कदमा के मंदिर में भगवान की मूर्तियों में लगी सोने की आंख की चोरी

जमशेदपुर। कदमा थाना के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर में चोरी हो गई।

धनतेरस की पूर्व रात्रि चोरों ने रात को मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर प्रवेश किया। और श्री हनुमान व माता शीतला की सोने की आंख चोरी कर ली। इस दौरान दानपेटी तोड़कर नगद ले उड़े। दानपेटी में करीब 50 हजार नगद होने का अनुमान कमेटी के सदस्यों ने लगाया है। दानपेटी पिछले एक साल से खुली नहीं थी। टूटी दानपेटी मंदिर से 20 मीटर दूर फेंकी हुई मिली। आज सुबह भक्त जब पूजा के लिए मंदिर आए तो भगवान की सोने की आंख गायब पाई। इसके बाद चोरी के बारे में लोगों को जानकारी मिली। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बिपल विश्वास, महामंत्री रजनीश सिंह व अन्य भीं जुटे। पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इससे पूर्व भी कदमा में कई बार मंदिरों में चोरी हुई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top