टैग: naxal

  • छत्तीसगढ़ के माड़ क्षेत्र में सक्रिय नक्‍सली नेता देवूजी ने सरेंडर किया

    छत्तीसगढ़ के माड़ क्षेत्र में सक्रिय नक्‍सली नेता देवूजी ने सरेंडर किया

    वाम उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    नई दिल्ली। वाम उग्रवाद (नक्सलवाद) के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। तेलंगाना पुलिस के समक्ष शीर्ष माओवादी नेता देवूजी, जिसे थिप्पिरी तिरुपति के नाम से भी जाना जाता है, ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस अवसर पर उनके साथ तीन अन्य नक्सलियों ने भी अपने हथियार डाल दिए। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह घटना माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

  • माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी दो जेसीबी को बम से उड़ाया

    माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी दो जेसीबी को बम से उड़ाया


    प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कुंदा के पिंजनी, गौरो सड़क का चल रहा है काम


    चतरा: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद नक्सलियों ने मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के पिंजनी गौरो सड़क निर्माण में धावा बोलकर सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी को बम लगाकर उड़ा दिया।जिससे जेसीबी में आग लग गई माओवादियों ने चालक की पिटाई भी की। इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। यह सड़क पिंजनी से गारो गांव-गांव तक बनाया जाना है, जिसकी लंबाई 5 .50 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रहे इस सड़क की कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग है। इस सड़क का ठेकेदार उमाशंकर सिंह है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माण कार्य में जेसेबी भी लगी हुई थी। रास्ते में 20 -25 की संख्या में हथियारबंद माओवादियों के दस्ते ने उन्हें रोककर पूछताछ की। जब पूछताछ में बताया कि सड़क निर्माण कार्य चल रहा है तो उन्होंने दो जेसीबी को बम से उड़ा दिया। इससे दोनों जेसीबी में आग लग गई। काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि जेसीबी मशीन में सबसे पहले छोटे-छोटे बम डाल दिया गया और उसके बाद बंदूक से तेल के टंकी में गोली मारी, जिससे आग लगी और बम फटने लगा। आग पूरे गाड़ी में पकड़ लिया इसके बाद माओवादी जंगल की राह पकड़ ली। जलाए गए दो जेसीबी के मालिकों का नाम पता नहीं चल रहा है घटना के बाद पूरे इलाके में भय व्याप्त है घटनास्थल के आसपास के लोग वैसे कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।