जमशेदपुर: सूर्य मंदिर में छठ पूजा की तैयारी अंतिम चरण में—जानें व्यवस्थाओं की खास बातें

जमशेदपुर: छठ महापर्व की तैयारियां सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में अंतिम चरण में हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर

निरीक्षण के दौरान, रघुवर दास ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिले। इस बार भी सूर्य मंदिर समिति ने छठ व्रतधारियों के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। दोनों छठ घाटों में स्वच्छ जल की व्यवस्था की गई है और पूरे परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा से सजाया जाएगा।

घाट खुलने का समय

सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने जानकारी दी कि रविवार को दोपहर 2 बजे से सभी छठ घाट के प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top