टैग: ramgarh

  • बेलवागढ़ा में अवैध बालू के स्टॉक के समीप युवक की हत्या

    बेलवागढ़ा में अवैध बालू के स्टॉक के समीप युवक की हत्या

    सुबह शव देखने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी, पुलिस कर रही है जांच

    रामगढ़। बेलवागढ़ा में अवैध बालू स्टॉक के पास झाड़ियों के पीछे से एक युवक का शव मिला। शव की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के शरीर और माथे पर गं•ाीर चोट के निशान हैं। सूचना पर रामगढ़ थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल •ोज दिया है। सुबह नदी जाने के दौरान स्थानीय लोगों ने देखा कि अवैध रूप से इकट्ठा बालू स्टॉक के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है और पास में एक बाइक खड़ा था। लोगों ने बताया कि युवक के माथे पर चोट के गं•ाीर निशान दिख रहे थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान सूरज मुंडा के रूप में हुई। वह बेलवागढ़ा का ही रहने वाला है। वारदात की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की •ाीड़ वहां इकट्ठा होने लगी। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक मजदूरी का काम करता था। हत्या के कारण नहीं पता चला लेकिन बुरी तरह माथे पर मार कर युवक की हत्या की गई है।

     

  • रामगढ़ में गार्ड से 29 लाख की लूट, देखें वीडियो …

    रामगढ़ में गार्ड से 29 लाख की लूट, देखें वीडियो …

    एलआईसी ऑफिस के समक्ष पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम


    रामगढ़। गोला रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने से अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी बाइक से आए थे। एलआईसी आफिस का कर्मचारी गार्ड के साथ लगभग 2900000 रुपए लेकर कैश वैन में डिपॉजिट करने जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया।

    सिक्योरिटी गार्ड के पैर में मारी गोली

    सिक्योरिटी गार्ड के पैर में गोली मारते हुए कैश भरा बॉक्स लूट कर वहां से फरार हो गए। इस दौरान अपराधी हवाई फायरिंग भी कर रहे थे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया जाता है कि अपराधी पांच की संख्या दो बाइक से आये थे।

  • डीडीसी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मामलों की समीक्षा

    डीडीसी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मामलों की समीक्षा

    रामगढ़। उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी के द्वारा उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी गई कि वर्तमान में वैधानिक सहायता के तहत कुल 11 मामले एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कल्याण विभाग के समक्ष 01 मामला सामने आये हैं। उप विकास आयुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ वैधानिक सहायता के लिए 11 मामलों एवं अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामले के तहत अब तक किए गए कार्यो के संबंध में विचार विमर्श करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि यह अधिनियम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के विरुद्ध किए गए अपराधों के निवारण के लिए है। अधिनियम ऐसे अपराधों के संबंध में मुकदमा चलाने तथा ऐसे अपराधों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए राहत एवं पुनर्वास का प्रावधान करता है। यह पीड़ितों को विशेष सुरक्षा और अधिकार देता है। यह अदालतों को स्थापित करता है, जिससे मामले तेजी से निपट सकें।

  • युवती को बचाने के लिए नदी में कूदा जवान

    दामोदर नदी में डूब रही थी युवती

    जवान सुधीर सिंह को एसपी ने किया सम्मानित

    रामगढ़। जिले के दामोदर नदी में आज सोमवार को पानी में डूब रही एक युवती को देख झारखंड पुलिस का जवान सुधीर सिंह अपनी जान की परवाह किए बगैर सीधे पानी में छलांग लगा गया। बीच धार में डूब रही युवती को बचाते हुए सुधीर सिंह ने उसे नदी से बाहर निकाला। झारखंड पुलिस के जवान के इस साहस और अपनी जान पर खेलकर दामोदर नदी में डूब रही युवती को बचाने के जज्बे की जिले में प्रशंसा हो रही है। जवान के इस साहसिक कार्य की जिले के एसपी ने सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सुधीर सिंह को सम्माीनि‍त भी किया

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • सौंदा बस्ती में गहने चमकाने के बहाने लाखों का आभूषण ले उड़े दो ठग

    रामगढ़। एक महिला से आभूषण की सफाई के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। एक महिला से गहने चमकाने के बहाने ठगी की घटना को अंजाम देकर ठग लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती निवासी सुदेश प्रसाद के घर में बाइक सवार दो व्यक्ति आभूषण चमकाने के बहाने घर पहुंचे। उन्होंने पीतल, तांबे के बर्तन चमकाने की बात कही। उन्होंने सफाई करके दिखाया और घर की महिलाओं को विश्वास में ले लिया। इसके उन दोनों युवकों से महिलाओं के आभूषण ली साफ और करने लगे और एक टिफिन में हल्दी और गर्म पानी डालकर बंद कर दिया और कहा कि 10 मिनट बाद गहनों को टिफिन से निकाल लीजिएगा। लेकिन जब उनसे घर के पुरुष सदस्य ने पूछताछ शुरू की तब तक दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। हालांकि भागने के दौरान मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में दोनों बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस दोनों बदमाशों को खोजने के लिए प्रयास कर रही है। भुक्तभोगी महिला प्रभा देवी ने बताया कि शाम के समय में मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति पहुंचे और सोना, पीतल साफ कराने की बात कही। पहले तो घर वालों ने मना कर दिया। लेकिन दोनों ठगों ने बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और पहले पीतल और तांबे के बर्तन साफ किए और फिर एक-एक कर हाथ में पहनीं सोने का अंगूठी, झुमका, सोने का चेन को टिफिन में रख सफेद रंग के पाउडर डालकर साफ करने लगे और फिर गर्म पानी और हल्दी की मांग की और फिर टिफिन को गर्म करने की बात कही। जैसे ही बुजुर्ग महिला किचन में जाकर टिफिन गर्म करने लगी उसी दौरान दोनों बदमाश किचन में पहुंच गए और बातों ही बातों में फंसाकर टिफिन में से सोना निकालकर फरार हो गए।

  • हाथी के शव से महज 300 मीटर दूर मिला उसका कटा हुआ दांत

    रामगढ़। सुदूरवर्ती क्षेत्र बसंतपुर सिमराबेड़ा के जंगल में मिले मृत हाथी का दांत बरामद कर लिया गया है। जिसे तस्करों ने पूरी तरह काटकर निकाल लिया था। पूरे मामले को लेकर वन विभाग के पदाधिकारी क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे हैं। बताया गया कि दो दिन पहले बसंतपुर सीमराबेड़ा के जंगल में एक हाथी मृत अवस्था में पाया गया था। मृत हाथी का दांत पूरे तरीके से काटकर निकाल लिया गया था। रामगढ़ वन विभाग और पुलिस को सूचना मिली उसके बाद से हाथी के दांत को तलाशने की कोशिश की जा रही थी। जिसके बाद जिस जगह हाथी का मृत शरीर मिला था, उससे महज 300 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में ही हाथी का दांत बरामद किया गया है। रामगढ़ वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज का कहना है कि गांव के ही लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल हाथी का दांत जब्त कर लिया गया है। मृत हाथी के शरीर का वन विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी फॉरेंसिक जांच भी की गई। वन वि•ााग की टीम अभी भी पूरा सच जानने के लिए तहकीकात कर रही है।

  • रामगढ़ थाना प्रभारी और पूर्व विधानसभा प्रत्यासी ने एम एस प्रिंटिंग का किया उद्घाटन

    रामगढ़ न्यू बस स्टैंड इब्राहिम कॉम्प्लेक्स में इस्थित एम एस प्रिंटिंग का उद्घाटन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधानसभा के पूर्व जेवीएम प्रत्याशी आरिफ कुरैशी और समाज सेवी कमल किशोर बगड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया ।

    इस मौके पर मुख्य अतिथि हरिनंदन सिंह ने कहा कि एम एस प्रिंटिंग खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी लोग अपने एवं अपने रिश्तेदारों की शादी का कार्ड और भिज़िटिंग कार्ड फेलेक्स बैनर,एवं तरह तरह की प्रिंटिंग का काम को घर बैठे बनवा सकते हैं और बेरोजगार युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए ।

    वह चाहे तो खुद का व्यापार खुद से कैसे करें इसके लिए मुख्य अतिथि ने एम एस प्रिंटिंग के संचालक आदिल रसीद को बधाई के साथ शुभकामना दिया। वही मौके पर रामगढ़ विधानसभा के पूर्व जेबीएम प्रत्याशी आरिफ कुरैशी ने एम एस प्रिंटिंग के संचालक आदिल रसीद को बधाई देते हुए कहा कि एम एस प्रिंटिंग खोले जाने से क्षेत्र की जनता को सादी कार्ड,भिज़िटिंग कार्ड, पमपेलेट, कलेंडर, 3D लेटर, बिल बुक, रजिस्टर, इस्टीकर, स्कूल डायरी, टी शर्ट प्रिंट, i कार्ड लेमनेसन, प्रिंटिंग से संबंधित सारा कार्य जैसी सुविधाएं मिलेगी ।

    एम एस प्रिंटिंग खोले जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है इस मौके पर आदिल रसीद,शाहनवाज अंसारी,फारूक रज़ा, मोहम्मद साहरुख,लाल मोहम्मद उर्फ मोदी, मोहम्मद आसिफ,राजेश कुमार, मोहम्मद अशरफ,नारायण लाल, बांटी खान,इमरान असरफी, इमरान रजा, मुमताज,सौरभ कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

  • गोला के मुरपा गांव में जंगली हाथी ने कुचल कर एक मजदूर को मार डाला


    ग्रामीणों ने हाथी से सुरक्षा और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग

    रामगढ़। गोला प्रखंड में जंगली हाथियों का झुंड एक बार फिर उत्पात मचा रहा है। हाथियों की चपेट में आने से सीसीएल रजरप्पा वाशरी में काम करने जा रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरपा गांव के दिलभरन बेदिया के रूप में हुई। इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है। गोला वन क्षेत्र के मुरपा गांव में जंगली हाथी ने आज अहले सुबह मुरपा गांव के दिलभरन बेदिया को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जंगली हाथियों का झुंड फसलों को रौंदते हुए जंगल की ओर निकल गया। इस घटना से पूरे गांव सहित आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक दिलभरन बेदिया प्रत्येक दिन की तरह सीसीएल रजरप्पा वॉशरी में मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान वो जंगली हाथी की चपेट में आ गया, यहां उसे हाथियों ने कुचलकर मार डाला। इस घटना की सूचना पर गोला पुलिस व जिला वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया है। उधर, ग्रामीणों ने उचित मुवावजे और वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिवार के साथ पूरी साहनुभूति है, मुआवजा के लिए आग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को हाथी के नजदीक ना जाने की अपील की है।

  • झारखंड सेवा समिति ने चलाया तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान

    राष्ट्र ध्वज तिरंगे का करें सम्मान : अमित सिन्हा

    झारखंड सेवा समिति ने चलाया तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान

    आजादी के अमृत महोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाने के उपरांत झारखंड सेवा समिति ने यह महसूस किया कि राष्ट्र ध्वज के सम्मान हेतु किसी संस्था या प्रशासन के द्वारा कोई गाइडलाइन नहीं जारी किया गया है। अनिभिगता के कारण राष्ट्रध्वज का सही तरीके से सम्मान नहीं होने पा रहा है, जिसके कारण राष्ट्र भक्तों का दिल तिरंगे के सम्मान में मचल उठा। झारखंड सेवा समिति के सभी सदस्यों ने राष्ट्रध्वज तिरंगा जो काफी त्याग एवं बलिदान के फलस्वरुप हम सभी को मिला है के सम्मान हेतु एक जन जागरण अभियान चलाया। समिति ने लोगों से आग्रह किया कि जहां तिरंगा फहराना हर भारतीय का कर्तव्य ही नहीं हक है, वहीं इससे ज्यादा जरूरी इसका सम्मान करना हम सभी राष्ट्र भक्तों का कर्तव्य है।


    उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन एवं शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया है कि उनके द्वारा तिरंगे के रखरखाव एवं सम्मान हेतु एक गाइडलाइन आम नागरिकों हेतु जारी किया जाय ताकि सभी देशभक्त नागरिक तिरंगे का नियमतह सम्मान कर सके।
    इस अवसर पर झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा कि यह तिरंगा लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों के फलस्वरुप मिला है। तिरंगा हर भारतीय के आत्म गौरव को बढ़ाता है। झारखंड सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रध्वज ना सिर्फ हमारी पीढ़ी बल्कि आने वाली अनेकों पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करते रहेगा।

    संगठन के महासचिव रंजन फौजी ने कहा कि इस तिरंगे की ताकत को हम सभी ने रूस यूक्रेन युद्ध के समय देखा एवं महसूस किया है। हमारा राष्ट्रध्वज कभी झुकने ना पाए इसके लिए हर एक नागरिक अपनी सर्वोच्च कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहता है । सैनिक परिवार के ब्रिज बिहारी सिंह यादव, रामटहल महतो, विनोद सिंह अरविंद सिंह इत्यादि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । इस मौके पर झारखंड सेवा समिति के कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, राजेश साहू, अरुण महतो, राकेश सिन्हा, नीरज प्रताप सिंह, अरविंद अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, संजय साहू, आनंद सिन्हा, संजय दांगी, शिव शंकर साहू, शीतल सिंह, मंटू, विनोद, कक्कू सिंह, रंजन भूषण, दिलीप राम आदिल इत्यादि लोग मुख्य रूप से शामिल थे।

  • रामगढ़ के सौदागर मुहल्ला में मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज में औषधि नियंत्रण विभाग का छापा

    नकली कॉस्मेटिक बनाने का मिनी फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामान जब्त

    रामगढ़। सौदागर मोहल्ला में नकली कॉस्मेटिक बनाने का फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। कोइरी टोला मिडिल स्कूल सौदागर मोहल्ला के बगल में मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज द्वारा कॉस्मेटिक बनाने की अवैध मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर रांची औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा गोड्डा के रंजीत चौधरी, रांची के पुतली बिलुंग, हजारीबाग प्रतिभा झा, रामगढ़ वीरेन्द्र स्वांसी औषधि निरीक्षकों की टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। जब एक-एक कर तीन कमरों को खोला गया तो निरीक्षकों की टीम भी दंग रह गई। वहां पर सिंदूर, लिक्विड बिंदी, ग्लिसरीन, उबटन सहित अन्य कॉस्मेटिक सामान पैकिंग कर बिना किसी लाइसेंस के कस्तूरी ब्रांड के नाम पर मैन्युफैक्चर की जा थी। छापेमारी से पहले ही संचालक फरार हो गया। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने फैक्ट्री सहित कार्यालय में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नकली कॉस्मेटिक सामानों को जब्त किया है। टीम की सदस्य प्रतिभा औषधि निरीक्षक हजारीबाग ने बताया कि औषधि विभाग के निदेशक को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पूरी सूचना की तहकीकात कराई गयी। इसके बाद पूरी टीम ने इस मिनी फैक्ट्री में छापेमारी की है और यहां से भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक सामान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार 2017 से कोइरी टोला स्कूल के बगल में एक-एक कर तीन कमरों को किराए में लेकर मुल्तानी मिट्टी और सिंदूर पैकिंग का काम शुरू हुआ था। देखते ही देखते यहां पर सैनिटाइजर, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी, उबटन, ग्लिसरीन, सिंदूर, लिक्विड बिंदी सहित अन्य कॉस्मेटिक बनने लगे। यहां से ये नकली प्रोडक्ट कंपनी के नाम पर झारखंड के वि•िान्न स्थानों में सप्लाई होती थी। मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज में छापेमारी के दौरान पहले तो कोई भी सामने नहीं आ रहा था। जब कड़ाई की गई तो संचालक के परिजन पहुंचकर हंगामा खड़ा करने का प्रयास भी किया।