त्रुटियों को ठीक कर फिर से राज्यपाल को भेजा जायेगा 1932 आधारित स्थानीय नीति विधेयक : मंत्री जगरनाथ

रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने बीते रविवार को 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधयेक 2022 को वापस लौटा दिया है। जिसके बाद से ही राज्य में एक बार फिर सियासत गर्म हो गयी है। इसी बीच झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि राज्यपाल द्वारा विधेयक लौटाने के बाद सरकार इसकी समीक्षा कर रही है। राज्यपाल ने जिन बिंदुओं पर त्रुटियों का जिक्र किया है। उसे ठीक कर फिर से राज्यपाल के पास भेजा जायेगा। उन्होने कहा कि ये कोई नयी बात नहीं है कि राज्यपाल ने कोई विधेयक वापस लौटाया है। राज्यपाल ने इसे समीक्षा के लिए भेजा है इसे रिजेक्ट नहीं किया गया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top