पिकअप वैन की चपेट में आने से ट्यूशन जा रहे एक बच्चे की मौत, दो गंभीर

हजारीबाग। ट्यूशन पढ़ने जा रहे तीन स्कूली बच्चे आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आ गए।

घटना एनएच किनारे चरही एसबीआई के पास की है। इस दुर्घटना में चरही निवासी एक छात्रा 14 वर्षीय आरती कुमारी (पिता धनेश्वर महतो) की मौत हो गई। घायल होने के बाद पहले उसे इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना में चरही निवासी 15 वर्षीय आकांक्षा कुमारी (पिता महेंद्र राणा) और 14 वर्षीय दीपक कुमार (पिता लच्छू राणा) घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए मांडू सीएचसी •ोजा गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वैन एक खड़े ट्रक से जा टकराया। इससे ट्रक के चालक को •ाी काफी चोट लगी है। उसकी कमर टूट गई है। उसका इलाज •ाी हजारीबाग में चल रहा है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top