मिठाई दुकानों में एसडीएम का छापा कई के सैंपल लिये गये, जांच के लिए भेजा गया


रांची। दिवाली को लेकर आज एसडीएम के निर्देश पर शहर भर के कई मिठाई दुकानों में औचक छापामारी की गयी। इस मौके पर जांच टीम के द्वारा कई दुकानों से मिठाईयों के नमूने लिये गये, साथ ही मिठाई बनाने में इस्तेमाल किये जा रहे सामाग्रियों की भी जांच की गयी। अभियान के तहत कांके रोड के सरस्वती स्वीट्स और राजस्थान कलेवालय सहित कई दुकानों में टीम गयी और प्रतिष्ठान के संचालकों से पूछताछ कर मिठाई बन रहे स्थलों की साफ सफाई व सामानों की गुणवत्ता की भी जांच की। मौके पर एसडीएम के अलावा के जांच पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top