मांडर में कोयला लदे तीन मोटरसाईकिल जब्त बुड़मू से मांडर ले जाया जा रहा था कोयला गस्त के दौरान डीएसपी ने पकड़ा आरोपियों को


रांची। मांडर थाना की पुलिस गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाईकिल से कोयला ले कर जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दी।

जेल भेजे गये आरोपियों में उमेडंडा के रहने वाले अल्ताफ अंसारी, अफजल अंसारी और जुलफान अंसारी शमिल हैं।
मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि कल शाम खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी क्षेत्र में दौरा कर रहे थे उसी दौरान बुड़मू से मांडर की जा रहे तीन मोटरसाईकिल सवार को कोयला लाद कर ले जाते हुए देखा। उसके बाद उन्हें रोक कर पूछताछ की गयी। जिसमें तीनों ने पुसि को बताया कि वे सभी बुड़मू के छापर से कोयला ले कर मांडर क्षेत्र में बिक्री करने के लिए जा रहे हैं। उसके बाद डीएसपी के निर्देश पर तीनों आरोपियों को मोटरसाईकिल के साथ पकड़ कर थाना लाया गया जहां से आज उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top