कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे का नामकरण, खुशियों की नई शुरुआत
मुंबई: बॉलीवुड के चर्चित जोड़े कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कारण उनकी व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण और सुखद खबर है। इस जोड़े ने अपने बेटे का नाम रखने की घोषणा कर दी है, जो सुनने में बेहद प्यारा लगता है।
‘विकैट’ ने चुना खास नाम
कटरीना और विक्की ने अपने छोटे राजकुमार के जन्म के तीन महीने बाद उसकी पहली झलक साझा की है। साथ में उन्होंने उसके नाम का खुलासा भी किया। कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें कटरीना और विक्की अपने बच्चे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है- “हमारी रोशनी की किरण, ‘विहान कौशल’। दुआएं कबूल हुईं, जिंदगी बहुत खूबसूरत है। एक पल में सब कुछ बदल गया, हम केवल आभार महसूस कर रहे हैं।”
‘विहान’ नाम का अर्थ होता है नई शुरुआत या सुबह की पहली किरण। इस नाम को लेकर माना जा रहा है कि यह कपल के जीवन में आए नए अध्याय और खुशियों का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर फैंस इस नाम की काफी सराहना कर रहे हैं और इसे सकारात्मक तथा खूबसूरत बता रहे हैं।
फैंस की बधाइयों का तांता
सोशल मीडिया पर जब इस नाम का खुलासा हुआ, तब फैंस और अन्य सेलेब्स की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। लोग ‘विहान कौशल’ नाम की तारीफ करते नहीं थक रहे और कपल को इस नए सफर की शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा, दीया मिर्जा, अहाना कुमरा और भूमि पेडनेकर जैसे कई सितारे उन्हें बधाई दे चुके हैं।
हाल ही में विक्की ने कहा था कि बेटे के आगमन के बाद उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव आए हैं। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब कटरीना और विक्की अपने बेटे विहान के साथ पहली बार कैमरे के सामने आएंगे। उल्लेखनीय है कि कटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर, राजस्थान में अपनी शादी रचाई थी।
