टैग: Ranchi cricket

  • रांची में भी होगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच

    रांची में भी होगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच

    24 फ़रवरी से JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा सीरीज़

    रांची। भारत 25 जनवरी 2024 से इंग्लैंड के साथ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की मेजबानी करेगा। इसमें से एक मैच राँची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। 23 फरवरी से 27 फरवरी 2024 को भारत और इंग्लैड के बीच चौथे टेस्ट की मेजबानी रांची के जेएससीए स्टेडियम को मिली है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तकनीकी समिति ने मंगलवार को घरेलू सत्र 2023-24 के लिए स्थानों की पुष्टि की है। टेस्ट सीरीज़ के अन्य मैच हैदराबाद, विजाग, राजकोट और धर्मशाला में होगा। सीनियर पुरुष टीम को कुल 16 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने हैं, जिसमें 5 टेस्ट, 3 वनडे और 8 टी20 शामिल हैं। अमिताभ विजयवर्गीय, जयेंद्र सहगल और हरि नारायण पुजारी की समिति ने बीसीसीआई स्थल रोटेशन नीति के अनुसार आवंटित स्थानों की पुष्टि की। बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय होम सीजन 2023-24 के लिए कार्यक्रमों की घोषणा की है।

    ज्ञात हो कि जेएससीए स्टेडियम में भारत ने दो टेस्ट मैच खेला है। पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जो ड्रॉ हुआ था। वहीं दूसरा टेस्ट अक्टूबर 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था, जिसमे भारत ने पारी और 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

  • क्रिकेट मैच का टिकट खत्म होने की अफवाह…

    जेएससीए के अधिकारियों ने कहा- पर्याप्त मात्रा में है टिकट

    रांची। जेएससीए स्टेडियम रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले इंटरनेशनल वनडे मैच का टिकट कल 7 अक्टूबर और परसों 8 अक्टूबर को काउंटर पर उपलब्ध होगा। टिकट बिकने के पहले दिन आज 6 अक्टूबर को काउंटर पर सेकंड हाफ में कम मूल्य जैसे 1100 और 14 सौ रुपए के टिकट खत्म हो गए थे। इससे शहर में यह अफवाह फैली कि स्टेडियम में कम मूल्य के टिकट पहले ही दिन खत्म हो गए। कुछ लोगों ने कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। हालांकि, जेएससीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कब मूल्य के टिकट खत्म नहीं हुए हैं पर्याप्त संख्या में स्टॉक में है और अगले 2 दिन काउंटर से बिकेंगे।

    ऑनलाइन में बिके अधिकतर महंगे टिकट

    जेएससीए के ऑनरेरी सेक्रेटरी देवाशीष चक्रवर्ती ने गांडीव से बात करते हुए कहा कि टिकट खत्म नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि काउंटर पर जो टिकट भेजा गया था, उसके खत्म होने के बाद फिर दूसरा लौट भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेल में अधिकतर high-value के 10,000 और 6000 मूल्य के टिकट बिके हैं।

    यह भी पढ़ें: बिकने लगा रांची वनडे मैच का टिकट

  • बिकने लगा रांची वनडे मैच का टिकट

    शाम चार बजे तक खुला रहेगा टिकट काउंटर


    रांची : भारत-दक्षिण अफ्रिका के बीच नौ अक्टूबर को रांची के जेएसएसीए स्टेडियम में दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला जायेगा। मैच के टिकटों की बिक्री आज छह अक्टूबर से शुरू हो गयी है। वेस्ट गेट के पास बने काउंटर से मैच के टिकटों की बिक्री हो रही है। टिकट काउंटर शाम चार बजे तक खुला रहेगा। आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने वेब पोर्टल www.insider.in के माध्यम से ऑनलाइन टिकट भी बेचने का फैसला किया है। दर्शक पेटीएम के एप पर Paytm app, Paytm Insider app और www.insider.in web ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं।

    एक व्यक्ति को मिले मिलेगा अधिकतम तीन टिकट

    काउंटर पर एक व्यक्ति को अधिकतम तीन टिकट ही मिलेंगे। इसके लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा। टिकटों की बिक्री 8 अक्टूबर तक होगी।

    1100 से 10000 तक के हैं टिकट



    वन डे मैच का सबसे महंगा टिकट 10 हजार और सबसे सस्ता टिकट 1100 रुपये का होगा। अलग अगल विंग के अनुसार टिकट की दर निर्धारित की गयी है। इनमें 1100, 1400, 1500, 1800, 1900, 2000, 4500, 5500, 6000, 8000 और 10 हजार टिकट की कीमत तय की गयी है।

  • बिग ब्रेकिंग: रांची में नौ अक्टूबर को होगा वनडे मैच

    रांची। द. अफ्रीका के साथ दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जायेगा। बीसीसीआइ ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें सितंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी-20 मैच खेले जायेंगे। साथ ही अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टी-20 मैच औऱ एकदिवसीय सीरीज खेला जायेगा। इस सीरीज का पहला मैच लखनऊ और तीसरा मैच दिल्ली में होगा। टी-20 मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी औऱ इंदौर में खेले जायेंगे।