लड़ी लगाते 5वीं मंजिल से गिरी बच्ची, कमर व दोनों पैर टूटे हालत नाजुक


रांची। बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू अपार्टमेंट के 5 वें तल्ले से बीती देर रात 11,30 बजे 14 वर्षीय बच्ची गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी।

बच्ची का नाम रेशमा कुमारी है और वह मूल रूप से बिहार के नालंदा की रहने वाली है। रेशमा हिल व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 105 में अपने रिश्तेदार संदीप कुमार शर्मा के साथ रहती थी।
फ्लैट मालिक संदीप शर्मा का रियल स्टेट का बिजनेस है और वे अपनी पत्नी-बच्चों समेत परिवार के साथ कई सालों से वहां रह रहे हैं। घर वालों के मुताबिक रेशमा नालंदा स्थित गांव में ही पढ़ाई करती थी और अक्सर रांची स्थित फ्लैट में आया-जाया रहती है।
घटना के संबंध में बरियातू थाना प्र•ाारी सपन महथा ने बताया कि रेशमा हिल व्यू अपार्टमेंट के 5वीं मंजिल से गिरी है जिसके बाद उसे रिम्स में •ार्ती कराया गया है. बच्ची का कमर और दोनों पैर टूट गया है. फिलहाल वह ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रही है.
बरियातू थानेदार ने यह •ाी बताया कि कारोबारी संदीप कुमार शर्मा निजी काम से धनबाद गए हुए हैं. घटना के समय उनके घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं. ऐसे में घर वालों से ज्यादा कुछ जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है. संदीप शर्मा को घटना की जानकारी दे दी गई है. संदीप के रांची पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली जायेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top