रांची: CM हेमंत सोरेन ने ट्रेड फेयर का उद्घाटन किया—ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की छवि बढ़ी

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने पलाश पवेलियन का उद्घाटन किया, जहां उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सखी मंडल की दीदियों से संवाद किया और उनके उत्पादों, उद्यमों तथा आजीविका संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दीदियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

झारखंड को मिला फोकस स्टेट का दर्जा

इस वर्ष, IITF 2026 में झारखंड को फोकस स्टेट के रूप में स्थान दिया गया है। इस अवसर पर झारखंड पवेलियन में ब्रांड पलाश और आदिवा के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top