चालक की भर्ती, उत्पाद सिपाही, स्पेशल ब्रांच आरक्षी और एएनएम परीक्षा नियुक्ति परीक्षा रद्द कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति के वर्ष 2018 व 2019 के छह विज्ञापन किये कैंसिल

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 6 नियुक्ति परीक्षा को रद्द कर दिया है।

आयोग द्वारा जो 6 परीक्षा और विज्ञापन रद्द किए गए है। उसमें से 3 विज्ञापन वर्ष 2018 और 3 विज्ञापन वर्ष 2019 की है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सूचना जारी करते हुए समूह ग, समूह घ और समूह ख के तहत ली गई 6 नियुक्ति परीक्षाओं और उसके विज्ञापन को रद्द कर दिया है। जिससे जेलों में वहां चालक की भर्ती, उत्पाद सिपाही, स्पेशल ब्रांच आरक्षी, एएनएम और सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शामिल है। जेएसएससी की ओर से अभी केवल रद्द किये जाने की सूचना दी गयी है। आगे इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए फिर से आवेदन मंगाये जायेंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इन नियुक्ति की ली गयी परीक्षाओं में अब तक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किया गया है। ये सभी परीक्षाएं संशोधित नियमावली के दायरे में आती है।

आयोग ने इन नियुक्ति परीक्षाओं को किया रद्द
झारखंड राज्य अंतर्गत विभिन्न जेलों में वहां चालक की भर्ती के लिए ली गयी प्रतियोगिता परीक्षा 03/2018
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 04/2018
स्पेशल ब्रांच आरक्षी (क्लोज कैडर) प्रतियोगिता परीक्षा 05/2018
झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा (नियमित) 01/2019
झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा (बैकलॉग) 02/2019
झारखंड सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 03/2019

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top