झुंड से बिछड़ा हाथी ने पहाड़िया युवक का फाड़ डाला पेट, मौत

गोड्डा। झुंड से बिछड़ा हाथी ने आज अलहे सुबह सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के केराबानी गांव के 27 वर्षीय युवक चंद्रशेखर पहाड़िया पिता-निजरु पहाड़िया को बुरी तरह घायल कर दिया।

चंद्रशेखर पहाड़िया सुबह 5 बजे अपने घर से बाहर शौच के लिए निकला था। तभी जंगल से भटक कर आया हाथी ने उसे पटक कर पेट फाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथी को खदेड़ा। इसके बाद हाथी दूसरे गांव की तरफ भाग निकला। घायल युवक के इलाज के लिए 108 एबुलेंस को बुलाया गया। सूचना पाकर एंबुलेंस लेकर चालक छोटू कुमार केराबारी गांव पहुंचे। और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपहाड़ी पहुंचाया। वहां डा. गुण सागर व अस्पताल की नर्स ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के स्वजनों ने बताया है कि चंद्रशेखर सुबह घर से बाहर निकला ही था कि हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने चंद्रशेखर को उठाकर पटक दिया जिससे उसका पेट फट गया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top