रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में फिर देखा गया हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत

रामगढ़। रजरप्पा मंदिर जाने वाले मार्ग में एक बार फिर जंगल हाथियों का झुंड देखने को मिला।

पिछले कुछ दिनों से हाथियों के झुंड के कारण स्थानीय लोगों के साथ सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर जाने वाले श्रद्धालु •ाी दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक चितरपुर से होते हुए रजरप्पा मंदिर जाने वाले मार्ग के पहले घाटी में श्रद्धालुओं और राहगीरों के हाथियों के झुंड को देखने के बाद दहशत फैल गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चितरपुर से रजरप्पा जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पहले घाटी में 10-12 हाथियों का झुंड सड़क और जंगल के आसपास देखा गया है। झुंड के देखे जाने की सूचना मिलने के बाद जनियामारा इलाका पहुंची पुलिस ने मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही हाथियों से दूर रहने की चेतावनी •ाी दी गई है। मामले की गं•ाीरता को देखते हुए वन वि•ााग की ओर से हाथी •ागाओ दल को बुलाया गया है। ताकि हाथियों को सुरक्षित उनके कॉरिडोर तक •ोजा जा सके। हाथी •ागाने के लिए पहुंची टीम अलग-अलग आवाज निकालकर, सायरन और पटाखा छोड़कर हाथी को •ागाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद हाथियों को वन वि•ााग की टीम वापस जंगल की ओर •ागाने में सफलता पाई। तब लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top