कुजू में वाहन व्यवसायी के घर डकैती, नकदी समेत 15 लाखों के सामान ले गए 10-12 की संख्या में आए थे नकाबपोश, हथियार के बल पर परिवार को बनाया बंधक

रामगढ़। कुजू के अलंकार सिनेमा रोड के डटमामोड़ के समीप एक व्यवसायी के घर डकेती हो गई।

कुजू के वाहन व्यवसायी शिवा प्रसाद के आवास में शुक्रवार की रात्रि 10-12 की संख्या में नकाबपोश पहुंचे। जिसके बाद हथियार का •ाय दिखाकर अपराधियों ने जमकर लूटपाट मचाई। अपराधी इस दौरान तीन लाख रुपये नकद व करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आ•ाूषण और वस्त्र आदि लेकर चलते बने। घटना की सूचना •ाुक्त•ोगी व्यवसायी शिवा प्रसाद द्वारा रात्रि में ही एसपी प्र•ाात कुमार व कुजू ओपी प्र•ाारी अवधेश कुमार को दी गई। ओपी प्र•ाारी ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए सं•ाावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र के लोग •ाय•ाीत हैं। •ाुक्त•ोगी व्यवसायी शिवा प्रसाद के अनुसार उनकी गैर मौजूदगी में रात्रि करीब सवा 11 बजे उनकी पत्नी राधा देवी अपनी गाय को उसके कमरे में ले जाने के लिए आवास का दरवाजा खोल कर ज्योंही बाहर निकली। कि पहले से घात लगाए सशत्र अपराधियों ने उन्हें हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। उन्हें अंदर ले जाकर अलमारी तोड़ा और पूरा घर खंगाल कर नगद तीन लाख रुपये व लग•ाग 15 लाख रुपये के आ•ाूषण ले गए। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उनकी पत्नी राधा देवी व बड़ी बेटी मुस्कान की नथिया-बिछिया आदि तक खुलवा ली। वहीं एक अपराधी उनकी छोटी बेटी रिया को साथ ले जाकर आसपास के घरों को खुलवाने की बात कह रहे थे। लेकिन व्यवसायी की पत्नी द्वारा अपराधियों के समक्ष गिड़गिड़ाने पर उन्होंने छोटी बेटी रिया को छोड़ दिया। साथ ही पत्नी राधा देवी की लूटी गई नथिया लौटा दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top