झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा, गृह मंत्रालय की घोषणा

अनूप बिरथरे समेत झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को मिला पदक,गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

गणतंत्र दिवस पर झारखंड को मिली 12 पदक

रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदकों की घोषणा की गई है। इस साल झारखंड को कुल 12 पदक प्राप्त हुए हैं, जिनमें एक राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 11 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। डीएसपी सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया, जबकि आईजी अनूप बिरथरे और आईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल समेत 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक दिया गया है। हालांकि, राज्य को किसी भी वीरता पदक का सम्मान नहीं मिला।

विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित अधिकारी

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, डीएसपी संजय कुमार को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है। उन्हें उनकी ईमानदारी और लंबे समय तक किए गए समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है। अन्य प्राप्तकर्ताओं में आईपीएस अधिकारी अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैयालाल के साथ-साथ कुल 11 पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्मानित अधिकारी और कर्मियों की सूची

समारोह में सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में शामिल हैं:

  • आईपीएस अनुप बिरथरे
  • आईपीएस पटेल मयूर कन्हैयालाल
  • डीएसपी संजय कुमार
  • हेड कांस्टेबल कृष्णा क्षेत्री
  • हेड कांस्टेबल अरुण ओझा
  • हेड कांस्टेबल मार्क्स संवार
  • कांस्टेबल जयदेव प्रधान
  • कांस्टेबल जनेट मार्गरेट लकड़ा
  • कांस्टेबल कुमुदनी कुजूर
  • कांस्टेबल सुफल ओरिया
  • कांस्टेबल वसीम अख्तर

इन सभी अधिकारियों की अनुशासन और समर्पित सेवा को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि झारखंड पुलिस के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *