IED विस्फोट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत रेंगड़ाहातु गांव में गुरुवार की देर शाम आईईडी विस्फोट की चपेट में आ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा अपने अभिभावक के साथ जंगल से लकड़ी और पत्ता चुनने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में बच्चे का पैर आईईडी पर पड़ जाने से आईडी ब्लास्ट हो गया और घटना स्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि टोंटो थानान्तर्गत ग्राम रेंगड़ाहातु स्थित रोलाबरूपि जेंगागाढ़ा जंगल के पास एक प्रेशर आईईडी विस्फोट की घटना हुई है। उक्त घटना में एक बालक की चाईबासा के नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी उम्र लगभग 10 साल है व उसके पिता का नाम कुजरी कोड़ा है। वह ग्राम रेंगड़ाहातु टोला बंगलासाई थाना टोंटो जिला चाईबासा का रहने वाला है।

उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही चाईबासा पुलिस मृत बालक को ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल से निकालकर चाईबासा के सदर अपस्ताल ले गई। अभी मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। चाईबासा पुलिस एवं सभी सुरक्षा बल इस घटना में बच्‍चे के मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के द्वारा जगह-जगह आईईडी विस्फोटक जमीन में लगाए गए हैं। जिसकी चपेट में आने से आए दिन ग्रामीण घायल हो रहे हैं और कई ग्रामीणों की मौतें भी हो चुकी हैं। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। इसी के साथ अब तक नौ ग्रामीणों की जान जा चुकी है।

मालूम हो कि घटना की जानकारी पुलिस को उसी दौरान मिल गई थी, लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से गुरुवार को पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची।

शुक्रवार की सुबह जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान घटना स्थल की ओर रवाना हुए हैं। टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ 174 कैम्प स्थापित है। कैम्प के द्वारा समय-समय पर नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाया जाता रहता है।

पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। गौरतलब है कि चाईबासा में बीते 11 जनवरी से जारी नक्‍सल विरोधी अभियान के मद्देनजर बौखलाए नक्‍सली इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

 

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *