जमशेदपुर: पोटका की अंचल अधिकारी निकिता बाला को मिलाऐ ‘प्रशस्ति पत्र’
पोटका की अंचल अधिकारी (CO) निकिता बाला को जिला प्रशासन द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने उनके प्रति प्रशंसा व्यक्त की और यह प्रशस्ति पत्र उनके प्रशासनिक तत्परता के लिए दिया गया। निकिता बाला ने विशेष रूप से अंतिम पंक्ति के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और संवेदनशील मामलों में मानवीय दृष्टिकोण प्रदर्शित किया।
महज 4 घंटे में पूरी की कागजी प्रक्रिया
निकिता बाला की कार्यकुशलता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण हाल ही में गुड़गांव में हुए एक हादसे के दौरान देखने को मिला। इस हादसे में चार मजदूरों की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ चार घंटे में सभी मृतक मजदूरों के परिवारों की जानकारी तैयार कर ली। इस तेज़ प्रक्रिया के चलते पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रक्रियाओं में देरी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन ने उनकी कार्यक्षमता की सराहना की है।
गरीबों और असहायों की उम्मीद बनीं सीओ
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निकिता बाला ने अपनी कार्यशैली से क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल की है। वे कार्यालय में आने वाले गरीब और जरूरतमंदों की समस्याओं को गंभीरता से सुनती हैं और मौके पर समाधान प्रदान करती हैं। इस उपलब्धि के लिए पोटका के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने खुशी जताई है और कहा कि ऐसे संवेदनशील अधिकारी प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाते हैं।



