टैग: Lohardaga

  • प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में छज्जा गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत

    प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में छज्जा गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    लोहरदगा जिले से एक नीतिगत घटना की खबर आई है। शनिवार को कुड़ू थाना क्षेत्र के झीको चट्टी स्थित संत लॉरेंस स्कूल के हॉस्टल परिसर में एक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। एक नर्सरी का छात्र, 5 साल का सूर्यन उरांव, छात्रावास की इमारत के एक हिस्से के गिरने से अपनी जान गवा बैठा।

    हादसे का विवरण

    विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय शंकर कुमार ने जानकारी दी कि यह हादसा स्कूल की छुट्टी के बाद घटित हुआ। बच्चों ने दोपहर का भोजन करने के बाद ट्यूशन की तैयारी शुरू की थी। इसी समय, सूर्यन हॉस्टल के बाहर दीवार के पास स्थित छज्जे पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। अचानक, भारी छज्जा उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह मलबे के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

    उपचार के प्रयास

    इस हादसे के बाद विद्यालय प्रशासन और शिक्षक स्थिति को संभालने में जुट गए। छात्र को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, उसकी स्थिति गंभीर थी, इसलिए तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो ले जाया गया। वहाँ उपचार के बाद, उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रांची भेजने का निर्णय लिया।

    दुखद अंत

    रिम्स रांची में उपचार के दौरान, दुर्भाग्यवश, सूर्यन उरांव ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने विद्यालय, उसके परिवार और पूरे जिले में गहरा शोक फैलाया, जिससे सभी की भावनाएं प्रभावित हुईं।

  • लोहरदगा में नदी में डूबने से वृद्ध की मृत्यु, गांव में शोक

    लोहरदगा में नदी में डूबने से वृद्ध की मृत्यु, गांव में शोक

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    झारखंड में बरही नदी के किनारे वृद्ध की दुखद मौत 🌊

    लोहरदगा (झारखंड): जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरही भोक्ता नदी में बुधवार को एक वृद्ध की दुःखद मौत की खबर आई है। मृतक की पहचान बरही केरा टोली के निवासी स्व. टेका उरांव के पुत्र धूडी उरांव के रूप में हुई है।

    नदी किनारे हादसा

    ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार, धूडी उरांव किसी कार्यवश नदी के पास पहुंचे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिरकर गहरे पानी में डूब गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की और कड़ी मेहनत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शव को निकाला।

    पुलिस कर रही है जांच

    सूचना मिलते ही सेन्हा थाना के उपनिरीक्षक जमशेद खान की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी वरिश हुैसन ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी कार्यवाही विधि अनुसार की जाएगी।

    परिजनों की स्थिति गंभीर, मुआवजे की मांग

    इस अचानक घटित घटना से मृतक के परिजनों की भावनाएं बेहद दुखी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता देने की अपील की है। सेन्हा के सीओ पंकज कुमार भगत ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

  • बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ जांच अभियान तेज, 13 टैक्टर जब्त

    बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ जांच अभियान तेज, 13 टैक्टर जब्त


    कोयल और शंख नदी घाट से बालू के अवैध उठाव कर रहे लोगों पर हुई कार्रवाई

    लोहरदगा। बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से जांच अभियान तेज कर दिया गया है। बालू अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कई टीमों का गठन कर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जिला प्रशासन, पुलिस और खनन वि•ााग की संयुक्त टीम के द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध बालू लदे 13 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोयल और शंख नदी तट से प्रत्येक दिन ट्रैक्टरों के माध्यम से तस्करों द्वारा बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। इस सूचना के बाद उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से कई टीमों का गठन किया गया और अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुड़ू थाना क्षेत्र के अलग-अलग बालू घाटों और सेन्हा थाना क्षेत्र के बालू घाटों पर छापेमारी की गयी। दोनों थाना क्षेत्रों से अवैध बालू लदे कुल 13 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। छापेमारी अ•िायान में कुड़ू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी में 8 टैक्टर को पकड़ा गया। वहीं सेन्हा थाना प्र•ाारी धनंजय पासवान ने अपने थाना क्षेत्र में बालू लदे 5 ट्रैक्टरों को पकड़ा। खनन विभाग द्वारा पकड़े गये ट्रैक्टरों से जब्त कागजात के आधार पर ट्रैक्टर के मालिकों सहित बालू तस्करों के खिलाफ थाना में केस दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन की छापेमारी के बाद बालू के अवैध कारोबारियों और तस्करों के बीच हड़कप मच गया है। सभी अपने अपने ट्रैक्टर को छुपा दिये है।

  • नशा कारोबारियों के नापाक मंसूबे पर जोबांग पुलिस ने फेरा पानी

    नशा कारोबारियों के नापाक मंसूबे पर जोबांग पुलिस ने फेरा पानी

    उल्दाग में दो एकड़ भूमि पर लहलहा रहा अफीम की खेती को किया नष्ट, पटवन सामग्री जब्त।

    किस्को/लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत अति सुदूरवर्ती एवं घोर उग्रवाद प्रभावित जोबांग थाना क्षेत्र में इन दिनों नशा के कारोबार बड़े जोरो पर किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि सूचना मिलते ही तत्काल इसकी सत्यता कर जोबांग पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा कार्रवाई की गई जिसमें जोबांग थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दाग में लगभग दो एकड़ भूमि पर लहलहा रहा अफीम की खेती को जोबांग पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त नेतृत्व में नष्ट कर दिया गया।

    उल्लेखनीय है कि उल्दाग गांव के उत्तरी छोर पर स्थित नदी के समीप चारो ओर पहाडों से घिरा बीच जंगल में लगाया गया पोस्ता की खेती को नष्ट करने में सीआरपीएफ 158 बटालियन जी कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट रोशन कुमार किस्को अंचल पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार जोबांग थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर उत्पल चक्रवर्ती कृषि पदाधिकारी शंकर प्रसाद के सामूहिक नेतृत्व में लगभग दो एकड़ भूमि पर लगाया गया पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया।

    बताते चलें कि नशा कारोबारियों के द्वारा उल्दाग की एक मसोमात बूढ़ी से गेहूं की खेती किये जाने की बात कहकर जमीन लेकर उक्त जमीन पर नशा के कारोबार को बढ़ावा दिये जाने की सूचना पाते ही जोबांग पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इधर जोबांग पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जी कंपनी के द्वारा चलाये गये एंटी नार्कोटिक अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    सूत्रों के मुताबिक नशा कारोबारियों के द्वारा पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर उल्दाग में अफीम की खेती को बड़ा रूप देने और काली कमाई करने के उद्देश्य से लगाया गया पोस्ता की खेती को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि क्षेत्र के लोगों में खौफ पैदा कर अफीम खेती के कारोबार को नशा कारोबारियों के द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा था। परंतु जोबांग पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिसिया कार्रवाई से नशा कारोबारियों के नापाक मंसूबे नाकाम साबित हुआ। इस संदर्भ में ग्रामीणों से बात करने पर गांव वाले काफी डरे सहमे दिखाई दे रहे थे कोई भी ग्रामीण कुछ बोलने से परहेज कर रहे थे। नशा कारोबारियों की इतनी धौंस थी कि लोग अफीम की खेती को लेकर किसी तरह का कोई भी प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझ रहे थे।

    ज्ञात हो कि अफीम की खेती को गांव से बिजली का अवैध रूप से कनेक्शन कर लगभग एक किलोमीटर दूरी तक तार खींचकर पटवन किया जा रहा था। साथ ही पोस्ता की खेती का नियमित पटवन हेतु दो मशीन, डिलीवरी पाइप सैक्सन पाइप और खेत के उत्तरी छोर पर जाल से घेराबंदी किया गया था जिसे पुलिस ने जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बात जो भी हो लेकिन लोहरदगा जिले के घोर उग्रवाद प्रभावित जोबांग थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दाम में फल फूल रहा अफीम की खेती को नष्ट कर लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ पुलिस बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी पाई है। इधर जोबांग थाना क्षेत्र के ग्राम उल्दाग में लगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किये जाने के दौरान सीआरपीएफ 158 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट रौशन कुमार किस्को अंचल पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार ग्राम पंचायत देवदरिया के मुखिया कामिल तोपनो, राजस्व कर्मचारी अली अहमद सलीम, अंचल अमीन नौशाद आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

  • लोहरदगा में निर्भया कांड : विधवा से सामूहिक दुष्कर्म

    दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला धारदार हथियार

    जंगल में पुलिस के दो जवानों ने दिया घटना को अंजाम

    महिला की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर

    डॉक्टर ने कहा- वहशीपन की पराकाष्ठा


    लोहरदगा। एक अधेड़ विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घास काटने गई महिला से दो पुलिस जवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद भक्षक बने रक्षकों ने वहशीपन का इंतहा करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में धारदार हथियार से हमला भी किया। पुलिस की जांच के बाद एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवानों को चिन्हित कर लिया गया है। महिला थाना द्वारा पीड़िता का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया। 50 वर्षीय महिला का आरोप है कि उनके साथ 2 पुलिस जवान ने बारी बारी से दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट को भी क्षति पहुंचाई है।

    रक्षक बने भक्षक

    पीड़ित महिला के अनुसार मंगलवार को महिला अपने मकई खेत में लगभग 11:00 बजे घास काटने गई। 50 वर्षीय महिला के साथ सेरेंगदाग पिकेट के 2 पुलिस जवान द्वारा बारी बारी से अधेड़ महिला की बेरहमी से बलात्कार कर उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। जिसके बाद महिला किसी तरह जान बचाकर अपने घर आई। उसे ब्लीडिंग होने लगी। जिसके बाद उसके पुत्र को फोन किया गया। उसके पुत्र के द्वारा रात में लगभग 2:00 बजे सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया, जहां उसका इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज कर रहे डॉ शीतल मलुवा ने बताया कि मरीज के साथ दरिंदगी की गई है, जिससे उनकी हालत नाजुक है। महिला की स्थिति स्थिर होने के बाद ऑपरेशन किया जाएगा।

    दोषी बख्शे नहीं जाएंगे : महिला थाना प्रभारी

    मामले की सूचना मिलते ही इस मामले की जांच करने पहुंची महिला थाना प्रभारी नविता महतो ने बताया की महिला का बयान ले लिया गया है और मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इस जगन अपराध में शामिल है उसे सख्त सजा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।

    डीजीपी ने डीआईजी से ली पूरी जानकारी

    दुष्कर्म की घटना में पुलिस जवानों की संलिप्तता की सूचना मिलते ही डीजीपी नीरज कुमार सिन्हा ने रांची जोन के डीआईजी अनीश गुप्ता से पूरे मामले की जानकारी मांगी। डीआईजी अनीश गुप्ता ने डीजीपी से मिलकर उनको घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी और बताया कि इस मामले में दोषी जवानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • डॉक्टर के गलती की सजा, मासूम बच्चे और माँ को अपनी जान गवां कर चुकानी पड़ी

    • लोहरदगा सदर अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सो की लापरवाही का मामला
    • खून चढ़ाने में टाल मटोल करते रहे, जच्चा और बच्चा दोनों की हो गई मौत
    • परिजनों ने लगाया नर्स और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, सदर थाना में शिकायत

    लोहरदगा। जिले के एक मात्र बड़े सरकारी सदर अस्पताल का हाल बेहाल है। यहां कार्यरत डॉक्टरों और नर्स सभी लापरवाह है। इनकी लापरवाही की सजा गरीब मरीजों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों और नर्स की लापरवाही का एक मामला सोमवार रात को सामने आया। जहां एक गर्भवती महिला और नवजात शिशु की मौत हो गई। महिला के परिजन खून लेकर नर्स और डॉक्टर से इलाज का गुहार लगाते रहे। लेकिन डॉक्टर की ओर से समय नहीं है कह कर खून चढ़ाने में टाल मटोल करते रहे। इसी बीच गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और नर्स और डॉक्टर पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। वही घटना के बाद परिजन लोहरदगा सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र निवासी सुनील लोहरा की गर्भवती पत्नी सीता लोहरा को प्रसव के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज शुरू हुआ महिला की तबियत बिगड़ती चली गई । करीब 2 बजे के आसपास इलाज कर रहे डॉक्टर परणिता कुजूर ने खून की कमी बताया। परिजनों को खून लाने या मरीज को कही और इलाज के लिए ले जाने की बात कही। इस बीच परिजन खून की जुगाड़ में निकल गए। शाम तक खून लेकर आए और करीब शाम 6 बजे के आसपास प्रसव हुआ। प्रसव के कुछ ही देर बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। वही प्रसव के बाद महिला का तेज ब्लीडिंग होने लगा। जिसके बाद परेशान परिजन खून लेकर नर्स और डॉक्टर से खून चढ़ाने को कहने लगे। लेकिन डॉक्टर और नर्स खून चढ़ाने को लेकर आनाकानी करने लगे। उनका कहना है कि हॉस्पिटल में और भी मरीज हैं, उन्हें देखने के बाद खून चढ़ाएंगे। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ती चली गई और अंत में महिला की भी मौत हो गई। जिसके बाद सदर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ और परिजन नर्स और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करवाई की मांग करने लगे और सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया।

    ये खबर पढ़े :- नीम पेड़ से फांसी लगा मजदूर ने दी जान

    आरोप सही हुआ तो कठोर कार्रवाई : उपाधीक्षक
    वही पूरे मामले पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर प्रसाद ने बचाव करते हुए कहा कि मरीज को पहले ही रेफर कर दिया गया था। लेकिन वे नहीं गए हालांकि डीएस डॉ शंकर प्रसाद ने अस्पताल की ओर से परिजनों के आरोप के सभी बिंदुओं पर जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

  • लोहरदगा-टोरी रेलमार्ग के कार्याे का डीआरएम ने किया निरीक्षण

    लोहरदगा। रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म और भवन निर्माण का चल रहा है। कार्य में तेजी और गुणवता की जांच करने के लिए डीआरएम प्रदीप गुप्ता पहुंचे। लोहरदगा टोरी-रेल मार्ग पर कई नई ट्रेनों की परिचालन और लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की भारतीय रेलवे योजना बना रही है। जिसका कार्य लोहरदगा स्टेशन पर किया जा रहा है। इसी को देखते हुए रांची रेलवे जोन के अधिकारी का एक समूह लोहरदगा पहुंच स्टेशन की विधि व्यवस्था और निर्माण कार्य में गुणवता की जांच करने पहुंचे। रेलवे के अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जांच कर दिसंबर तक ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने अधिकारियों से बात कर लोहरदगा स्टेशन की विधि व्यस्था के बारे में जानकारी ली। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है नए प्लेटफार्म के कार्य पूरा होते ही राजधानी एक्स्प्रेस जैसे बड़ी ट्रेनों का ठहराव लोहरदगा स्टेशन पर होगी। कई नई ट्रेनों का परिचालन लोहरदगा-टोरी रेल मार्ग से किया जायेगा। जिससे रेलवे को समय और लागत में बचत होगी इसके साथ ही यात्रियों को सुविधा होगी।

  • दुखद खबर-लोहरदगा सदर अंचल के अंचलाधिकारी अरुण तिर्की का हार्ट अटैक से हुआ निधन

    दुखद खबर
    लोहरदगा, सदर अंचल के अंचलाधिकारी अरुण तिर्की का हार्ट अटैक से हुआ निधन। शोक में डूबा लोहरदगा। तमाम प्रशासनिक अधिकारी गुमला रवाना।
    ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें विनम्र श्रद्धांजलि