शिक्षा के साथ खेल को बढ़ावा देना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी : सीएम

रांची चैंपियन ट्रॉफी में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया दम, सीएम ने की सराहना
रांची। सरकारी स्कूलों के बच्चे अब खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का दम दिखा रहे हैं। रांची के जिला स्कूल और सीएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस, कांके के विद्यार्थी रांची चैंपियन ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे अब राज्य स्तरीय टूनार्मेंट में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। रांची चैंपियन ट्रॉफी में इन विद्यार्थियों का प्रदर्शन सरकारी शिक्षा और खेल प्रतिभा के बेहतर मेल को दिखाता है। बच्चों की यह उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खेल अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर है। खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उन्हें अपनी क्षमता पहचानने और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। जिला स्कूल, रांची और सीएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस, कांके के विद्यार्थियों का रांची चैंपियन ट्रॉफी में प्रदर्शन इस बात को सामने लाता है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों में भी खेल की अच्छी प्रतिभा है। सही प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर वे अलग-अलग स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना सकते हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सरकारी स्कूलों की प्रतिभा को सामने रखा है। शिक्षा के साथ खेल को बढ़ावा देना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और खेल के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top