टैग: Ranchi latest news

  • लातेहार में डैम में डूबकर दो युवक नहाते समय हुए घायल

    लातेहार में डैम में डूबकर दो युवक नहाते समय हुए घायल

    झारखंड के लातेहार में डैम में डूबने से दो युवकों की मौत

    लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में स्थित गम्हरिया डैम में रविवार को एक दुखद घटना घटी। नहाने के दौरान आदिम जनजाति समुदाय के दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान विशाल परहिया और मनोज परहिया के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

    एक युवक को बचाने में हुई दोनों की जान की हानि

    रिपोर्ट के अनुसार, दोनों युवक डैम में नहाने गए थे। अचानक, एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी पानी में कूद गया, लेकिन दोनों गहराई में समा गए।

    ग्रामीणों ने किया बचाव का प्रयास, लेकिन असफल रहे

    दोनों को डूबते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने की कोशिश की। काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

    पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने बताया कि नहाने के दौरान डूबने से दोनों युवकों की मृत्यु हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है।

    एक युवक अपने ससुराल में रह रहा था

    जानकारी के अनुसार, मनोज परहिया मूल रूप से बरवाडीह का निवासी था, लेकिन वह छिपादोहर में अपने ससुराल में रह रहा था।

    परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

    बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने-अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मृत्यु ने उनके परिवारों पर गहरा दुख छा दिया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

  • हर वर्ग को आगे ले जाने वाला बजट हमारी प्राथमिकता : हेमन्त

    हर वर्ग को आगे ले जाने वाला बजट हमारी प्राथमिकता : हेमन्त

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज वित्त विभाग की ओर से आयोजित अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी-2026-27 में हुए शामिल

    गांडीव रिपोर्टर

    रांची। झारखंड 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। ऐसे में इस बार राज्य के लिए मजबूत और बहुआयामी बजट की आवश्यकता है। बजट ऐसा हो, जो इस युवा राज्य की संभावनाओं को आकार दे सके। बजट संतुलित, समावेशी और व्यापक हो, जिसमें जन आकांक्षाएं परिलक्षित हो और विकास को भी गति मिले। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बजट ऐसा होना चाहिए, जो हर वर्ग और क्षेत्र को पूरी मजबूती के साथ आगे ले जा सके।

    बजट की राशि में हो रही हर वर्ष वृद्धि, राजस्व बढ़ाने पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बजट लगभग 1 लाख करोड़ रुपए के होने का अनुमान है। आने वाले वर्षों में बजट की राशि में और वृद्धि होगी। ऐसे में राजस्व संग्रहण बढ़ाने की दिशा में भी हमें ठोस तरीके से कार्य करना होगा ताकि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में राशि की कमी नहीं हो।

    बजट से आम लोगों को भी जोड़ना होगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का बजट बेहतर बने, इसके लिए आम लोगों को भी जिम्मेदारी देनी होगी। इस दिशा में हमारी सरकार आम लोगों से लगातार सुझाव ले रही है। मेरा मानना है कि लोगों की भागीदारी से ही हम एक संतुलित और विकास आधारित बजट इस राज्य का बना सकते हैं।

    विदेश दौरे में मिले अनुभव से राज्य को देंगे नई दिशा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक और लंदन दौरे से लौटा हूं। वहां काफी करीब से उनकी नीतियों, समृद्ध अर्थव्यवस्था, लोगों की जीवन और कार्य शैली तथा परंपरा- संस्कृति देखने – समझने का मौका मिला। विदेश दौरे में हमें जो अनुभव प्राप्त हुए हैं, उसके जरिए हम राज्य को नई दिशा देने देंगे का प्रयास करेंगे।

    नई पीढ़ी नए तरीके से बढ़ रही है आगे

    मुख्यमंत्री ने कहा की नई पीढ़ी अलग सोच के साथ आगे बढ़ रही है। ये पीढ़ी पारंपरिक व्यवस्थाओं से अलग रास्ते तलाश रही है। ऐसे में नई पीढ़ी की जरूरतों तथा आवश्यकताओं के अनुरूप बजट को तैयार करना होगा ताकि उन्हें उन्हें हम बेहतर अवसर उपलब्ध करा सकें। इसके लिए जरूरी है कि हम नवीनतम प्रयोग के साथ आगे बढ़ें।

    संसाधनों और क्षमताओं की कोई कमी नहीं है

    झारखंड में किसी भी क्षेत्र में संसाधन और क्षमताओं की कोई कमी नहीं है। जल – जंगल जैसे प्राकृतिक संसाधन हैं। प्रचुर खनिज संपदा है। उद्यमी हैं। मानव संसाधन है। मेहनतकश श्रम बल है। किसान हैं। खिलाड़ी हैं। इसके साथ अनेकों और क्षेत्र हैं, जहां काफी संभावनाएं हैं। हमें इन संसाधनों और क्षमताओं का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल करने की दिशा में कार्य करना है ।

    हर क्षेत्र में लक्ष्य के साथ बढ़ रहे हैं आगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य में प्राकृतिक, औद्योगिक और आर्थिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है । ऐसे में अपने इन संसाधनों के बलबूते शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, खेल, प्राकृतिक, औद्योगिक, आर्थिक और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कृषि में निरंतर नए प्रयोग हो रहे हैं। खेतों में पानी पहुंच रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं – सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। जल जंगल और जमीन के संरक्षण और सदुपयोग को लेकर मजबूत रूपरेखा के साथ कार्य कर रहे हैं।

    एक पिछड़ा राज्य होने के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड दे रहा अहम योगदान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक छोटा और पिछड़ा राज्य है। लेकिन, देश की अर्थव्यवस्था में यह राज्य अहम योगदान देता आ रहा है। ऐसे में अपने राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की नई नीति, कार्ययोजना एवं बेहतर प्रबंधन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

    उत्पादों का वैल्यू एडिशन हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से झारखंड समृद्ध राज्य है। यहां देश का सबसे ज्यादा लाह उत्पादन होता है। तसर उत्पादन में भी झारखंड काफी आगे हैं । ऐसे और भी अनेकों संसाधन हैं, जिसका इस्तेमाल दूसरे राज्यों में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने इन संसाधनों का वैल्यू एडिशन करने की जरूरत है, ताकि इसका इस्तेमाल अपने राज्य के हिसाब से कर सकें।

    आदिवासी बहुल राज्य है, पारंपरिक व्यवस्थाओं को भी आगे ले जाना है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है । यहां की जनजातीय परंपरा काफी समृद्ध है। ऐसे में जनजातीय परंपराओं को आगे भी ले जाना है। इस दिशामे हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

    विशेषज्ञों और आम लोगों ने जो विचार और सुझाव दिए हैं , बजट में रखा जाएगा ध्यान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर और सन्तुलित बजट को लेकर आम लोगों से विचार और सुझाव मांगे गए थे। इसके अलावा देश के विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ चर्चा भी लगातार हुई और उनके सुझाव लिए गए। उनके द्वारा मिले बेहतर सुझावों को बजट में भी जगह देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रेष्ठ सुझाव देने वाली स्वाति बंका, किशोर प्रसाद वर्मा और गोपी हांसदा को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    इस संगोष्ठी में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, सचिव (संसाधन) वित्त अमित कुमार, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह और सदस्य डॉ हरिश्वर दयाल तथा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों में डॉ एन.कार्तिकेयन, डॉ मनीषा प्रियम, डॉ डी. राय और डॉ सुधा राय उपस्थित थे।

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • चुटिया में बंद घर से 50 लाख की चोरी


    कृष्णापुरी की घटना, बंद घर में भीषण चोरी
    30 लाख की ज्वेलरी व नगदी ले गया चोर
    सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर हुई कैद
    पुलिस को मिला चोर का सुराग
    31अगस्त को घर बंद कर गये थे बाहर
    19 अगस्त की रात1.37 बजे हुई चोरी


    रांची। चुटिया थाना के कृष्णापुरी रोड नम्बर 1 में रहने वाले रिटायर शिक्षक स्व दयानन्द पोद्दार के बंद घर का ताला तोड़ कर एक चोर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर ने घर के गोदरेज व ट्रॉली बैगों को तोड़ कर वहां रखे लगभग 25 से 30 लाख कीमत की ज्वेलरी और लगभग 25 हजार रुपया नगदी के अलावे कुछ कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी।
    घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्व दयानन्द की बेटी श्रद्धा प्रिया व पड़ोसियों से जानकारी ली।
    जानकारी के मुताबिक श्रद्धा प्रिया के पिता दयानन्द पोद्दार कांके के अनिता गर्ल्स स्कूल में शिक्षक थे,कोरोना काल में उनका देहांत हो गया। श्रद्धा प्रिया की मां अंजली देवी वर्तमान में मुंगेर जमालपुर के रामपुर में शिक्षिका हैं। अंजली देवी की दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी और बेटे विक्की की शादी हो चुकी है,बेटा विक्की यूएस में रहता है। छोटी बेटी श्रद्धा मां के साथ रहती है। घर में अंजली देवी,बहू और बड़ी बेटी के अलावा छोटी बेटी श्रद्धा की शादी के लिए ज्वेलरी रखा हुआ था। जिसे चोर चोरी कर ले गया।
    31अगस्त से बंद था घर
    जानकारी के मुताबिक स्व0 दयानन्द की पत्नी अंजली देवी बेटी श्रद्धा के साथ 31अगस्त को मुंगेर गयी थी। आज सुबह श्रद्धा घर लौटी और बाहर का ताला खोल कर कमरे में गयी तो उसके होश उड़ गये। अलमीरा और बक्से खुले थे,सभी सामान इधर उधर बिखरे पड़े थे,वहां रखे ज्वेलरी व नगदी समेत कई सामान गायब थे।
    सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर हुई कैद-
    सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गयी है, चोर का चेहरा पुरी तरह से ढंका हुआ है,उसने हाथ में दस्ताना भी पहन रखा है। तस्वीर में चोर अकेले घर में घुसते और घटना को अंजाम दे कर जाते हुए दिख रहा है। पुलिस उस तस्वीर के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गयी है।
    कॉलोनी के लोगों के मुताबिक छह महीने पहल भी गुलशन यादव के घर से मोबाईल की चोरी हुई थी जिसमें पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था,कुछ दिन पहले वह जेल से छूट कर आया है,कुछ दिन पहले उसे इधर उधर घूमते हुए लोगों ने देखा था।

    (और ज्यादा…)
  • तीन बसों में भरकर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे हैं झामुमो विधायक

    निशीकांत ने ट्वीट कर किया खुलासा

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को तीन बसों में भरकर झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह ट्वीट कर झारखंड के राजनीति में फिर खलबली मचाने की कोशिश की है। निशिकांत दुबे की यह सूचना कितनी सही है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इधर झामुमो सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के साथ ही कांग्रेस विधायकों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में गवर्नर द्वारा लिए गए फैसले की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर भी आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेगी। जानकारी के अनुसार झामुमो की बैठक में जाने से पूर्व कांग्रेस के विधायक बिरसा चौक स्थित एक होटल में बैठक कर अपने आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

  • प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार

    कल देर रात हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में करेंगे पेश

    रांची। कभी बड़े-बड़े आईएएस, आईपीएस को अपनी उंगलियों पर नचाने वाला प्रेम प्रकाश आज खुद हिरासत में आ गया है। सत्ता के गलियारे में भारी हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश को कल देर रात ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है ‌ आज उसे ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि इस मामले से जुड़े उसके कनेक्शन का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।

  • प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी का छापा

    माइंस घोटाले में ईडी की टीम कर रही है छापेमारी

    रांची। राजधानी में ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़े मामले पर ई़डी की टीम दल-बल के साथ राजधानी रांची में 11 समेत देश के करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। राजधानी के हरमू में ईडी की टीम पहुंची है जहां सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल रखा है। झारखंड के अलावे बिहार समेत देश के कई हिस्सों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

  • …आखिर कल्पना सोरेन ने संभाल लिया मोर्चा

    ट्वीटर पर उतरी, लिखा- आईये संवारे सोना झारखंड

    कहा- जो मर्यादा लांघ रहे हैं, उन्हें लांघने दिया जाए। अगर लांघेंगे नहीं तो लंका का विनाश कैसे होगा?

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ट्वीटर वार के मैदान में मजबूती से उतर गई हैं। तीन दिन पूर्व ट्विटर पर कल्पना सोरेन के नाम से अकाउंट खोलने के बाद अब तक उन्होंने कुल 12 ट्वीट किए हैं। इनमें से अधिकांश ट्वीट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द होने की अटकलबाजी से जुड़ी हुई है। आज रविवार रात 8:00 बजे उन्होंने जो सबसे लेटेस्ट ट्वीट किया है, इसमें उन्होंने लिखा है कि- वो गैंग बनाएंगे, आइए हम और आप मिलकर देश बनाते हैं. अपना सोना झारखण्ड संवारते हैं. उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक फॉलोअर ने तो कल्पना सोरेन को झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री तक घोषित कर शुभकामना भी दे डाली है।

    निशिकांत दुबे ने भी ली चुटकी

    कल्पना सोरेन के ट्वीट पर चुटकी लेते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है कि- झारखंड के सोना को संवारने की ज़िम्मेदारी लेने की शुभकामनाएँ। दरअसल इस ट्वीट के थोड़ी देर पहले ही निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि- जोहार, जय श्रीराम, आखिर झारखंड में हो गया काम। उनकी इस ट्वीट से झारखंड में हेमंत सरकार के जाने और भाजपा के पक्ष में फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। इस ट्वीट के तत्काल बाद कल्पना सोरेन की ट्वीट ने झारखंड की सियासी तपिश बढ़ा दी है।

    कल्पना के ट्वीट में दिख रही है छटपटाहट

    लगातार दो दिनों से ट्विटर पर की गई अलग-अलग ट्वीट में कल्पना सोरेन की सियासी छटपटाहट साफ दिख रही है। कल उन्होंने लिखा था- जो मर्यादा लांघ रहे हैं. उन्हें लांघने दिया जाए. अगर लांघेंगे नहीं तो लंका का विनाश कैसे होगा? अगर वो गुरूर में नहीं आएंगे तो कुरुक्षेत्र का रण कैसे होगा? अगर वो शकुनि नहीं बनेंगे तो कौरवों के अंत के लिए माधव कैसे आएंगे? उन्हें लांघने दिया जाए.

    ….वरदान मांगूंगी नहीं

    कल्पना सोरेन ने कल अपने एक ट्वीट में लिखा था- “क्‍या हार में क्‍या जीत में
    किंचित नहीं भयभीत मैं
    संधर्ष पथ पर जो मिले
    यह भी सही वह भी सही, वरदान माँगूँगा नहीं।।”

  • नहीं रहें पूर्व गवर्नर सैयद सिब्ते रजी

    लखनऊ के किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में हुआ निधन

    रांची। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थे। किंग जार्ज मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांसे ली। स्वर्गीय रजी 2004 से 2009 तक झारखंड के राज्यपाल थे। झारखंड का राज्यपाल रहते हुए उन्होंने सरकार पर दबाव डालकर कई जनहित योजनाओं को शुरू कराया था।

    वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में थी पहचान

    कांग्रेस से जुड़े सैयद सिब्ते रजी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जन्मे थे। सात मार्च 1939 को जन्म लेने वाले श्री रजी ने 20 अगस्त 2022 को अंतिम सांस ली। उन्होंने रायबरेली के हुसेनाबाद हायर सेकेंडरी स्कूल से दसवीं करने के बाद शिया कालेज में प्रवेश लिया। वह छात्र राजनीति में उतरे और पढाई के साथ जेब खर्च निकालने के कई होटल में अकाउंट का काम भी देखते थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम किया था। वे राज्य सभा के तीन बार सदस्य रहे। बाद में उन्हें झारखंड और असम का राज्यपाल भी बनाया गया।

  • सीएम ने कैबिनेट मीटिंग टाली

    22 की जगह अब 24 को होगी मीटिंग

    रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 22 अगस्त के बजाय अब 24 अगस्त को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाले इस महत्वपूर्ण बैठक को स्थगित करते हुए इसे बुधवार को करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

  • नहीं रहें क्रिकेट किंग अमिताभ चौधरी

    मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरे, हॉस्पिटल में हुई डेथ

    रांची। पूर्व आइपीएस अफसर सह पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है। अमिताभ चौधरी का निधन मंगलवार सुबह 3 बजे सेंटेविटा अस्पताल में हुआ। जानकारी के मुताबिक अमिताभ चौधरी मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान वह गिर गये, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ड अटैक से हुआ है।