टैग: NEW DELHI

  • दूसरे टी20 के लिए नागपुर पहुंची इंडिया टीम, सीरीज में वापसी के लिए जीत जरूरी..

    नई दिल्ली। 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया नागपुर पहुंच चुकी है। दूसरा टी20 मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआइ की तरफ से पोस्ट किए एक वीडियो में टीम के नागपुर पहुंचने की जानकारी साझा की गई है। इस वीडियो मे टीम के एयरपोर्ट से होटल तक का सफर दिखाया गया है। टीम इंडिया को लेकर नागपुर में फैंस का उत्साह देखने लायक था।
    होटल के बाहर फैंस अपने पंसदीदा खिलाड़ियों के दीदार के लिए काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान होटल स्टाफ ने टीम का का जोरदार स्वागत भी किया। फैंस अपने पंसदीदा खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेते हुए भी नजर आए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रिषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने अपने फैंस को ऑटोग्राफ दिए।

    सीरीज में वापसी के लिए मैच जीतना जरूरी
    3 मैचों की सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है और यदि टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करनी है तो 23 सितंबर को होने वाले मैच में हर हाल में जीतना होगा। मोहाली में हुए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के 71 रनों की पारी के दम पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था बावजूद इसके गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई।

  • खरवार भोगता की आम सभा में शामिल होंगे अर्जुन मुंडा

    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में मंत्री जी के आवास में दिल्ली में मुलाकात की और झारखंड में खरवार के उपजाति भोगता गंझू देशवारी, देशवाली के वर्तमान परिस्थिति एवं सामाजिक पिछड़ापन को लेकर मंत्री जी से काफी गहन विचार विमर्श हुआ, इस आलोक में आगामी 28 – 29 अक्टूबर 2022 को रांची राजधानी में खरवार भोगता समाज विकास संघ के बैनर तले एक विशाल आम सभा का आयोजन पर शामिल होने के लिए विचार विमर्श किया गया एवं अपना सहमति प्रदान किए | इस मुलाकात भेंट में खरवार भोगता समाज विकास संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ गंझु साथ युवा नेता सुनील गंझू एवं बादल कुमार भोगता साथ में शामिल थे

  • दिल्ली के आजाद मार्केट में बन रहा बिल्डिंग गिरा, तीन लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

    दिल्ली के आजाद मार्केट मे आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग ध्वस्त हो गयी है. जिसके मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है. जब कि कई लोगों की दबे होने की आशंका जतायी जा रही है. रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों को बाहर निकाल लिया है.

    बताया जा रहा है कि आज सुबह 8 बजे यह हादसा हुआ था. जब बिल्डिंग में 15 मजदूर काम कर रहे थे. हादसे के बाद दमकल और प्रशासन को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक कुछ स्कूली बच्चे भी वहां से गुजर रहे थे. एक चशमदीद के मुताबिक कुछ बच्चे भी मलबे में दबे हो सकते हैं.

    हादसे के बाद से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य जारी है.जिस इलाके में हादसा हुआ है वह रिहायशी इलाका है.ऐसे में रेस्क्यू टीम के लिए राहत और बचाव कार्य मुश्किल माना जा रहा है. हादस प्लॉट नंबर 754 में हुआ है.

  • गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में होने वाली कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे

    नई दिल्ली। देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। लेकिन कांग्रेस में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस रविवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकती है। इसके लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी।

    दिल्ली में आयोजित इस बैठक में संभवत: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी शामिल नहीं होंगे। इसलिए ये बैठक वर्चुअली आयोजित की जाएगी। इसका कारण ये है कि संभवत: इस दौरान सोनिया गांधी अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में होंगी, उनके साथ राहुल और प्रियंका भी होंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश जाएंगी। दिल्ली लौटने से पहले वह अपनी बीमार मां से भी मिलेंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ यात्रा करेंगे” सूत्रों की मानें तो जब कांग्रेस नेता अगले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए बैठेंगे तब संभवत: सोनिया गांधी देश में मौजूद नहीं होंगी। हालांकि राहुल गांधी 4 सितंबर को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की मेगा रैली को संबोधित करने के लिए लौटेंगे। उनके 7 सितंबर को कन्याकुमारी से पार्टी की ‘भारत जोड़ी यात्रा का नेतृत्व करने की भी उम्मीद है। वहीं प्रियंका गांधी 4 सितंबर को ‘महंगई पर हल्ला बोल’ रैली के लिए वापस आएंगी या नहीं ये भी साफ नहीं हो पाया है।

    सितंबर में होने हैं दो बड़े कार्यक्रम

    सितंबर में कांग्रेस के दो बड़े कार्यक्रम होने होंगे जिसके तहत महंगाई पर हल्ला बोल रैली और राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ यात्रा और सोनिया गांधी के दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहने की संभावना नहीं है । कांग्रेस ने अगले पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम तय करने के लिए 28 अगस्त को अपनी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है । केसी वेणुगोपाल, महासचिव ने ट्वीट कर कहा कि अगले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथियों को तय करने के लिए 28 अगस्त को 3 बजे कार्य समिति की एक वर्चुअल बैठक होगी।

  • देश भर के सभी 23 AIIMS के बदले जाएंगे नाम

    नई दिल्ली। देश की सेवा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा योगदान देकर प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने वाले लोग जिनके नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज हैं। उन्हें प्रेरणा श्रोत के रूप में नई पहचान देने के लिए केंद्र सरकार ने देश भर के सभी 23 एम्स का नाम स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्षेत्र की ऐतिहासिक घटनाओं अथवा स्मारकों के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस बाबत सुझाव मांगे जाने के बाद अधिकतर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने नामों की सूची सौंप दी है। एक अधिकारी ने बताया कि एम्स अपने सामान्य नाम से जाने जाते हैं और केवल उनके विशिष्ट स्थान से उन्हें पहचाना जाता है।

    बता दें कि कई एम्स संचालन में हैं जबकि अन्य प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत स्थापित किए जा रहे हैं। सूत्र ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न एम्स को विशिष्ट नाम देने के संबंध में सुझाव मांगे गए थे, जिन्हें स्थानीय या क्षेत्रीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्षेत्र की विशिष्ट भौगोलिक पहचान से जोड़ा जा सकता है, जहां संबंधित एम्स स्थित है। माना जाता है कि अधिकांश एम्स ने सुझाए गए नामों के लिए व्याख्यात्मक नोट के साथ तीन से चार नामों का सुझाव दिया है।

    छह नए एम्स – बिहार (पटना), छत्तीसगढ़ (रायपुर), मध्य प्रदेश (भोपाल), ओडिशा (भुवनेश्वर), राजस्थान (जोधपुर) और उत्तराखंड (ऋषिकेश) को PMSSY के पहले चरण में मंजूरी दी गई थी और इनका संचालन पूरी तरह शुरू हो चुका है। वहीं, 2015 और 2022 के बीच स्थापित 16 एम्स में से 10 संस्थानों में एमबीबीएस और ओपीडी की सेवाएं शुरू की गई हैं, जबकि अन्य दो में केवल MBBS कक्षाएं शुरू की गई हैं। शेष चार संस्थान निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।