टैग: patna

  • ब्रेकिंग: टाटा पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस

    7 घंटे में होगा सफर पूरा
    रांची। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। टाटानगर स्टेशन से सेमी हाई स्पीड की तेजस एक्सप्रेस चलेगी। इससे टाटा से महज 7 घंटे में पटना का सफर तय होगा। झारखंड से चलने वाली यह पहली हाई स्पीड ट्रेन होगी। आईआरसीटीसी अभी मुंबई, दिल्ली एवं अन्य मार्गों पर तेजस ट्रेन चला रही है, जिसे लोग स्पीड के कारण पसंद कर रहे हैं। इससे यात्रा में समय कम लगने के साथ मनोरंजन की विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
    दक्षिण पूर्व रेलवे जोन तेजस ट्रेन के लिए भीड़ वाला मार्ग खोजने में जुटा है, ताकि साढ़े सात सौ से ज्यादा क्षमता वाली ट्रेन खाली न जाए। जानकार बताते हैं कि टाटानगर से पटना समेत अन्य किसी एक मार्ग पर तेजस दौड़ेगी। 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली तेजस ट्रेन से लोग सात से आठ घंटे में पटना पहुंच सकेंगे, जबकि अन्य ट्रेनों में टाटा से पटना जाने में 11 घंटे से ज्यादा समय लगता है। चक्रधरपुर के डीआरएम ने जल्द ही मंडल से वंदे भारत ट्रेन चलने की जानकारी दी हैं। इससे टाटानगर और हावड़ा मुंबई रेलमार्ग सेमी हाई स्पीड ट्रेन मार्ग में शामिल हो जाएगा।

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • पटना : बेरोजगार के सड़क पर उतरने से लगा जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    पटना में C TET और B TET पास अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरे. जिससे सड़कों पर आवागमन ठप हो गया. इस कारन से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. लाठी चार्च में कई अभ्यार्थी घायल हो गये है. इससे पहले राज्य से सभी जिलों से आए 5 हजार से ज्यादा छात्र नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. पुलिस ने इन्हें इनकम टैक्स चौराहे के पास रोक दिया. उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डाक बंगला चौराहे पर तीन रास्तों को बंद कर दिया. इससे गांधी मैदान, स्टेशन और एग्जीबिशन रोड की ओर जाने वाली सड़कों पर आवागमन ठप हो गया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. हालात को संभालने के लिए  वाटर कैनन तैनात किया गया. अभ्यर्थियों का आरोप है कि तीन साल से इन्हें बहाली के लिए सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है. पिछले 22 दिनों से शिक्षक नियोजन के लिए उनका आंदोलन चल रहा है.

    डाकबंगला चौराहे पर जाम की वजह से बड़ी संख्या में गाड़ियां फंस गयीं. इससे आने जाने वाले आम लोगों को काफी परेशानी हुई. प्रदर्शनकारी अभी भी अपनी मांगों को लेकर उग्र थे. उनका कहना है पिछली सरकार के शिक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वसान का झुनझुना थमा दिया. राज्य में करीब 3 लाख टीईटी पास अभ्यर्थी बेरोजगार हैं. सरकार छठे राउंड के बाद नियोजन नहीं निकाल रही है. इस बार वे लिखित घोषणा के बगैर वापस नहीं जाएंगे. उनकी मांग है कि नई सरकार के शिक्षा मंत्री अविलंब विज्ञप्ति जारी कर शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरू कराएं. 2019 के एसटीईटी परीक्षा में पास शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग मेरिट लिस्ट वाले हैं और अभी तक हम लोगों की समस्या सरकार ने नहीं सुलझाई है. नई सरकार बनने के बाद आज हम लोग राजभवन मार्च करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया बावजूद इसके सड़क पर खड़े होकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं.

  • पटना के बालू घाट पर गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, पांच मजदूरों की मौत

    मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर पतीला घाट के समीप नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर फटने चार मजदूर की झुलसने से मौत की खबर आ रही है। डर से नाविक मृतकों को लेकर नदी में भागा। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। रामपुर तोफिर के मुखिया पुत्र संजय सिंह ने पांच के मरने की पुष्टि की है। हालांकि प्रशासन ने अभी मौत की घटना को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।