स्पोर्ट्स: रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जैसे ही कोहली ने शतक पूरा किया, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों, साथियों और सपोर्ट स्टाफ ने उनका स्वागत ताली बजाकर किया।
रोहित का भावुक रिएक्शन
इस मौके पर रोहित शर्मा ने विराट कोहली का शतक पूरा होते ही ड्रेसिंग रूम में उत्सव मनाया। उनका रिएक्शन बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला था, जो कि कैमरे में कैद हो गया। साथी खिलाड़ी का शतक देखते हुए वह ताली बजाते-बजाते रुक गए, जिसमें उनका मंबईया बोलचाल भी दिखा। यही कारण है कि रोहित का रिएक्शन अब वायरल हो रहा है, कुछ लोगों ने उनके बोल को भी नोट किया और उस पर चर्चा कर रहे हैं।
रोहित-कोहली ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
रांची वनडे में विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रोहित ने 51 गेंदों में 57 रन बनाए और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की पारी ने टीम को मजबूती प्रदान की और साबित किया कि वे भारतीय टीम के लिए अब भी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
350 रन का बड़ा लक्ष्य
भारतीय पारी के दौरान विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने अपनी पारी में 120 गेंदों में 135 रन बनाए। उनकी इस शतकीय पारी के चलते टीम इंडिया ने 50 ओवरों में साउथ अफ्रीका के सामने 350 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।
भारतीय टीम (प्लेइंग XI):
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका टीम (प्लेइंग XI):
रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंदर बर्गर, ओटनील बार्टमैन।

प्रातिक्रिया दे