हालत में मिला। टुल्लू पांडेय के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। लोगों का कहना है कि यह एक आपराधिक घटना है, उनकी ह्त्या हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शरू कर दी है।

  • ब्रेकिंग : गोली लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत

    मृतक जवान मेराजुद्दीन मापनो जम्मु कश्मीर के बांदीपुरा जिले का था रहनेवाला



    लातेहार। महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ 218 बटालियन बांसकरचा के जवान मेराजुद्दीन मापनो (40) की मौत शनिवार सुबह गोली लगने से हो गई। इस संबंध में सीआरपीएफ के अधिकारियो ने बताया कि जवान मेराजुद्दीन मापनो सुबह नौ बजे 5 नंबर मोर्चे पर संतरी ड्यूटी में तैनात था। इसी दौरान लगभग सवा नौ बजे इनके मोर्चे से गोली चलने की आवाज सुनकर बटालियन के सीआरपीएफ जवान और अफसर मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्वयं के इंसास राइफल से गोली चलने से घायल जवान खून से लथपथ पड़ा हुआ है। जिसे जवानों के सहयोग से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।मामले की जानकारी मिलते ही महुआडांड़ एसडीपीओ राजेश कुजूर, थाना प्रभारी आशुतोष यादव, बारेंसाढ़ थाना प्रभारी जमील अंसारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली, साथ ही घायल जवान को उपचार के लिए ले जाने के लिए हेलिलिफ्ट की तैयारी भी कर ली गई थी। लेकिन इससे पूर्व ही इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।जवान मूलरूप से जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले का निवासी था। जवान के सीने में गोली लगी थी, हालांकि गोली कैसे लगी बटालियन के कमांडर ने इस बात की पुष्टि नहीं की और बताया कि यह जांच का विषय है। वही साथ में ड्यूटी करने वाले जवान ने बताया सुबह में मृतक जवान ने सामान्य दिनों की तरह नाश्ता किया था और सब कुछ ठीक था कि अचानक यह घटना घटित हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • स्कूटी से जा रहे राजद नेता जानलेवा हमला में गंभीर चोट, रिम्स रेफर

    लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आज दिनदहाड़े राजद नेता सुरेश राम पर जानलेवा हमला कर दिया। हॉकी स्टिक से अपराधियों ने राजद नेता पर जमकर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर किया गया है। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सुरेश राम पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर लातेहार विधानस•ाा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सुरेश राम लातेहार एसडीएम शेखर कुमार के रिश्तेदार हैं। आज सुबह सुरेश राम अपनी स्कूटी पर सवार होकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे झरीवा टोला स्थित अपने फार्म हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक 3 की संख्या में अपराधी उनके पास पहुंचे और हॉकी स्टिक से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध हॉकी स्टिक से वार किया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। वहीं शरीर के अन्य हिस्से पर भी काफी चोट लगे हैं। राजद नेता सुरेश राम पर अपराधियों के द्वारा हमला किए जाने के बाद वे जमीन पर गिर गए। इधर सुरेश राम के साथ हो रही मारपीट की घटना को देखकर स्थानीय लोग हल्ला मचाए और अपराधियों को खदेड़ा। परंतु अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों के द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया गया परंतु अपराधी ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहे.पहुंचाया गया अस्पताल: इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल सुरेश राम को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा उनका प्राथमिक इलाज किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।