टैग: sahibganj

  • साहिबगंज में 8729 कार्डधारी दो राज्यों से उठा रहे है राशन, केंद्र ने मांगा रिपोर्ट

    साहिबगंज में 8729 कार्डधारी दो राज्यों से उठा रहे है राशन, केंद्र ने मांगा रिपोर्ट

    साहिबगंज। जिला में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत फर्जी तरीके से राशन उठा रहे लाभूकों की जांच शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार ने साहिबगंज जिला प्रशासन को सूची •ोजी है कि जिला में 8729 लाभूक राशन कार्डधारी हैं जो 2 राज्यों में पंजीकृत है। केंद्र ने जानकारी दी है कि उनका आधार कार्ड दो राज्यों में शो कर रहा है। इससे यह साबित होता है कि साहिबगंज जिला सहित अन्य राज्यों से भी वह राशन का लाभ ले रहे है। केंद्र ने इसकी जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक 2019 के बाद जब से आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तभी से इस तरह के फर्जी राशन कार्डधारी सामने आने लगे हैं। साहिबगंज सदर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक राशन कार्डधारी है और सबसे बरहेट में है। इसकी जांच की जिम्मेवारी प्रखंड के एमओ को दी गई है। सभी को प्रखंडवार नाम की सूची सौंपी गई है कि कितने लोग फर्जी हैं जो तरीके से राशन कर रहे हैं। इस महीने के अंत तक प्रखंड के एमओे की ओर से जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपना है।


    इन क्षेत्रों में है फर्जी कार्डधारी
    केंद्र की ओर से भेजी गई सूची के मुताबिक बरहेट में 198, बड़हरवा में 972, बोरियो में 327, मंडरो में 631, पतना में 187, राजमहल में 1242, साहिबगंज में 2034, तालझारी में 429, उधवा में 1281, साहिबगंज नगर में 1093 और राजमहल नगर में 335 लोगों के नाम हैं। इस तरह साहिबगंज जिले में फर्जी तरीके से राशन उठा रहे कि लोगों की संख्या 8729 है।

  • रिफ्यूजी कॉलोनी में खड़ी ट्रेन के तीन बोगियों में लगी आग, परिचालन हुआ बाधित

    रिफ्यूजी कॉलोनी में खड़ी ट्रेन के तीन बोगियों में लगी आग, परिचालन हुआ बाधित


    डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, आग लगने की जांच शुरू

    साहिबगंज। ट्रेन की तीन बोगी में अचानक आग लग गयी। घटना साहिबगंज रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर दूर रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित सकरी गली एंड न्यू सिक लाइन में घटी जहां ट्रेन खड़ी थी। आग लगने की सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर राजेंद्र पासवान को दी गयी। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और बोगी को अलग किया गया। आग किस वजह से लगी कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

    आग लगने की सूचना शाम के 5.25 बजे दी गयी थी दमकल की गाड़ियां दस मिनट में मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का कार्य में लग गई। रेलवे के कई विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, आरपीएफ भी दल-बल भी आग पर काबू पाने में मदद करता रहा।

    ट्रेन में लगी आग इतनी भयावह थी कि इस पर नियंत्रण पाने में ही करीब डेढ़ घंटे का वक्त लग गया। रेलवे ने हाई टेंशन तार की लाइन बंद कर दिया। जिससे रेलवे लाइन बाधित रही। ट्रेन संख्या (05408) जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। जिसका शाम 6 बजे खुलने का समय था। वहीं, ट्रेन संख्या (13410) किऊल-मालदा इंटरसिटी ट्रेन करमटोला में खड़ी थी।

    दोनों ट्रेन डाउन लाइन में एक घंटा तक खड़ी रही। इसकी जानकारी मालदा डीआरएम विकास चौबे को दूरभाष पर भी दी गयी। वीडियो कॉल के माध्यम से आग कैसी लगी है इसे दिखाया गया। इस पूरे मामले पर अबतक रेलवे ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

  • रेलखंड में नन इंटरलॉकिंग से कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    रेलखंड में नन इंटरलॉकिंग से कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

    साहिबगंज। रेलखंड पर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का काम तो हो गया लेकिन यार्ड का काम नहीं होने से ट्रेन को ट्रैक बदलवाने में परेशानी होती थी। इस यार्ड में अभी तक पुरानी तरीके से रेलवे ट्रैक बिछा हुआ था। नन इंटरलॉकिंग के काम में तीन डिपार्टमेंट के लोग लगे हुए हैं। पहला ओएची बिजली का काम देख रहा है। दूसरा सिग्नल डिपार्टमेंट और पीडब्लूआई लाइन के ठेकेदार के लोग एक साथ काम कर रहे है। आज देर रात तक काम पश्चिमी रेलवे फाटक पर काम चलेगा। इसको लेकर फाटक पूरी तरह से बंद रखा गया है। ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के तौर पर रेल पुलिस की तैनाती की गई है। नन इंटरलॉकिंग का काम चलने से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तो कुछ ट्रेनों को रुट बदलकर चलाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर लोग पूछताछ केंद्र पर ट्रेन की जानकारी लेते नजर आए. हालांकि पहले से लोगों को इस नन इंटरलॉकिंग को लेकर जानकारी मीडिया के माध्यम से मिल गई थी तो लोगों की भीड़ में कमी नहीं आई। छात्रों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बरहड़वा, पीरपैंती और पटना जाने के लिए छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार से छह दिनों तक नन इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम शुरू हो चुका है। इस कारण साहिबगंज रेलखंड से होकर चलने वाले कई ट्रेनों रद्द की गई हैं। साथ ही तीन ट्रेनों के रूट भी बदलकर चलाई जा रही है, जिसको लेकर पूर्वी रेलवे ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रद्द किए गए ट्रेनों में ज्यादातर पैसेंजर्स हैं जबकि लंबी दूरी की ट्रेनें जिसमें ब्रह्मपुत्र मेल 23 से 26 सितंबर तक, हावड़ा-गया एक्सप्रेस व हावड़ा-जयनगर 23 से 27 सितंबर तक बदले रूट से चलेगी। साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को पीरपैंती स्टेशन तक चलेगी। वहीं साहिबगंज-मालदा टाउन पैसेंजर को सकरीगली स्टेशन तक ही चलाई जाएगी. पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने के कारण साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, तीनपहाड़, बरहरवा, पाकुड़, रामपुरहाट जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है।