तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौ’त; तीन गंभीर

गांडीव रिपोर्टर

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के किशुनपुर में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक में घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 28 वर्षीय बसंत राणा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशुनपुर निवासी सरयू राणा का पुत्र था। कार में सवार उपेन्द्र, रामदेव और गुड्डू राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Scroll to Top