टैग: Tata

  • आईपीएल बना वर्ल्ड का सबसे ज्यादा व्यूवरशिप वाला डिजिटल इवेंट

    आईपीएल बना वर्ल्ड का सबसे ज्यादा व्यूवरशिप वाला डिजिटल इवेंट

    फाइनल में 12 करोड़ से अधिक व्यूअर्स के कारण डिजिटल पावर प्ले में एक नए युग की शुरुआत


    टीवी की तुलना में डिजिटल पर ऐड रेवन्यू भी काफी अधिक, टीवी की तुलना में विज्ञापनदाता 13 गुना अधिक


    मुंबई। टाटा आईपीएल 2023 में जियोसिनेमा के डिजिटल पावरप्ले ने इस खेल को देखने के एक युग की शुरुआत करते हुए वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ दिया। टाटा आईपीएल 2023 विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला डिजिटल इवेंट बन गया है। यही वजह है कि जियोसिनेमा ने एक के बाद एक लगातार ग्लोबल बेंचमार्क स्थापित किए। इसका सबसे बड़ा और ताजा उदाहरण यह है कि की अब तक के सबसे रोमांचक टाटा आईपीएल फाइनल को देखने के लिए 12 करोड़ से अधिक यूनिक दर्शकों ने ट्यूनिंग इन किया।

    जियो सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़ कंज्यूमर इंगेजमेंट के पीछे का कारण यह था कि टाटा आईपीएल के इस आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर ने 2023 सीजन को 12 भाषाओं में फैंस के सामने पेश किया, जिसमें 4K सहित 17 फीड्स थे। ये प्रसारण दर्शकों को एआरवीआर और 360 डिग्री व्यूइंग के साथ मैच को हर कोण से देखने आजादी देते थे। इस कारण आईपीएल देखने का फैंस का अनुभव पहले से अधिक रोचक और एक्शन भरपूर बन गया। इसी कारण प्रति मैच हर मैच में दर्शकों द्वारा इस प्लेटफार्म पर औसतन 60 मिनट समय बिताया गया।

    जियो सिनेमा 2.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड रजिस्टर हुए। यह एक ही दिन में सबसे अधिक इंस्टॉल किए गए किसी भी ऐप की रिकॉर्ड संख्या है। पहले चार हफ्तों के दौरान इसे अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली और उसके बाद, जियो सिनेमा ने फैंस को प्रसन्न करने के लिए 360-डिग्री व्यूइंग फीचर जारी किया, जो डिजिटल पर इमर्सिव फैन इंगेजमेंट की शक्ति को प्रदर्शित करता है। जियोसिनेमा ने जीतो धन धना धन की शुरुआत करके और 30 से अधिक शहरों में फैंस को टाटा आईपीएल फैन पार्कों में आमंत्रित करके अपने डिजिटल फर्स्ट आफरिंग का विस्तार किया ।

    वायाकॉम 18 स्पोर्ट्स के सीईओ अनिल जयराज ने कहा, “जियोसिनेमा ने टाटा आईपीएल के दौरान अपने प्रायोजकों और विज्ञापनदाताओं को कई ऑफर दिए। इनमें टारगेटिंग, फ्लेक्सिबिलिटी ऑफ कास्ट, मेजरमेंट, इंटरेक्टिविटी, रीच और इंट्रीगेशन शामिल हैं। डिजिटल पर उल्लेखनीय इन्गेजमेंट और पार्टिसिपेशन इस उद्योग में एक महत्वपूर्ण मोड़ है जहां दर्शकों और विज्ञापनदाताओं दोनों ने अपनी पसंद और प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है। इससे दर्शकों की संख्या के साथ-साथ ऐड एक्स को आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण रास्ता मिल गया है। “

    टाटा आईपीएल 2023 को लेकर दर्शकों का उत्साह फाइनल के दौरान चरम पर पहुंच गया क्योंकि जियोसिनेमा ने इस मैच के साथ 3.21 करोड़ की पीक कॉनकरेंसी के रूप में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। टाटा आईपीएल के आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर ने 16वें संस्करण के दौरान 1700 करोड़ से अधिक वीडियो व्यूज रजिस्टर किए।

    जियोसिनेमा के बेजोड़ कंज्यूमर इंगेजमेंट को 26 प्रायोजकों और 800 से अधिक विज्ञापनदाताओं के साथ मिला। इस प्लेटफॉर्म ने टाटा आईपीएल पर विज्ञापनदाताओं की सबसे अधिक संख्या दर्ज की। जियोसिनेमा ने ब्रॉडकास्ट टीवी की तुलना में 13 गुना अधिक विज्ञापनदाता हासिल किए है। विज्ञापनदाताओं के विश्वास और भरोसे ने सुनिश्चित किया कि ब्रॉडकास्ट टीवी की तुलना में डिजिटल राजस्व काफी अधिक था। टाटा आईपीएल 2023 की अपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए 26 शीर्ष ब्रांडों ने जियोसिनेमा के साथ भागीदारी की, जिसमें (को- प्रेजेंटिंग स्पांसर ड्रीम 11, (को- पावर्ड) जियोमार्ट फोनपे टियागो ईवी, जियो ( एसोसिएट स्पॉन्सर) ऐपी फिज, ईटीमनी, कैस्ट्रॉल, टीवीएस, ओरियो, बिंगो, स्टिंग, एजियो, हायर, रूपे, लुई फिलिप जीन्स, अमेज़न, रैपिडो, अल्ट्राटेक सीमेंट, प्यूमा, कमला पसंद, किंगफिशर पावर सोडा, जिंदल पैंथर टीएमटी रेबार, सऊदी पर्यटन, स्पॉटिफाई और एएमएफआई शामिल हैं।

    • कनेक्टेड टीवी शहरी प्रीमियम परिवारों के लिए पसंदीदा माध्यम बन गया। टाटा आईपीएल के दौरान इसकी पहुंच सीजन के पहले पांच हफ्तों के भीतर एचडी टीवी की तुलना में दोगुनी हो गई। जियोसिनेमा के सीटीवी (CTV) पर विशेष रूप से 40 से अधिक विज्ञापनदाता थे, जिनमें कई अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स, फाइनेंसियल सर्विसेज, ई- कॉमर्स, ऑटो, बीसी, बी2बी ब्रांड्स शामिल थे।

  • दुनिया की टॉप-20 कंपनियों में शामिल हुई टाटा

    दुनिया की टॉप-20 कंपनियों में शामिल हुई टाटा

    एक बार फिर बढ़ाया देश का मान

    रांची। देश की दिग्गज कंपनी टाटा ने अपने नाम एक और बड़ा खिताब हासिल कर लिया है। दुनिया की मोस्ट इनोवेटिव-50 कंपनियों की लिस्ट में टाटा को 20वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली टाटा एकमात्र इंडियन कंपनी है। इसके अलावा किसी अन्य भारतीय कंपनी को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की Most Innovative Companies 2023 की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कंपनियों की परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें जगह दी गई है। कंपनी की परफॉर्मेंस के साथ ही उनकी विपरीत परिस्थितियों को सहने की क्षमता जैसे कई पैरामीटर को देखकर उनकों इस लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसके अलावा टाटा ग्रुप ने साल 2045 तक नेट-जीरो एमिशन का टारगेट सेट किया हुआ है।

    Apple को मिला पहला स्थान

    इस लिस्ट में अमेरिका की एप्पल कंपनी को पहला स्थान मिला है। वहीं, एलन मस्क की टेस्ला कंपनी को दूसरा स्थान मिला है। टेस्ला पहले की तुलना में 3 स्थान ऊपर पहुंच गई है। वहीं, अमेजन को लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है.।

    टॉप-10 में ये कंपनियां हैं शामिल

    इसके अलावा गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट को चौथा नंबर मिला है। माइक्रोसॉफ्ट पांचवें नंबर पर है। इसके बाद अमेरिका की फार्मा कंपनी मॉडर्ना दक्षिण कोरिया की सैमसंग चीन की हुआवे और बीवाईडी कंपनी तथा सिमंस का नंबर है।

    मेटा को मिला है 16वां स्थान

    टॉप-10 लिस्ट में अमेरिका की 6 कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा चीन की भी 2 कंपनियों के नाम लिस्ट में शामिल है। फाइजर को 11वां स्थान, स्पेसएक्स को 12वां स्थान और मेटा को 16वां स्थान मिला है।

    1869 में हुई थी टाटा की शुरुआत

    टाटा ग्रुप की बात करें तो इस कंपनी की शुरुआत साल 1869 में हुई थी। देश में नमक से लेकर टाटा ग्रुप लग्जरी गाड़ियों और अन्य सभी तरह के सेंगमेंट में कारोबार कर रहा है। आईटी सेक्टर (IT Sector) की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस (TCS), टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत ज्यादातर देश के सभी सेक्टर में टाटा का नाम शामिल है।

  • ब्रेकिंग: टाटा पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस

    7 घंटे में होगा सफर पूरा
    रांची। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। टाटानगर स्टेशन से सेमी हाई स्पीड की तेजस एक्सप्रेस चलेगी। इससे टाटा से महज 7 घंटे में पटना का सफर तय होगा। झारखंड से चलने वाली यह पहली हाई स्पीड ट्रेन होगी। आईआरसीटीसी अभी मुंबई, दिल्ली एवं अन्य मार्गों पर तेजस ट्रेन चला रही है, जिसे लोग स्पीड के कारण पसंद कर रहे हैं। इससे यात्रा में समय कम लगने के साथ मनोरंजन की विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
    दक्षिण पूर्व रेलवे जोन तेजस ट्रेन के लिए भीड़ वाला मार्ग खोजने में जुटा है, ताकि साढ़े सात सौ से ज्यादा क्षमता वाली ट्रेन खाली न जाए। जानकार बताते हैं कि टाटानगर से पटना समेत अन्य किसी एक मार्ग पर तेजस दौड़ेगी। 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली तेजस ट्रेन से लोग सात से आठ घंटे में पटना पहुंच सकेंगे, जबकि अन्य ट्रेनों में टाटा से पटना जाने में 11 घंटे से ज्यादा समय लगता है। चक्रधरपुर के डीआरएम ने जल्द ही मंडल से वंदे भारत ट्रेन चलने की जानकारी दी हैं। इससे टाटानगर और हावड़ा मुंबई रेलमार्ग सेमी हाई स्पीड ट्रेन मार्ग में शामिल हो जाएगा।

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • नहीं रहें साइरस मिस्त्री

    टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन

    मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रोड डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज, मुंबई से सटे पालघर में हुआ हादसा
    टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यह हादसा हुआ। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘मुताबिक मिस्त्री जिस कार में सवार थे, एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए।