टैग: samsung galaxy book 6 pro specifications

  • Samsung Galaxy Book 6 Series: 30 घंटे बैटरी और AI फीचर्स के साथ

    Samsung Galaxy Book 6 Series: 30 घंटे बैटरी और AI फीचर्स के साथ

    सैमसंग ने भारत में अपनी नई Galaxy Book 6 Series को लॉन्च कर दिया है, जिसे पहले यूके और अन्य बाजारों में पेश किया जा चुका था। इस सीरीज में Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और मानक Galaxy Book 6 मॉडल शामिल हैं। ये नए लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर पर आधारित हैं, जो Intel 18A आर्किटेक्चर और Panther Lake प्लेटफॉर्म पर कार्य करते हैं। खास बात यह है कि Galaxy Book 6 सीरीज को AI-पावर्ड कंप्यूटिंग, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स को एक स्मार्ट और बेहतरीन अनुभव मिल सके।

    Samsung Galaxy Book 6 Series: कीमत और उपलब्धता

    भारत में Samsung Galaxy Book 6 Ultra की कीमत ₹2,42,990 से शुरू होती है, जिसमें Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर शामिल है।

    14-इंच Galaxy Book 6 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,78,990 है, जिसमें Intel Core Ultra 5 Series 3, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज उपलब्ध है।

    इसके अलावा, 14-इंच Galaxy Book 6 की कीमत ₹1,27,990 से शुरू होती है, जो Pro मॉडल के समान कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है।

    ऑफर्स और सेल डिटेल्स

    • 24 महीनों तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प
    • ₹5,000 तक का कैशबैक ऑफर
    • छात्रों के लिए 10% तक का अतिरिक्त डिस्काउंट

    ये तीनों लैपटॉप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Ultra और Pro मॉडल केवल एक ग्रे रंग में पेश किए गए हैं, जबकि मानक मॉडल में दो रंग, ग्रे और सिल्वर, उपलब्ध हैं।

    Galaxy Book 6 Ultra: फीचर्स और परफॉर्मेंस

    Galaxy Book 6 Ultra को उच्च-प्रदर्शन कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें Nvidia GeForce RTX 5070 Laptop GPU शामिल है, जिससे वीडियो एडिटिंग, गेमिंग और AI इमेज जेनरेशन जैसे कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। इस सीरीज में 16 तक CPU कोर का समर्थन है, और कंपनी के अनुसार, पिछले जेनरेशन की तुलना में CPU प्रदर्शन में 60% तक सुधार हुआ है।

    कूलिंग सिस्टम हुआ बेहतर

    सैमसंग ने इसमें एक नया और बेहतर कूलिंग सिस्टम पेश किया है, जिसमें बड़ा वेपर चैंबर और बेहतर एयरफ्लो डिज़ाइन शामिल है। कंपनी का दावा है कि कूलिंग दक्षता में 35% तक सुधार हुआ है। विशेष रूप से Ultra मॉडल में डुअल-पाथ फैन सिस्टम दिया गया है, जो भारी उपयोग के दौरान भी लैपटॉप को ठंडा रखने में मदद करता है।

    डिस्प्ले और बैटरी

    Galaxy Book 6 Pro और Ultra में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले शामिल है, जो 1000 निट्स तक HDR ब्राइटनेस और 30Hz से 120Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट का समर्थन करता है। वहीं, मानक Galaxy Book 6 में WUXGA रेजोल्यूशन वाला IPS पैनल मिलता है।

    बैटरी के मामले में, Pro और Ultra मॉडल में कंपनी ने 30 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा किया है। इसके साथ ही Ultra वेरिएंट में फास्ट चार्जिंग का समर्थन है, जिससे यह केवल 30 मिनट में करीब 63% तक चार्ज हो सकता है।

    AI और कनेक्टिविटी फीचर्स

    सैमसंग ने इस सीरीज में Galaxy AI फीचर्स भी जोड़े हैं, जैसे AI Select और Note Assist, जो कार्यों को आसान बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, Multi Control, Second Screen और Link to Windows जैसे क्रॉस-डिवाइस फीचर्स दिए गए हैं, जिससे आप अपने Galaxy डिवाइस के बीच आसानी से कनेक्ट और कार्य कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Galaxy A57 और A37 की कीमत का ऐलान, मिल रही ₹3000 तक की छूट

  • CES 2026 में Samsung ने Galaxy Book6 सीरीज के साथ Intel Core Ultra 3 प्रोसेसर का पेश किया दमदार ग्राफिक्स

    CES 2026 में Samsung ने Galaxy Book6 सीरीज के साथ Intel Core Ultra 3 प्रोसेसर का पेश किया दमदार ग्राफिक्स

    CES 2026 कार्यक्रम में Samsung Electronics ने अपनी नई Galaxy Book6 Series का अनावरण किया है। इस श्रृंखला में तीन डिवाइस शामिल हैं: Galaxy Book6 Ultra, Galaxy Book6 Pro और स्टैंडर्ड Galaxy Book6। इन लैपटॉप्स की विशेषता Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर का उपयोग है, जो Intel की 18A प्रक्रियात्मक तकनीक पर आधारित हैं। इसके अलावा, Galaxy Book6 सीरीज Windows 11 Home के साथ आएगी। हालाँकि, कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पुष्टि की गई है कि ये महीने के अंत तक कुछ विशेष बाजारों में उपलब्ध होंगे। आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालते हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी बुक6 अल्ट्रा स्पेसिफिकेशन्स

    Samsung Galaxy Book6 Ultra में 16-इंच का WQXGA+ (1800×2880 पिक्सल) टच AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। यह स्क्रीन एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और शानदार रंग प्रर्दशन करती है, जिससे बाहरी उपयोग में भी विजिबिलिटी में कोई कमी नहीं आती। इसके आकार के मामले में, इसका माप 356.9×248.0×15.4 मिमी और वजन लगभग 1.89 किलोग्राम है, जिससे यह अत्यधिक प्रीमियम और हल्का लगता है।

    इस मॉडल में Intel Core Ultra Series 3 (Intel Evo Edition) प्रोसेसर के विभिन्न विकल्प जैसे Ultra X9, X7 और Ultra 7 मौजूद हैं। Intel NPU की शक्ति 50 TOPS तक की AI प्रोसेसिंग देता है, जिससे ऑन-डिवाइस AI कार्य तेज़ी से पूरे होते हैं। लैपटॉप में Intel Arc Graphics या NVIDIA GeForce RTX 5060/5070 (8GB GDDR7 VRAM) का विकल्प है। इसकी RAM 64GB तक LPDDR5X और स्टोरेज 512GB, 1TB या 2TB PCIe SSD से बढ़ाई जा सकती है, जबकि स्टोरेज को बढ़ाने के लिए एक्सपेंशन स्लॉट भी है। पावर सप्लाई के लिए 80.20Wh की बैटरी है, जो 100W (इंटरनल) और 140W (एक्सटर्नल) फास्ट चार्जिंग का समर्थन करती है। कंपनी के अनुसार, यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है।

    वीडियो कॉलिंग के लिए, 2MP फुल-HD वेबकैम, डुअल एरे माइक्रोफोन और Dolby Atmos सपोर्ट वाला 6-स्पीकर सिस्टम शामिल है, जो ऑडियो अनुभव को इमर्सिव बनाता है। इसके अतिरिक्त, लैपटॉप में हैप्टिक टच ट्रैकपैड और बैकलिट प्रो कीबोर्ड है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट है, और पोर्ट्स में 2× Thunderbolt 4, USB Type-A, HDMI 2.1, SD कार्ड स्लॉट और हेडफोन-माइक कॉम्बो जैक शामिल हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी बुक6 प्रो और स्टैंडर्ड गैलेक्सी बुक6 स्पेसिफिकेशन्स

    Samsung Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 दोनों ही 14-इंच और 16-इंच आकार के विकल्प प्रदान करते हैं। Pro मॉडल में AMOLED टचस्क्रीन है, जबकि Galaxy Book 6 में IPS पैनल है, जिसमें टच सपोर्ट केवल 16-इंच वेरिएंट में उपलब्ध है।

    प्रदर्शन के क्षेत् में, Pro मॉडल में Intel Core Ultra X7, Ultra 7 और Ultra 5 (Intel Evo Edition) प्रोसेसर का विकल्प है, जबकि स्टैंडर्ड Galaxy Book 6 में Intel Core Ultra 7 और Ultra 5 प्रोसेसर हैं। दोनों लैपटॉप्स में Intel NPU (50 TOPS तक) की उपस्थिति है, जिससे ऑन-डिवाइस AI कार्य तेज होते हैं। RAM की क्षमता 16GB या 32GB LPDDR5X और स्टोरेज 1TB तक PCIe SSD के साथ कॉन्फ़िगर की जा सकती है। दोनों डिवाइस Windows 11 Home पर चलती हैं। ग्राफिक्स के मामले में, Galaxy Book 6 में Intel Graphics मिलता है, जबकि Galaxy Book 6 Pro में Intel Graphics या Intel Arc Graphics का विकल्प है।

    वीडियो कॉलिंग के लिए, 2MP फुल-HD वेबकैम, डुअल माइक्रोफोन और Dolby Atmos सपोर्ट स्पीकर्स मौजूद हैं। इस्टैण्डर्ड मॉडल में पारंपरिक क्लिक पैड जबकि Pro मॉडल में हैप्टिक ट्रैकपैड है।

    बैटरी और कनेक्टिविटी के मामले में भी इन दोनों मॉडल्स में अंतर है। Galaxy Book 6 Pro में Wi-Fi 7 का सपोर्ट है और इसके 16-इंच मॉडल में 78.07Wh और 14-इंच मॉडल में 67.18Wh बैटरी है, जिसे 65W चार्जर से चार्ज किया जाता है। वहीं, Galaxy Book 6 में Wi-Fi 6E और 61.2Wh की बैटरी है, जिसे 45W चार्जिंग एडॉप्टर से चार्ज किया जा सकता है। हालाँकि, दोनों में USB Type-A, USB Type-C, HDMI पोर्ट और हेडफोन/माइक कॉम्बो जैक शामिल हैं।