रोशन रोही: पवन सिंह और खेसारी का जिक्र करते हुए बोले—इंडस्ट्री से नहीं है कोई मतलब

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक रोशन रोही ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनका ध्यान इंडस्ट्री की बजाय वहां मौजूद दर्शकों पर है। इस दौरान जब कार्यक्रम प्रबंधन की एक टीम सदस्य ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो रोही ने विनम्रता से चार लाइन बोलने का अनुरोध किया।

हालांकि, उनकी बात को अनसुना करते हुए रोही को फिर से रोकने का प्रयास किया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘मुझे इंडस्ट्री से मतलब नहीं है, मुझे आप लोगों से मतलब है।’ इसके बाद उन्होंने एक प्रेरणादायक उदाहरण देते हुए कहा, ‘शेर अपनी ताकत से राजा कहलाता है, जंगल में चुनाव नहीं करवाता।’ इसके बाद उन्होंने ‘लव यू’ कहकर मंच से उतर गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top