दोनों में सवार लोग बड़े हादसे से बचे
दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में
रांची। राजधानी और आस पास के कई क्षेत्रों में बीती देर रात से देर दिन तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे कई एनएच में वाहन दुर्घटना के शिकार हो गये।
कोहरे के कारण बुंडू पंचवटी होटल के पास आज अहले सुबह रांची से टाटा की ओर जा रहे कार के पीछे दूसरी कार जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनोें कारें क्षतिग्रस्त हो गयी। बाद में घटना की सूचना पा कर बुंडू थाना की गस्ती दल की टीम मौके पर पहुंची और कार में बैठे लोगों को सरक्षित निकाल कर दूसरी गाड़ी से रवाना कर दिया।
थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बातया कि देर रात से ही क्षेत्र घने कोहरे के चपेट में था,जिससे पास की चिजें भी नजर नहीं आ रही थी। उसी कारण आज अहले सुबह रांची से टाटा की ओर जा रही डस्टर कार पंचवटी होटल के सामने खड़ी सफारी कार को पीछे से जोर दार टक्कर मार दी जिससे दोनों के लोगों को मामूली चोटें आयी है। दुघटनाग्रस्त दोनों वहनों को पुलिस अपने कब्जे में ले कर दोनों कारों में सवार लोगों को घर भेज दिया।
प्रातिक्रिया दे