छह चालक और एक खलासी हिरासत में, अन्य भाग निकले
धनबाद। पुलिस ने अवैध कोयला के खिलाफ गोविंदपुर, निरसा एवं मुगमा में जांच अभियान चलाया। जिसमें बंगाल की सीमा में प्रवेश करने वाले अवैध कोयला लदे कई ट्रकों के पकड़ने का सिलसिला जारी है। आसनसोल-दुगार्पुर कमिश्नर के निर्देश पर बंगाल पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस ने अहले सुबह सलानपुर थाना क्षेत्र में 12 अवैध कोयला लदे ट्रकों को पकड़ा। अभियान के तहत छह चालक व एक खलासी को भी हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य ट्रक के चालक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने निरसा व गोविंदपुर क्षेत्र के भट्ठा से कोयला लोड किया था। फर्जी कागजात गोविंदपुर क्षेत्र के विभिन्न डिपो के नाम से बनाकर दिया जाता है। सभी ट्रक को मैथन बाईपास में फर्जी कागजात दिये जाते हैं और उसी फर्जी कागजात के सहारे अवैध कोयला लेकर ट्रक बंगाल की सीमा में प्रवेश करता है। यह सिलसिला पिछले कुछ महीनों से चल रहा था।
प्रातिक्रिया दे