टैग: Road accident

  • रामगढ़ में कोयला लदे ट्रक ने चार को रौंदा

    घुटवा हेहल में भीषण दुर्घटना, चार लोगों की दर्दनाक मौत

    नो एंट्री के बावजूद धड़ल्ले से हो रही है कोयले की तस्करी

    आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन हलकान

    रामगढ़। जिले के घुटवा हेहल फोर लेन में तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बाइक सवार सहित सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाएं शामिल थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर कुछ दूर तक मृतकों के शरीर के अंग बिखरे पड़े थे।

    मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई है, वे लोग पतरातु हेसला हेहल के बताए जा रहे हैं। में सभी दशहरे पर घुटवा मेला घुमने आए हुए थे। लेकिन अनियंत्रित ट्रक ने सभी को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक रौंदते हुए भागने के प्रयास किया, जिसे स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।


    दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने घुटवा रामगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। मौके पर पतरातु अंचलाधिकारी शिवशंकर पांडेय व घुटवा ओपी प्रभारी, बासल ओपी प्रभारी घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों समझाने का प्रयास कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है आज दुर्गा पूजा विजय दशमी के दिन नो एंट्री होती है, लेकिन कोयला लदा भारी वाहन कैसे प्रवेश किया।

  • रांची से बिहारशरीफ जा रही बस नवादा में दुर्घटनाग्रस्त

    बस में सवार थे बीपीएससी के अधिकतर परीक्षार्थी, तीन दर्जन घायल

    रांची। कल रात रांची से बिहार शरीफ के लिए रवाना हुई एक यात्री बस श्री विष्णु रथ देर रात नवादा के फतेहपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार एक यात्री से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात जब सभी यात्री सोए हुए थे उसी दौरान बस किसी ट्रक से टकरा गई। टक्कर जोरदार थी जिससे लगभग 3 दर्जन यात्री चोटिल हुए। इनमें कई को गंभीर चोटें लगी है। यह टक्कर नवादा जिला के फतेहपुर के आसपास हुई थी, लेकिन टक्कर के बाद ड्राइवर बस को लेकर वहां से भाग निकला। घायल यात्री बस को रोककर चिकित्सा की मांग कर रहे थे। लेकिन, उनकी बातों को अनसुना कर ड्राइवर लगातार नवादा की तरफ भागता रहा। नवादा के पास एक पेट्रोल पंप के सामने बस को लगाकर ड्राइवर भाग निकला। ड्राइवर के साथी बस का खलासी विभाग ने की तैयारी में था लेकिन यात्रियों ने उसे पकड़कर पीसीआर के हवाले कर दिया।